30 जुलाई 2026 | नई दिल्ली
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) के बैठक कक्ष में माननीय उपाध्यक्ष श्री हरदीप सिंह गिल एवं माननीय सदस्य श्री कर्म सिंह कर्मा जी की संयुक्त अध्यक्षता में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधि��ारी (MD & CEO), कार्यकारी निदेशक, मुख्य महाप्रबंधक (HR), अन्य वरिष्ठ अधिकारियों, Part-Time Sweeper (PTS) कर्मचारियों एवं यूनियन प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में देशभर के Part-Time Sweeper (PTS) कर्मचारियों के नियमितीकरण (Regularisation) के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा हुई। आयोग ने बैंक प्रबंधन को पात्र PTS कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करने तथा इसे प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग सफाई कर्मचारियों के अधिकारों, सम्मान एवं सामाजिक सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिब��्ध है।
#NCSK #PunjabNationalBank #PNB #PartTimeSweeper #Regularisation #HardeepSinghGill #KaramSinghKarma #WorkerWelfare #SocialJustice @MSJEGOI @PMOIndia
28 जुलाई 2026 | बरनाला, पंजाब
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) के उपाध्यक्ष श्री हरदीप सिंह गिल एवं माननीय सदस्य श्री कर्म सिंह कर्मा जी ने बरनाला नगर निगम में अपनी जायज़ मांगों को लेकर ��रने पर बैठे सफाई कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना।
उन्होंने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी जायज़ मांगों एवं समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
NCSK सफाई कर्मचारियों के सम्मान, अधिकार, सुरक्षा एवं न्याय के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
#NCSK #HardeepSinghGill #KaramSinghKarma #Barnala #SafaiKaramchari #WorkerWelfare #SocialJustice @MSJEGOI @PMOIndia
24 जुलाई 2026 | अहमदाबाद, गुजरात
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के माननीय सदस्य श्री कर्म सिंह कर्मा जी ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB), अहमदाबाद के क्षेत्रीय प्रबंधक, सर्किल प्रमुख, अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं सफाई कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं एवं कल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
#NCSK #KaramSinghKarma #PNB #Ahmedabad #SafaiKaramchari #WorkerWelfare #SocialJustice @MSJEGOI@PMOIndia