"देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन-आत्मनिर्भर भारत की नई रफ्तार"
यह उपलब्धि भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण का नया अध्याय है, जो पारंपरिक ईंधन आधारित परिवहन से स्वच्छ, हरित और टिकाऊ ऊर्जा की दिशा में भारत की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ भारतीय रेल के इतिहास में एक नई शुरुआत है।
यह ट्रेन स्वदेशी हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन भारत की तकनीकी क्षमता, आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति मजबूत संकल्प का प्रतीक है।
#HydrogenTrain
@AshwiniVaishnaw@RailMinIndia
अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस विश्व सामाजिक समानता से न्याय की स्थापना में सहभागिता देने का संकल्प दिवस है।
इस दिवस का उद्देश्य सभी के लिए एक समान न्याय तथा सभी नागरिकों की न्याय के प्रति सहभागिता को विकसित कर एक सभ्य समाज की स्थापना करना है।
आइए, इस अवसर पर हम कानून व समानता के प्रति लोगों को जागरुक करने का संकल्प लें।
#InternationalJusticeDay
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रख्यात समाज सेविका एवं ‘ग्रैंड ओल्ड लेडी’ के नाम से विख्यात "भारत रत्न" अरुणा आसफ अली जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की निर्भीक नायिका अरुणा आसफ अली जी ने अपने अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और दृढ़ संकल्प से स्वतंत्रता संग्राम को नई ऊर्जा प्रदान की।
उनका संघर्ष, निडर नेतृत्व और देशभक्ति का आदर्श आज भी प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।
#ArunaAsafAli
नीलाचल निवासाय नित्याय परमात्मने।
बलभद्र सुभद्राभ्यां जगन्नाथाय ते नमः।।
भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।
महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, अध्यात्म, लोककल्याण और उत्सवधर्मिता का अदभुत प्रतीक है।
यह पावन पर्व हमें प्रेम, समानता, सेवा और सदभाव के मार्ग पर चलते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
।। जय जगन्नाथ ।।
#रथयात्रा
आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभाने वाली युवा शक्ति को विश्व युवा कौशल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
कुशल युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं। आज का युवा केवल नौकरी पाने वाला नहीं, बल्कि रोज़गार सृजित करने वाला, नवाचार करने वाला और राष्ट्र निर्माण का नेतृत्व करने वाला है।
मुझे प्रसन्नता हैं कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में स्किल इंडिया जैसे अभियानों ने युवाओं को कौशल, नवाचार और आत्मनिर्भरता की नई पहचान दी है।
आइए, इस अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि अपने ज्ञान, कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देकर विकसित भारत के सपने को साकार करेंगे।
#WorldYouthSkillsDay
"कोई भी व्यक्ति हमारा मित्र या शत्रु बनकर संसार में नही आता हमारा व्यवहार और शब्द ही लोगो को मित्र और शत्रु बनाता हैं।"
#wednesdaymotivation#thoughtoftheday
सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, महान समाज सुधारक, प्रखर विचारक, शिक्षाविद्, एवं राष्ट्रभक्त पत्रकार श्रद्धेय गोपाल गणेश आगरकर जी की जयंती पर उन्हें विनम्र नमन।
छुआछूत व जाति प्रथा का विरोध और "विधवा विवाह" के प्रति आपके द्वारा सामाजिक पहल मानवता के कल्याण के सराहनीय प्रयास रहे।
समाज सेवा के माध्यम से राष्ट्र की उन्नति के लिए आपने जो पुण्य ज्योत प्रज्ज्वलित की है, वह सर्वदा असमर्थों के जीवन में सकारात्मक एवं रचनात्मक प्रकाश के लिए हम सबको प्रेरित करती रहेगी।
#gopalganeshagarkar
मात्र 13 वर्ष की आयु में लेखन प्रारम्भ करने वाली, बांग्ला भाषा की प्रख्यात उपन्यासकार, ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रथम महिला एवं पद्मश्री पुरस्कारों से अलंकृत आशापूर्णा देवी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
