संघर्षों के साये में,
इतिहास हमारा पलता है।
जिस ओर जवानी चलती है,
उस ओर जमाना चलता है।
झारखंड के छात्र-छात्राओं को हूल जोहार !
रांची में हजारों #JPSC - #JSSC अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आए हैं। परीक्षा में धांधली, OMR शीट में गड़बड़ी, कट-ऑफ न जारी करना, ब्लैकलिस्टेड एजेंसियों द्वारा परीक्षा, सीटों की बोली... यह सब झारखंड के अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ है।
यह सिर्फ आंदोलन नहीं है, यह हमारे बच्चों के न्याय की लड़ाई है। जो छात्र/ छात्राएं सालों से मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करते हैं, उनका विश्वास टूट चुका है।
झामुमो चुप क्यों है? कांग्रेस एवं राजद चुप क्यों है? दिल्ली में पेपर लीक पर शोर मचाने वाले झारखंड के युवाओं के दर्द पर क्यों अंधे हो गए?
इन अभ्यर्थियों की मांगे पूरी होनी ही चाहिए।