विभाग तो गुमराह कर ही रहा था, अब शासन स्तर पर कही गई बातों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं!
पंचायत सहायकों का मानदेय **₹6,000 से बढ़ाकर ₹9,000** किए जाने की जानकारी सामने आई है। यह स्वागत योग्य कदम है, लेकिन सवाल यह है कि **धरने के दौरान जिन 5 मांगों पर सहमति बनी थी, उनका शासनादेश में स्पष्ट उल्लेख क्यों नहीं है?**
🔹 **DBT के माध्यम से भुगतान** किए जाने की बात स्पष्ट रूप से क्यों नहीं लिखी गई?
🔹 **अन्य मांगों पर क्या प्रक्रिया और समयसीमा तय हुई है**, इसका उल्लेख क्यों नहीं है?
🔹 जब **शासनादेश में संशोधन** किया गया है, तो धरने में सहमति बनी सभी 5 मांगों को इसमें शामिल क्यों नहीं किया गया?
🔹 पंचायत सहायकों से किए गए आश्वासनों को **लिखित और स्पष्ट रूप में लागू करने में देरी क्यों?**
पंचायत सहायकों को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि **स्पष्ट शासनादेश, निर्धारित प्रक्रिया और समयबद्ध कार्रवाई** चाहिए।
**पंचायत सहायकों के साथ हर स्तर पर पारदर्शिता और किए गए वादों का स्पष्ट अनुपालन होना चाहिए।**
**पंचायत सहायक कल्याण समिति उत्तर प्रदेश**
**पंचायत सहायक संघ उत्तर प्रदेश**
@UPGovt@oprajbhar@BhimArmyChief@SanjayAzadSln@yadavakhilesh@Mayawati
लखनऊ के ईको गार्डन में अपनी जायज मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे प्रदेशभर के पंचायत सहायकों की मांग है कि 6 हजार रुपये के मौजूदा मानदेय को बढ़ाकर 30 हजार रुपये किया जाए, संविदा व्यवस्था समाप्त कर स्थायी सेवा नियमावली लागू की जाए।
गांवों में सरकारी योजनाओं और डिजिटल सेवाओं को आम जनता तक पहुंचाने में पंचायत सहायक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें बेहद कम मानदेय पर काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
पंचायत सहायक कल्याण समिति - पंचायत सहायकों की जायज मांगों का न केवल समर्थन करती है, बल्कि उन्हें पूर्ण होने तक साथियों के हक लिए हमेशा तत्पर रहेगा।
@UPGovt से हमारी मांग है कि पंचायत सहायकों के साथ तत्काल वार्ता कर उनकी मांगों का शीघ्र समाधान किया जाए। मेहनत करने वाले कर्मचारियों को सम्मानजनक मानदेय और सेवा सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है।
#PanchayatSahayak
#psks_up
माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी से विनम्र निवेदन
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पंचायती राज विभाग के माध्यम से ग्राम सचिवालयों एवं ग्राम पंचायतों के विकास के लिए करोड़ों रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। यह प्रदेश के ग्रामीण विकास के लिए अत्यंत सराहनीय और स्वागतयोग्य कदम है।
किन्तु एक गंभीर प्रश्न आज भी पंचायत सहायकों के मन में है। जिन ग्राम सचिवालयों को सशक्त बनाने की बात की जा रही है, जिन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर सरकार का विशेष ध्यान है, उन सभी योजनाओं को धरातल पर लागू करने का सबसे महत्वपूर्ण दायित्व पंचायत सहायकों के कंधों पर ही है। शासन से लेकर विभाग स्तर तक आने वाली अधिकांश ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कार्य योजनाओं का निष्पादन पंचायत सहायक ही करते हैं।
इसके बावजूद पंचायत सहायकों का मात्र ₹6,000 प्रतिमाह मानदेय आज के समय में अत्यंत अपर्याप्त है। इतनी कम राशि में किसी परिवार का भरण-पोषण करना, दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करना और पूरी निष्ठा के साथ सरकारी दायित्वों का निर्वहन करना अत्यंत कठिन है।
हमारा विनम्र अनुरोध है कि योजनाओं के साथ-साथ उन कर्मियों पर भी ध्यान दिया जाए, जो इन योजनाओं को सफल बनाने में दिन-रात मेहनत करते हैं। पंचायत सहायक ग्राम पंचायत व्यवस्था की रीढ़ हैं। यदि उनका सम्मान, आर्थिक सुरक्षा और उचित मानदेय सुनिश्चित होगा, तभी सरकार की योजनाओं का प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन संभव हो सकेगा।
अतः माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि पंचायत सहायकों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि, सेवा सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर लाखों पंचायत सहायकों और उनके परिवारों को राहत प्रदान करें।
"योजनाएँ तभी सफल होंगी, जब उन्हें सफल बनाने वाले पंचायत सहायकों का भी सम्मान और भविष्य सुरक्षित होगा।"
#पंचायत_सहायक #panchayatsahayak
#पंचायतीराज
माननीय निदेशक महोदय बोल रहे है ,की पंचायत सहायक की नियुक्ति सरकार के शासनादेश पर हुई है ये One Time नियुक्ति है।
माननीय पंचायतीराज मंत्री @oprajbhar जी का कहना है ,पंचायत सहायक की नियुक्ति ग्राम प्रधान ने की है
मंत्री जी का यह कहना कि "नियुक्ति प्रधान ने की है," एक तरह से पल्ला झाड़ने वाला बयान है। वे नियुक्ति की तकनीकी प्रक्रिया का हवाला दे रहे हैं, जबकि वे भली-भांति जानते हैं कि 'वित्तीय स्वीकृति' की चाबी सरकार के पास है।
@yadavakhilesh@RahulGandhi@MPDharmendraYdv@psunionup
#सीतापुर में 19 विकाश खंड है उनमें से एक लहरपुर विकाश खंड बीडीओ शैलेन्द्र जी ने कई ब्लाकों का हक मारा है जो काफी निंदनीय हैं।
@dm_sitapur आपसे विनम्र निवेदन है कि इस प्रकार के भ्रटाचार पर लगाम लगाया जाए नहीं ग्रामीण विकाश में अवरोध उत्पन्न होगा ।
@CdoSitapur
मा0 मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी कृपया संज्ञान लें एवं आवश्यक कार्यवाही करवाने का कष्ट करें। बबेरू ब्लाक रगोली के पंचायत सहायक पर गुण्डों के द्वारा जानलेवा हमला किया गया और कार्यवाही नहीं हो रही। नियमानुसार न्याय की उम्मीद है।
#मुकदमापंजीकृत_किया_जाए@Uppolice@dgpup
कृपया नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करवाने का कष्ट करें पंचायत सहायक की कोई सुनवाई नहीं हो रही है न एफआईआर दर्ज की जा रही है न मुकदमा क्योंकि कोतवाली बबेरू में राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है।
न्याय की उम्मीद है। @Uppolice@bandapolice#मुकदमा_पंजीकृत_किया_जाए।
मैं मुख्यमंत्री @myogiadityanath को धन्यवाद देना चाहूंगा कि प्रयागराज में लाइट की इतनी बुरी व्यवस्था बनाने के लिए
आज शाम से लाइट कम से कम 5 बार आ जा चुकी है,हर आधे घंटे पर आ जा रही है..
मुझे प्रयागराज आए 7-8 दिन हुए हैं,लाइट की इतनी बुरी व्यवस्था नहीं देखी 🙏🙏🙏