नारी चेतना, सामाजिक यथार्थ और मानवीय संवेदनाओं को साहित्य के माध्यम से स्वर देने में उनका योगदान भारतीय साहित्य की अमूल्य धरोहर है।
#AashapoornaDevi
प्रतिवर्ष 12 जुलाई को मनाया जाने वाला विश्व पेपर बैग दिवस हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है।
आज जब हम रोजमर्रा की खरीदारी के लिए कपड़े का बैग साथ लेकर निकलते हैं, तो हम केवल प्लास्टिक से पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी पर्यावरणीय संकट से बचाने में अपना योगदान देते हैं।
आइए, इस दिवस के अवसर पर हम सभी यह संकल्प लें कि घरेलू उपयोग हो या बाजार जाते समय, प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कागज़ या कपड़े के थैलों का ही प्रयोग कर स्वच्छ, हरित और प्लास्टिक-मुक्त राष्ट्र के निर्माण में सहभागी बनेंगे।
#WorldPaperBagDay
जनसंख्या नियंत्रण आज केवल आवश्यकता नहीं, बल्कि राष्ट्र-निर्माण की अनिवार्य नीति है। यह लक्ष्य जन-जागरूकता, जन-भागीदारी और जननीति के समन्वित प्रयासों से ही प्राप्त हो सकता है।
यह दिवस जागरूक करता है कि सुरक्षित भविष्य और भावी पीढ़ियों को बेहतर दुनिया प्रदान करने के लिए हम जनसंख्या विस्फोट जैसी स्थिति से बचें।
आइए, इस दिवस पर हम सभी बढ़ती जनसंख्या से जुड़ी चुनौतियों तथा उसके सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लें।
#WorldPopulationDay #विश्व_जनसंख्या_दिवस
यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत।
अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्।।
श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण एवं स्मरण मात्र से न केवल जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, अपितु मन को अदभुत शांति मिलती है एवं शुद्ध विचारों से मन पवित्र होता है।
इसी क्रम में आज शहर के चित्तौड़ रोड़ स्थित न्यू मानसरोवर कॉलोनी में प्रवक्ता श्रद्धेय श्री कृष्ण भारद्वाज जी, शिव शक्ति योग आश्रम बरसाना धाम (वृन्दावन) के श्रीमुख से दिव्य एवं प्रेरणादायी श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण व आरती करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
ऐसे आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है और हमें अपने जीवन में धर्म व सत्य के मार्ग पर चलने की असीम प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामेश्वर मीणा जी, पूर्व जिला प्रमुख श्री राकेश बोयत जी सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी बंधु उपस्थित रहें।
"ॐ नमो भगवते वासुदेवाय"
भगवान श्रीहरि विष्णु के परम कल्याणकारी पर्व योगिनी एकादशी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
यह पुण्य पर्व हम सभी के जीवन में सदाचार, सेवा, संयम और भक्ति का संकल्प और अधिक दृढ़ करे।
#YoginiEkadashi#योगिनी_एकादशी
भारत विकास परिषद के 64 वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आज भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामेश्वर मीणा जी के साथ तलाब गाँव स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय में सघन पौधारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पुण्य का भागी बना।
धरती की गोद में रोपा गया प्रत्येक पौधा केवल एक वृक्ष का प्रारंभ नहीं, बल्कि स्वच्छ पर्यावरण, संतुलित पारिस्थितिकी और जीवनदायिनी प्रकृति के संरक्षण का एक सशक्त संकल्प है।
कामना करता हूँ कि सेवा, संस्कार, सम्पर्क, सहयोग एवं समर्पण के आदर्शों पर आधारित यह महान संगठन निरंतर राष्ट्र निर्माण एवं समाज सेवा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करता रहे।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) श्री रमेश देव जी, राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य श्री डॉ. राहुल चंदेल जी, हिंडोली के थानाधिकारी श्री मुकेश कुमार जी, सहित परिषद के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।
@BVPorg