गुजरात के सूरत के पास कामरोज इलाके में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में जालोर के चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में टाटा हैरियर कार खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में भीनमाल तहसील के नसोली गांव निवासी प्रवीण नेमीचंद जैन, कोरा गांव निवासी संजय पुत्र खेमचंद बाफना जैन तथा सांचौर क्षेत्र के हाडेचा गांव निवासी जयंतीलाल चुन्नीलाल जैन और राजीव पुत्र जीतमल जैन की मौत हुई है। मृतक सभी मुंबई से गुजरात के शंकेश्वर धाम दर्शन के लिए आ रहे थे.
राजेंद्र सोलंकी का दांव क्यों नहीं चला?
गहलोत अपने गढ़ में क्यों नहीं जितवा पाए?
जो लोग जोधपुर को जानते हैं, वे राजेंद्र सोलंकी को भी जानते हैं। जोधपुर में अशोक गहलोत का चुनाव भी वे ही संभालते हैं। नामांकन के बाद वे गहलोत को आश्वस्त कर देते हैं कि आप राजस्थान संभालो, सरदारपुरा हम संभाल लेंगे। फिर गहलोत मतदान के लिए ही जोधपुर आते हैं। इस बार कांग्रेस के 44 पार्षद जीतने पर गहलोत ने गैर-पार्षद सोलंकी पर दांव चला। मतलब सोलंकी ने पार्षद का चुनाव नहीं लड़ा था।
गहलोत को भरोसा था कि सोलंकी अपने स्तर पर ही चुनाव निकाल लेंगे। कम से कम उनके चेहरे के कारण कांग्रेस का पार्षद दल तो एकजुट रहेगा ही। गहलोत ने बाड़ेबंदी में पहुंचकर भी इस दिशा में खुद प्रयास किया। लेकिन सोलंकी को जन्नत की हकीकत पता थी। वे आर्थिक रूप से खुद भी काफी सुदृढ़ हैं लेकिन बताया जा रहा है कि उन्होंने थैली का मुंह खोलने में रुचि नहीं दिखाई। उन्हें यह भी पता है कि अगले ढाई साल सरकार जो है, वो ही रहेगी। वे दस साल पहले ही एसीबी की चौकी की चौखट चढ़ भी चुके हैं और बताया जा रहा है कि वे मामले पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं।
और जोधपुर का बोर्ड बनने से पहले कई शहरों में बोर्ड बनने की प्रक्रिया को वे पूरी गंभीरता से देख ही रहे थे। ऐसे में पैसा खर्च करके कोई मुसीबत मोल क्यों लेना चाहेगा? जोधपुर में कांग्रेस का बोर्ड बनने और नहीं बनने से प्रतिष्ठा अशोक गहलोत की जुड़ी हुई थी। सोलंकी की नहीं। उनको यह भी पता है कि अपनी सरकार नहीं होती, तब कोई काम भी नहीं आ पाता। ऐसे में जैसे थे, वैसे ही बने रहने में कोई हर्ज नहीं था।
मेरा दूसरा इंस्टाग्राम अकाउंट ashishpandeymvs आपके द्वारा सस्पेंड कर दिया गया है।
मैं एक Indian Political Comedy (Satire) कंटेंट क्रिएटर हूँ जो Entertainment with Awareness पर काम करता हूँ। लाखों लोगों तक अपनी आवाज़ पहुचाने के लिए ये अकाउंट बहुत जरूरी है।
कृपया इसे तुरंत रिव्यू करें और रिस्टोर करें।
@Meta@instagram
#InstagramSuspended #MetaHelp #AccountRecovery
@JioCare Thank you for the quick service! My connection was installed within 2 hours. Excellent support and fast response. Compared to @airtelindia, where I raised a request 15 days ago and still have no update.
😳 Extended warranty fraud or scam?
Croma से expensive Pureit water purifier खरीदा था. कुछ समय बाद एक part खराब हुआ, फिर technician ने कहा कि extended warranty में सिर्फ service charges cover हैं, parts के लिए अलग पैसे देने होंगे.
