राष्ट्रसन्त महन्त अवेद्यनाथ जी महाराज की जयंती पर @OpIndia_in में मेरा लेख
ब्रह्मलीन महन्त अवेद्यनाथ जी महाराज की स्मृति में ब्लॉसम इंडिया फाउंडेशन प्रदेश के अलग-२ शहरों में संगोष्ठी आयोजित कर रहा है @GorakhnathMndr@CMOfficeUP
https://t.co/8tYGdTDz3R
मिज़ोरम के राज्यपाल मा. जनरल वीके सिंह जी द्वारा ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की स्मृति में आयोजित संगोष्ठी "सामाजिक समरसता में गोरक्षपीठ की भूमिका" कार्यक्रम के लिये प्रेषित किए गए शुभकामना संदेश से अभिभूत हूँ @GorakhnathMndr@MizoramGovernor@Gen_VKSingh@CMOfficeUP
बंगाल भाजपा के सबसे बड़े नेता शिवेंदु अधिकारी जी एकदम पूर्ण सम्मान के साथ योगी आदित्यनाथ जी के सामने आशीर्वाद ले रहे है ❤️👏
ये जलवा है इस नेता का।
और हाँ ये राजनैतिक कद के साथ साथ गोरक्षपीठ के सर्वोच्च महंत होने के नाते भी सम्मान है जो उनके कार्यो और सनातन रक्षा के लिए उन्हें मिलता है।
राजनीति मेरा पेशा नहीं,हिंदुत्व मेरा मिशन.हो सकता है मैं आज राजनीति में हूँ कल ना रहू परंतु हिंदुत्व मिशन मेरा जीवन पर्यन्त का मिशन है-योगी आदित्यनाथ जी जब ये बाते कहते है तो उनमे,उनके गुरु महंत अवेद्यनाथ जी महाराज झलक साफ़ दिखती है@myogiadityanath@myogioffice@GorakhnathMndr
"ब्लॉसम इंडिया फाउंडेशन" द्वारा “सामाजिक समरसता में गोरक्षपीठ का योगदान” पे आयोजित विशेष संगोष्ठी में सम्मिलित होकर गोरक्षपीठ की गौरवशाली परंपरा और समाज को जोड़ने में उसकी ऐतिहासिक भूमिका को रेखांकित किया तथा अनेक समाजसेवियों को सम्मानित भी किया ।
@BJP4India@BJP4UP
जनपद अंबेडकरनगर के भीटी बाजार में ब्रह्मलीन पूज्य महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की पुण्य स्मृति में ब्लॉसम इंडिया फाउंडेशन द्वारा आय��जित सामाजिक समरसता में गोरक्षपीठ की भूमिका कार्यक्रम में शामिल होकर अपने विचार प्रस्तुत किया। आयोजन समिति को हार्दिक शुभकामनाएं।
गुजरात के राज्यपाल माननीय श्री आचार्य देवव्रत जी द्वारा महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की स्मृति में आयोजित संगोष्ठी: "सामाजिक समरसता में गोरक्षपीठ की भूमिका" कार्यक्रम के लिये प्राप्त शुभकामना संदेश, सहृदय आभार @ADevvrat@GorakhnathMndr@myogioffice@myogiadityanath@maha_governor
आसन नहीं है फौजी की पत्नी होना
जिंदगी के कई धनतेरस कई दिवाली और कई होली पति के बिना मनानी पड़ती है
पूरी जिंदगी सैकड़ो की सुहाग की रक्षा के लिए खुद के सुहाग को दाव पर लगाना पड़ता है
लखनऊ में राष्ट्री�� स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित दीपोत्सव कार्यकर्ता परिवार मिलन कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रचारक और मुझे सदा स्नेह देने वाले आदरणीय अशोक बेरी जी के साथ,
भाई साहेब हमारे पहले कार्यक्रम में मेरे आग्रह पर प्रयागराज में आए थे 🙏 @RSSorg @friendsofrss @myogiadityanath
धन्यवाद प्रतापगढ़ 📷
यह सत्य है कि समरसता, संगोष्ठी बैठक सेमिनार का विषय नहीं बल्कि आचरण और व्यवहार का विषय है प्रन्तु यदि आचरण में कमी हो तो गोष्ठी करनी पड़ती हैं .
