❤️ मेरी हर खुशी की वजह हो तुम, मेरी ज़िंदगी का सबसे खूबसूरत एहसास हो तुम। 🥰 👩❤️👨 दुनिया चाहे कितनी भी खूबसूरत हो, मेरे लिए मेरी पूरी दुनिया सिर्फ तुम हो। ❤️✨
खोए मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान।
खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु कार्यवाही करते हुए @kushinagarpol द्वारा 109 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹21 लाख/- बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
गुम हुई वस्तुओं को सही हाथों तक पहुँचाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा, सुविधा और भरोसे को मजबूत करने का निरंतर प्रयास है।
#RingReturn
#GoodWorkUPP
#TrustRecharged
कुआँ गहरा था… हौसला उससे भी गहरा।
फतेहगढ़ में 4 वर्षीय मासूम के कुएँ में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम रेस्क्यू में जुट गई।
हर गुजरता पल चुनौती बढ़ा रहा था, लेकिन कोशिशें थमी नहीं।
करीब 3 घंटे की लगातार मशक्कत के बाद मासूम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
एक नन्ही-सी जान।
तीन घंटे की जद्दोजहद।
और आखिर में—ज़िंदगी की जीत।
जहाँ उम्मीद की डोर हो, ख़ाकी उसे थामे रखती है।
#UPPCares #UPPolice
👉कृपया अवगत कराना है कि दिनांक 15.04.2026 को प्रातः करीब 05:44 बजे डायल-112 को कॉलर श्री सियाराम शर्मा पुत्र स्व० सदावृक्ष शर्मा निवासी ग्राम कटरिया थाना करण्डा जनपद गाजीपुर ने यह सूचना दी कि उनकी पुत्री की मृत्यु जमानियां गंगा नदी के पुल से कूदकर हो गयी है एवं पुल पर उसका गमझा मोबाईल एवं चप्पल रखी हुई है। इस सूचना पर थाना जमानियां की पी०आर०वी० मौके पर पहुंची एवं मृतका के शव को नदी से निकाले जाने की आवश्यक कार्यवाही करायी गई एवं विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुये मृतका का पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की विडियोग्राफी भी प्रक्रिया अनुसार करायी गयी। पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण-DROWNING अर्थात पानी में डूबना अंकित किया गया है एवं शरीर पर कोई चोट का आना नही पाया गया।
👉दिनांक-18/19.04.2026 की रात्रि करीब 12:08 पर मृतका के पिता सियाराम शर्मा की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-52/2026, धारा-103(1) बीएनएस बनाम हरिओम पाण्डेय एवं अभिषेक पाण्डेय, निवासी ग्राम कटरिया, थाना करण्डा, जनपद गाजीपुर के विरुद्ध दिनांक-19.04.2026 को पंजीकृत किया गया। इस तहरीर में मृतका के पिता द्वारा दो आरोपियों को आरोपित किया गया। इस मुकदमें की विवेचना थाना प्रभारी करण्डा श्री सन्तोष कुमार पाठक द्वारा प्रारम्भ की गयी।
👉दिनांक-19.04.2026 को ही मुख्य आरोपी हरिओम पाण्डेय को गिरफ्तार कर मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया इसके उपरान्त मा० न्यायालय द्वारा उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। दूसरे अभियुक्त अभिषेक पाण्डेय को गाजीपुर पुलिस द्वारा शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
👉दिनांक-22.04.2026 को गांव कटरिया में पुलिस पर पथराव की एक घटना कारित हुई, जिसमें कटरिया के रहने वाली एक महिला सहित 2 लोगों के सिर में चोट आई एवं थानाध्यक्ष करण्डा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एव अन्य कुछ पुलिस कर्मियों को भी इस प्रकार की घटना में चोटें आई।
👉 इस प्रकार के घटना के सम्बन्ध में थाना करण्डा पर मु०अ०सं० 57/2026, अन्तर्गत धारा-191(2), 191 (3), 190, 109(1), 115(2), 125.132.351 (3), 353(2) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट बनाम 46 व्यक्ति नामजद एवं 200 व्यक्ति अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। नामजद व्यक्तियों में जनपद गाजीपुर के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल यादव, जनपद गाजीपुर से विधायक सदर श्री जैकिशन साहू एवं जनपद गाजीपुर से विधायक जंगीपुर श्री वीरेन्द्र यादव के नाम सम्मिलित है। पथराव के समय समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मण्डल गांव में मौजूद था एवं जिसमें सम्मिलित व्यक्तियों के द्वारा उत्तेजित होकर पथराव किया गया।
👉जनपद गाजीपुर पुलिस द्वारा श्री सियाराम शर्मा द्वारा पंजीकृत कराये गये अपनी पुत्री की मृत्यु के सम्बन्ध एफ०आई०आर० में पुलिस द्वारा त्वरित विधिक कार्यवाही की जा रही है एवं शीघ्र आरोप पत्र प्रेषित कर मा० न्यायालय में प्रभावी पैरवी कराकर आरोपियों को सजा दिलाई जायेगी।
👉कुछ शरारती तत्वों द्वारा सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से पूरे प्रकरण में पुलिस द्वारा की गयी विधिक कार्यवाही को दरकिनार करते हुये आमजन में असत्यापित तथ्यहीन एवं भ्रामक अफवाहें फैलाने का प्रयास किया गया। आमजन से यह अपील है कि पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट एवं आधिकारिक मीडिया बाईट का अवलोकन कर सत्यता ज्ञात करें एवं कोई भी अराजक तत्व कोई ऐसी भ्रामक सूचना जिससे कि समाज में वैमनस्यता एवं अशान्ति फैले उसके सम्बन्ध में पुलिस के आधिकारिक सीयूजी नम्बरों अथवा आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सूचित करें। जनपद गाजीपुर पुलिस जनपद में पूर्ण रूप से शान्ति एवं सक्रिय पूर्ण कार्यवाही किये जाने हेतु प्रतिबद्ध है।