अब आप बताओ - ये fraud है या scam? Watch the video👇
मेरे पिताजी पूज्य श्री हरिशंकर जैन जी की कठोर मेहनत, तपस्या और संघर्ष का परिणाम है कि आज हिंदू समाज यह दिन देख पाया। 2 मई 2022 को उन्होंने माननीय इंदौर उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर इस न्यायिक लड़ाई की शुरुआत की थी, जिसके परिणामस्वरूप आज ऐतिहासिक फैसला आया है।
चुनाव होते है,तो चुनावी चमत्कार भी होते हैं।
जिसकी जीत तय मानी जाती है,वह भी चुनाव में चारों खाने चित्त होते देखे गए है।लंबे समय सत्ता में रहने के बाद सत्ता से बेदखल होना तय माना जाता है।हार का ठीकरा एंटी इंकम्बेंसी पर डाल दिया जाता है, लेकिन गुजरात बीजेपी का ऐसा गढ़ बन गया है कि जहा कोईएंटी इंकम्बेंसी काम नहीं करती।
गुजरात में किसी चुनावी चमत्कार की उम्मीद करना अब बेमानी है।गुजरात में भाजपा तीन दशकों से एक निर्विवाद वर्चस्वशाली और अपराजेय राजनीतिक ताकत बन गई है।
गुजरात में 15 नगर निगमों,84 नगर पालिकाओं,34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के लिए हुए चुनाव में बीजेपी सभी 15 नगर निगमों,84 में से 78 नगर पालिकाओं, 34 में से 33 जिला पंचायतों और 260 में से 253 तालुका पंचायतों पर एकतरफा जीत हासिल की।यह परिणाम तब है,जब बीजेपी 25 साल से लगातार सत्ता में काबिज है।
गुजरात नगर निगम चुनाव ने फिर बता दिया कि गुजरात चुनाव इतने नीरस और उबाऊ हो गए है कि गुजरात में बीजेपी के अलावा किसी दूसरे दल की बात करना भी अपना समय बर्बाद करना है।
आम आदमी पार्टी को गुजरात में कुछ उम्मीद नजर आ रही थी,लेकिन आप पार्टी को पनपने से पहले ही बीजेपी ने उसे भी कुचल दिया है।
बीजेपी ने अपने जन्म के चार दशकों से अधिक समय में अपने समर्थक वर्ग को अनेक राज्यों में फैला लिया है,लेकिन गुजरात में जैसी भाजपा बन गई,वैसी किसी अन्य राज्य में नहीं बन सकी।
गुजरात में भाजपा ने 1998 के बाद लगातार छह विधानसभा चुनाव जीते है,बल्कि ये जीत तमाम बड़े अंतर से थीं 182 सदस्यों के सदन में भाजपा को 2017 के चुनाव को छोड़कर हर चुनाव में 115 से ज्यादा सीटें मिली है।2017 में बीजेपी ने 99 सीटें जीती थी,जबकि कांग्रेस ने 77 सीटें जीती थी।
2022 में बीजेपी की सीटों की संख्या 156 तक चली गई।1998 में गुजरात विधानसभा में बीजेपी को मिले 44.81 प्रतिशत वोट 2022 में पचास प्रतिशत से आगे 52.50 फीसद पर पहुंच गए।
तीन दशक सत्ता में रहने के बाद भी गुजरात में भाजपा के खिलाफ कोई एंटी इन्कम्बेंसी दिखाई नहीं देती। सरकार विरोधी पाटीदार आंदोलन भी भाजपा को कमजोर नहीं कर सका,उल्टा पाटीदार आंदोलन के नेता भाजपा में मिल गए।पाटीदार आंदोलन के बाद हुए 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी का वोट शेयर 2 फीसद बढ़ गया।
गुजरात की राजनीति मोदी शाह के इर्द गिर्द इस कदर केन्द्रित हो गई है,कि गुजरात का मुख्यमंत्री कौन है,पूछने पर राजनीति के जानकारों को भी दिमाग पर जोर देना पड़ता है और कई बार गूगल से मुख्यमंत्री का नाम पूछना पड़ता है।
गुजरात में भाजपा की उपलब्धि अभूतपूर्व है। गुजरात में भाजपा की पकड़ राजनीति के छात्रों के लिए एक केस स्टडी है।नेहरू और इंदिरा के दौर में भी कांग्रेस का कोई ऐसा राज्य नहीं था,जैसा आज बीजेपी का गुजरात है।
