तेलंगाना के नालगोंडा जिले की देवरकोंडा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता द्वारा एक दलित महिला ग्राम संगठन सहायक के साथ कथित तौर पर सरेआम मारपीट, थप्पड़ मारने और बाल पकड़कर घसीटने की घटना बेहद शर्मनाक, अमानवीय और चिंताजनक है। बताया जा रहा है कि स्वयं सहायता समूह के फंड को लेकर हुए विवाद के दौरान यह घटना सामने आई।
@TelanganaCMO से मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
पीड़िता को तत्काल सुरक्षा, उचित कानूनी सहायता और न्याय उपलब्ध कराया जाए। राजनीतिक प्रभाव या किसी भी प्रकार के दबाव के कारण कानून के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
@revanth_anumula
सुरेश पासवान के मामले में यदि बहराइच पुलिस न्यायपूर्ण कार्रवाई नहीं करती, तो 6 अक्टूबर को सभी साथी बहराइच कूच करेंगे और जिला मुख्यालय पर लोकतांत्रिक प्रदर्शन करेंगे।
प्रशासन समय रहते निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करे।
@Uppolice@bahraichpolice@DIGDevipatan@CMOfficeUP
#सुरेश_पासवान_को_न्याय_दो
#पुलिस_दमन_के_खिलाफ #6अक्टूबर_बहराइच_चलो
यूपी में बेलगाम नौकरशाही: वर्दी और कलम के अहंकार तले कुचली जा रही आम जनता की आवाज़!
गाजीपुर का यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। वीडियो में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में लेखपाल अमित सिंह द्वारा जीप में बैठी महिला शशिकला राजभर से कथित तौर पर बेहद अभद्र और धमकी भरे लहजे में कहा जाता है— “जो उखाड़ना हो उखाड़ लेना, जहां जाना हो चले जाना!”
यह महज एक सरकारी कर्मचारी के व्यवहार का मामला नहीं है, बल्कि उस प्रशासनिक मानसिकता पर सवाल है, जिसमें जनता की शिकायत सुनने के बजाय उसे दबाने और धमकाने की कोशिश दिखाई देती है।
जिस सरकार में ‘सुशासन’ और ‘जीरो टॉलरेंस’ की बात की जाती है, वहां यदि पुलिस की मौजूदगी में एक महिला को इस तरह कथित तौर पर धमकाया जाए, तो यह बेहद गंभीर विषय है।
जनता सरकारी दफ्तरों में डरने के लिए नहीं, अपने अधिकार और न्याय की उम्मीद लेकर जाती है।
@UPGovt@Uppolice@CMOfficeUP से मांग है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार व्यक्ति पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई हो।
पिछले कुछ दिन मेरे लिए बेहद मुश्किल भरे रहे। 6 सितंबर को हुए सड़क हादसे के बाद अस्पताल, जाँच और इलाज के बीच समय बीता। हादसा गंभीर हो सकता था, लेकिन प्रकृति ने मुझे बचा लिया। फिलहाल मैं खतरे से बाहर हूँ, अधिकांश जाँच रिपोर्ट सामान्य हैं और अब घर पर हूँ।
सीतापुर से लखनऊ के एरा अस्पताल और एम्स दिल्ली तक जिन चिकित्सकों ने पूरी गंभीरता और आत्मीयता से मेरा इलाज किया, उनका हृदय से आभार। विशेष रूप से एम्स के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. वरुण मल्होत्रा जी, छोटे भाई डॉ. सुधीर कुमार और मेरे सभी डॉक्टर मित्रों का सहयोग हमेशा याद रहेगा।
इस कठिन समय में माननीय सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद जी, बड़े भाई विनय रतन सिंह जी, सीतापुर जिला संयोजक भाई राकेश राजवंशी जी सहित संगठन के सभी साथियों, मित्रों और शुभचिंतकों ने जिस तरह मेरा हौसला बढ़ाया और चिंता की, उसके लिए मैं हृदय से कृतज्ञ हूँ।
बहुत से साथी घर पर हालचाल लेने पहुंचे और बड़ी संख्या में लोगों ने फोन किया। सिर में चोट के कारण डॉक्टरों की सलाह पर मैं फोन नहीं उठा पा रहा था, इसलिए जिन साथियों से बात नहीं हो सकी, उनसे क्षमा चाहता हूँ।
सच में, ऐसे समय में इंसान को अपनी ताकत से ज्यादा अपनों का साथ और उनकी दुआएं संभालती हैं। आपका स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद मेरे लिए बहुत बड़ी ताकत है।
आप सभी का हृदय से धन्यवाद और आभार।
आपका स्नेह और विश्वास सदैव मेरे साथ बना रहे।
दिन भर सामाजिक कार्यों की भागदौड़ में व्यस्त रहा, लेकिन शाम होते ही जब घर लौटा और सामने लगी उनकी तस्वीर को देखा, तो आँखे भर आई । आज मेरे पूज्य पिताजी की पुण्यतिथि है... वो दिन जो हर साल दिल में एक कभी न भरने वाला खालीपन छोड़ जाता है।
उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किये । मुझे उनकी कही वो बात याद आ गई जो उन्होंने मुझसे कही थी:
"बेटा, जिंदगी में कभी किसी का बुरा मत करना... और न ही कभी किसी के लिए अपने मन में बुरा सोचना।"
आज वह हमारे बीच नहीं हैं, उंगली पकड़कर राह दिखाने वाला वो हाथ अब मेरे सिर पर नहीं है, लेकिन उनका कहा एक-एक शब्द मेरे सीने में महफूज है। जब भी दुनिया की भीड़ में खुद को अकेला पाता हूँ, तो उनकी यही सीख मुझे संभाल लेती है।
पिताजी, आपकी कमी को दुनिया का कोई भी रिश्ता पूरा नहीं कर सकता। आप भले ही आज आँखों के सामने नहीं हैं, लेकिन मेरी हर सांस में, मेरे संस्कारों में और मेरे हर अच्छे कार्य में आप जिंदा हैं। आपकी दी हुई सीख ही अब मेरे जीने का सहारा है।
चरणों में कोटि-कोटि नमन... भावपूर्ण श्रद्धांजलि! 😭🙏
#MissYouPapa #भावपूर्ण_श्रद्धांजलि #पिता #पुण्यतिथि #यादें
जनपद गौतम बुद्ध नगर के GIMS अस्पताल में कार्यरत लगभग 450 आउटसोर्स कर्मचारी, जिनमें डॉक्टर, नर्स, नर्सिंग स्टाफ, वार्ड बॉय, सफाई कर्मी एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं, पिछले दस दिनों से अपने रोजगार की सुरक्षा, सेवाओं के सम्मानजनक समायोजन और दीर्घकालीन अनुभव को उचित मान्यता दिए जाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। इनमें से अनेक कर्मचारी पिछले 10 से 13 वर्षों से संस्थान की सेवा कर रहे हैं तथा कोविड महामारी के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों की सेवा और स्वास्थ्य व्यवस्था को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। ऐसे कर्मचारियों को धमकाए जाने की खबरें बेहद चिंताजनक हैं।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, क्या यही उन स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान है जिन्होंने कोविड महामारी के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर प्रदेशवासियों की सेवा की थी? जिन कर्मचारियों ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष संस्थान को दिए, उनमें से कई आज आयु सीमा पार कर चुके हैं और अपने भविष्य को लेकर असुरक्षा का सामना कर रहे हैं। क्या उनकी सेवाओं, अनुभव और योगदान को इस तरह नजरअंदाज किया जाना न्यायसंगत है?
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार की धमकी, उत्पीड़न या दमनात्मक कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा उनकी सेवाओं, अनुभव और रोजगार सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए न्यायसंगत एवं मानवीय समाधान निकाला जाए।
मेरी पहचान, मेरा सम्मान हैं पिता,
मेरे हर सपने की उड़ान हैं पिता।
जिनके दम पर चल रहा है मेरा सफर,
मेरे लिए पूरा आसमान हैं पिता। ❤️🙏
@BhimArmyChief@VinayRatanSingh
महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रद्धेया द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ।
आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु हेतु प्रकृति से प्रार्थना करता हूँ।
@rashtrapatibhvn
भीम आर्मी के जुझारू नेता हम सबके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाले,भीम आर्मी बलिया के जिला सह संयोजक (उपाध्यक्ष) हृदय प्रिय मित्र (कन्हैया रावत जी) बिजली के करंट लगने से दु:खद पूर्ण मृत्यु हो गया।
आज भीम आर्मी के पूरी टिम शोक में डूबा है,और इस दु:ख की घड़ी में उनके परिवार के साथ
यह वीडियो बलिया जिला के शतीश चन्द्र कॉलेज चौराहे पर का है जो कि भारतीय संविधान के शिल्पकार #बाबा_साहब_अम्बेडकर जी के झंडे को उखाड़ कर अभद्र तरीके से जमीन पर फेक कर उसपर पैर से कुचल रहा है,@Balliapolice इसके ऊपर मुकाम दर्ज कर के तत्काल प्रभाव से जेल भेजे @uppolice
कुछ मनु की औलादें कह रही थी, अंबेडकर को नष्ट कर खत्म देंगे, बाबासाहेब अंबेडकर की विचारधारा विशाल हिमालय की तरह अडिग है, थालापति विजय को तमिलनाडु में सरकार बनाने पर बधाई, जय भीम 🔥🔥