पिछले 15 दिनों के प्रयास उप���ांत प्रतापगढ़ में Blossom India Foundation द्वारा आयोजित समरसता संवाद: “सामाजिक समरसता में गोरक्षपीठ की भूमिका” का सफल आयोजन हुआ ।
कार्यक्रम में मुख्य��तिथि के रूप मा. समाज कल्याण राज्य मंत्री श्री असीम अरुण जी ने सामाजिक समरसता में गोरक्षपीठ की भूमिका को विस्तृत रूप से रेखांकित किया और अपने शासकीय सेवा काल गोरखपुर रहने के दौरान घटित अनुभवों को साझा किया और गोरक्षपीठाधीश्वर ,यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सामाजिक न्याय और समरसता के लिए किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की ।
पावन सान्निध्य के रूप उपस्थित चिन्मया मिशन लखनऊ केंद्र ��े प्रमुख पूज्य स्वामी चैतन्य कौशिक जी महाराज ने भारतीय संस्कृति और संत परंपरा, सनातन , समरसता के लिये गोरक्षपीठ के कार्यों की भूरि भूरि सराहना की उन्होंने वर्तमान पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी महाराज को योग्य गुरु का योग्य उत्तराधिकारी बताया और कहा कि योगी जी पूज्य ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के स्वपनों की साकार कर रहे हैं ।
विशिष्ठ अतिथि प्रतापगढ़ सदर से विधायक श्री राजेंद्र कु���ार मौर्य ने सरकार क��� समावेशी नीतियों पर चर्चा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आशीष श्रीवास्तव ने कहा उत्तर प्रदेश योगी जी के नेतृत्व में विकास के पथ पर अग्रसर है ।
जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री शिवसहाय अवस्थी ने अपने उद्बोधन में गुरु गोरखनाथ की महान परंपरा और भारतीय वेद , दर्शन और समाज में सामाजिक समरसता के महत्व को रेखांकित किया उन्होंने एक विकसित राष्ट्र और समाज के लिये समाज में सामाजिक समरसता अतियंत आवश्यक है और य�� जनजागरण से ही आती है उन्होंने ब्लॉसम इंडिया फाउंडेशन के सार्थक प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसे विषयों पर संगोष्ठियों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता है । @GorakhnathMndr @myogioffice @myogiadityanath @MahantYogiG @asim_arun @ravikishann @BJP4UP
सामाजिक समरसता— विकसित भारत की आत्मा
आज प्रतापगढ़ में ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज जी की स्मृति में ब्लॉसम इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित '��मरसता संवाद' में सम्मिलित हुआ और महंत जी के आदर्श मूल्यों का स्मरण किया
उनका जीवन समाज के सभी वर्गों में समानता, सौहार्द और राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रेरणा है
उनकी शिक्षाएं हमें यह याद दिलाती हैं कि समरसता केवल एक विचार नहीं, बल्कि भारत के विकास की आत्मा है
“राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा” को समर्पित ऑप इंडिया@ओपीं https://t.co/A1pQBdskzR में मेरा लेख
1925 से प्रारम्भ हुई यह यात्रा आज शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रही है। अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और समर्पण की मिसाल बना संघ केवल संगठन नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक शक्ति है जिसने भारत के सामाजिक, शैक्षिक और राष्ट्रनिर्माण के प्रत्येक क्षेत्र में अमिट योगदान दिया है।
यह लेख संघ की ऐतिहासिक उपलब्धियों, विचारधारा और समाज को दिशा देने वाली उसकी प्रेरणादायी गाथा पर केन्द्रित है।
https://t.co/wEhXIUMRca
"सामाजिक समरसता मे गोरक्षपीठ की भूमिका"