@Uppolice@IgRangeVaranasi@adgzonevaranasi@CMOfficeUP@dgpup
सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन से संबंधित वायरल वीडियो प्रकरण में थाना नांगल, जनपद बिजनौर पर पंजीकृत अभियोग में एक और वांछित अभियुक्त समीर उर्फ रूहान को गिरफ्तार किया गया है।
पूर्व में 02 अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि विदेश में रह रहे 03 फरार अभियुक्तों के विरुद्ध लुकआउट नोटिस जारी किए गए हैं।
जनपद बिजनौर के थाना नांगल से सम्बंधित प्रकरण में पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 श्री अमिताभ यश की बाइट।
#UPPolice
#UPPFactCheck
श्रमिकों द्वारा अन्य राज्य से दुष्प्रेरित होकर नोएडा में कई जगह प्रदर्शन किया गया है, मात्र एक जगह हिंसक प्रदर्शन होने पर पुलिस द्वारा न्यूनतम बल प्रयोग कर स्थितियां नियंत्रित की गई हैं। पुलिस द्वारा कहीं भी फायरिंग नही की गयी है। असत्य एवं भ्रामक सूचना फैलाए जाने एवं व्यक्तियों को भड़काने के कारण संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अफवाह व भ्रामक सूचना न फैलाएँ : @noidapolice
#UPPFactCheck
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले की घटना के वीडियो को भ्रामक रूप से गौतमबुद्ध नगर का बताकर कतिपय सोशल मीडिया अकाउंट्स से प्रसारित किया जा रहा है, जो पूर्णतः असत्य है।
किसी भी सूचना/वीडियो को साझा करने से पूर्व उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य करें।
https://t.co/I5bHxugsN3
#Kushinagar के थाना रामकोला क्षेत्रान्तर्गत युवती व उसकी माँ के ऊपर तेजाब फेकने की घटना का 10 घंटे के अन्दर खुलासा, 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। #uppolice
फोन लौटे—भरोसा भी लौटा
@kushinagarpol द्वारा 68 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
यूपी पुलिस तकनीक, ट्रेसिंग और सतत प्रयासों के माध्यम से नागरिकों की संपत्ति को सुरक्षित लौटाने के लिए प्रतिबद्ध है।
#TrustRecharged#GoodWorkUPP#RingReturn
जनपद कुशीनगर में सर्विलांस सेल तथा संबंधित थानों की संयुक्त टीमों द्वारा जनता के खोये हुए कुल 68 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 15 लाख रुपये) को बरामद कर उनके स्वामियों को किया गया सुपुर्द- #UPPolice
जनपद कुशीनगर में शान्ति/सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु थाना चौराखास पुलिस बल द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त, चेकिंग व जनमानस से संवाद कर उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया। #UPPolice
1 MILLION+ views & counting, watch and stay in control. This is how the #DigitalArrest scam traps people.
Break the chain #UPPFightsDigitalArrest
YouTube link - https://t.co/zQWbNCfIW7
साइबर क्राइम मुख्यालय, उत्तर प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन
आज दिनांक 22.12.2025 को साइबर क्राइम मुख्यालय, उत्तर प्रदेश द्वारा I4C (Indian Cyber Crime Coordination Centre), गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के समन्वय से 112 मुख्यालय स्थित साइबर प्रशिक्षण लैब में 03 दिवसीय Crypto Currency Investigation / VDA (Virtual Digital Assets) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री विनोद कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम, उ0प्र0 के द्वारा किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम में साइबर क्राइम मुख्यालय से श्री रोहन झा, अपर पुलिस अधीक्षक OPS,साइबर क्राइम उ0प्र0 मौजूद रहे । इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को क्रिप्टो करेंसी और वर्चुअल डिजिटल एसेट्स से जुड़े साइबर अपराधों की जांच, ट्रैकिंग और फॉरेंसिक विश्लेषण में तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है। I4C की टीम का नेतृत्व श्री जितेन्द्र सिंह, ACP I4C एवं साइबर क्राइम अन्वेषक व क्रिप्टो करेंसी विशेषज्ञ, सुश्री प्रिया गुर्दे, साइबर क्राइम अन्वेषक व क्रिप्टो करेंसी विशेषज्ञ तथा श्री महेश कुमार, साइबर फॉरेंसिक्स शोधकर्ता एवं क्रिप्टो करेंसी विशेषज्ञ ने प्रशिक्षण सत्रों का संचालन करते हुए ब्लॉकचेन तकनीक, ट्रांजैक्शन ट्रैकिंग और डिजिटल साक्ष्य संकलन पर व्यावहारिक जानकारी साझा की । सभी आठ पुलिस जोनों तथा सभी सात कमिश्नरेट से निरीक्षक/उ0नि0 रैंक के अधिकारी इस प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रहे हैं ।