यूपी की सियासत के एक बड़े माहिर खिलाड़ी हुआ करते थे, नरेश अग्रवाल। हरदोई जिले में नरेश अग्रवाल के परिवार का खासा दबदबा माना जाता था। जिला पंचायत, नगर पालिका से लेकर हरदोई विधानसभा तक, 40 साल तक उनका कब्ज़ा रहा है। कहने को तो वो खाँटी सपाई थे मगर प्रदेश में सरकार किसी की भी रही हो, नरेश अग्रवाल का जलवा हमेशा बरकार रहा।
अपने बयानों को लेकर नरेश अग्रवाल हमेशा अखबारों और मीडिया में चर्चा का विषय रहते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर हिंदू देवी-देवताओं तक पर वो विवादित बयान दे देते थे। उन पर हिन्दू देवी देवताओं को लेकर गलत बयानबाज़ी के चलते एफआइआर तक दर्ज हुई थी। फिर 2018 में वो भाजपा में शामिल हो गए। भक्त परेशान हो गए, जुगनू बन गए, भाजपा को गरियाने लगे।
नरेश अग्रवाल का भाजपा में शामिल होना 'खबर' थी, लेकिन उसके बाद नरेश अग्रवाल खबरों से गायब हो गए। किसी ने नरेश अग्रवाल का कोई बयान, कोई चर्चा या अखबार में उनकी फोटो देखी है..?? जेडीयू के एक नेता साबिर अली हुआ करते थे। कट्टरपंथी विचारों और विवादित बयानबाज़ी के लिए मशहूर थे। पीएम मोदी तो खास तौर से उनके निशाने पर रहते थे।
जब भाजपा-जेडीयू में छत्तीस का आंकड़ा था तो साबिर अली टीवी पर आकर जेडीयू की ओर से मोदी के खिलाफ ज़हर उगलते थे। साबिर अली कहते थे कि मोदी को देश कभी स्वीकार नहीं करेगा। लगभग हर दूसरे दिन अखबार में उनका कोई न कोई बयान छपता था। फिर एक दिन वो बीजेपी में शामिल हो गए। भक्त परेशान, जुगनू की टिमटिम। भाजपा में भी विरोध हुआ, 24 घण्टे में साबिर अली बाहर कर दिए गए। मगर अंदरखाने भाजपा से जुड़े रहे।
पिछले साल मई में साबिर अली को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बड़ा पद मिला था। किसी को खबर हुई? एक शहज़ाद अली हुआ करते थे, एक्टिविस्ट कहलाते थे। CAA को लेकर शाहीन बाग में धरना दे रहे थे। सोशल मीडिया पर भी CAA और मोदी के खिलाफ ज़हर उगलते थे। शहज़ाद अली वामपंथियों के नए माई-बाप थे जिनसे वामियों को बड़ी क्रांति की उम्मीद थी। फिर एक दिन शहज़ाद अली भाजपा में शामिल हो गए। भक्त फिर परेशान।
शहज़ाद अली भाजपाई होते ही कहने लगे भाजपा मुस^लमा.नों की दुश्मन नहीं है। हम मोदी जी के साथ मिलकर CAA का हल निकाल लेंगे। भाजपा में शामिल होने तक तो शहज़ाद अली 'खबर' थे, उसके बाद एकदम से गायब हो गए। न उन्होंने CAA को लेकर अब तक कोई बयान दिया और न ही अब तक किसी 'क्रांति' की 'मूली' उखाड़ी। मुम्बई हमला आरएसएस की साज़िश बताने वाले कृपा शंकर सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए थे, भक्त तब भी परेशान थे।
कभी खबर बने रहने वाले कृपा शंकर सिंह अब खबरों से ही गायब है। कांग्रेस के धुर हिंदुत्व विरोधी अशोक चह्वाण, मिलिंद देओरा, रंजीत चौटाला, गीता कोड़ा, तपस राय, टीएमसी के अर्जुन सिंह, सुवेन्दु अधिकारी, और दिलीप मंडल भाजपा में शामिल होने के बाद या तो शांत हैं या हिंदुत्व के लिए लड़ रहे हैं। और अब राघव चड्ढा के भाजपा में आने के बाद वातावरण में जुगनुओं की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
राघव चड्ढा या तो चुप रहकर खबरों से गायब हो जाएंगे या देश और हिंदुत्व के लिए काम करेंगे। भाजपा गंगा नहीं है, जो सब पवित्तर कर देगी। भाजपा वासेपुर है..यहाँ कबूतर भी एक पंख से उड़ता है ..और दूसरे से अपनी इज्ज़त बचाता है। भाजपा में सब धान बाईस पसेरी है। भाजपा भुने चने खेत मे बोकर भी फसल तैयार कर देती है।