सुल्तानपुर (कुशभवन पुर ) में सामाजिक समरसता में गोरखनाथ की भूमिका एवं समरसता सम्मान का आयोजन ब्लॉसम इंडिया फाउंडेशन के निदेशक शशि प्रकाश सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अयोध्या के वामन मंदिर के महंत श्री वैदेही वल्लभ शरण जी महाराज ने कहा कि लोगों को यह पता चलना चाहिए कि गोरखनाथ पीठ का योगदान सामाजिक समरसता के लिए क्या रहा है। उन्होंने कहा कि आज भी गोरखनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी कमलनाथ जी दलित समाज से आते हैं हालांकि नाथ संप्रदाय में आ जाने के बाद जातियां समाप्त हो जाती हैं उन्होंने कहा कि गोरखनाथ मठ के पुजारी दलित है और यह हम सबको पता है कि महंत का स्थान भी मुख्य पुजारी के नीचे ही होता है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामायण फाउंडेशन के संस्थापक आचार्य शांतनु जी महाराज ने कहा कि गोरखनाथ मठ के महंत दिग्विजय नाथ और महंत अवेद्यनाथ महाराज ने भगवान श्री राम के सामाजिक समरसता के मार्ग का अनुसरण करते हुए समाज में जाति पाति के भेदभाव को मिटाने के लिए लगातार संघर्ष किया।
व��शिष्ट अतिथि पूर्व सांसद एवं विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ��र गोरखनाथ पीठ के वर्तमान पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह से मुख्यमंत्री बनने के बाद आदिवासियों और समाज के निचले तबके के लिए काम किया वह अत्यंत सराहनीय है उन्होंने कहा कि मै सौभाग्यशाली हूं कि मुझे महंत अवेद्यनाथ के साथ काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ग्राम विकास प्रमुख वीरेंद्र जी ने कहा कि आजादी के भी पहले गोरखनाथ पीठ ने राममंदिर आंदोलन का प्रारंभ क��� दिया था।कार्यक्रम संयोजक शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि मेरा उद्देश्य है कि सामाजिक समरसता में गोरखनाथ मठ के योगदान का समाज को पता चले इसीलिए मैं इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक जिले और हर प्रदेश में करवाने का प्रयास कर रहा हूं। @SriShantanuJi @SonkarVidyasagr @GorakhnathMndr @myogiadityanath @myogioffice
20 सितंबर को सुलतानपुर में, युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की 56वीं व राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ब्लॉसम इंडिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित संगोष्ठी “सामाजिक समरसता में गोरक्षपीठ की भूमिका” में आप सभी सादर आमंत्रित हैं.
हमारा परम सौभाग्य है कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
पूज्य आचार्य शान्तनु जी महाराज, अध्यक्षता वरिष्ठ प्रचारक वीरेंद्र जी, विशिष्ट अतिथि विद्या सागर सोनकर जी और सानिध्य श्री वैदेही वल्लभ शरण जी महाराज का प्राप्त होगा.
3 नाथ, जिनके बिना आधुनिक भा��त में महान नाथ संप्रदाय, संत परंपरा का राजनैतिक कर्तव्य, राम मंदिर आंदोलन का संघर्ष और सनातन की सामाजिक समरसता को समझना असंभव हैं.
आप सभी महानुभाव कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं 🙏 @GorakhnathMndr @myogioffice @myogiadityanath
महंत अवेद्यनाथ: एक संत, एक योद्धा और एक समाज सुधारक, जिन्होंने राम मंदिर के लिए बिगुल फूँका और योगी आदित्यनाथ जैसे व्यक्तित्व को निखारा, बड़े महाराज की 11वीं पुण्यतिथि पर मेरा लेख ऑपइंडिया में
https://t.co/13ymYTYOZ1 @GorakhnathMndr@myogiadityanath@myogioffice
3 नाथ, जिनके बिना आधुनिक भारत में महान नाथ संप्रदाय, संत परंपरा का राजनैतिक कर्तव्य, राम मंदिर आंदोलन का संघर्ष और सनातन की सामाजिक समरसता को समझना असंभव हैं.
20 सितंबर को सुलतानपुर में, युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की 56वीं व राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर
ब्लॉसम इंडिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित
संगोष्ठी में मिलते हैं. @myogiadityanath@myogioffice@MahantYogiG@GorakhnathMndr