अंग्रेजों टैक्स सिस्टम के ज़्यदा ख़तरनाक भारत का आज का Taxation है जो आम जा��ता को चूस कर छोड़ेगा .
इंडिया के टैक्स सिस्टम के ऊपर ये रैप सुनो .
#TaxTerrorism #nirmlasitaraman
मैं 2004 से लगभग तीन साल उनका बॉडी गार्ड रहा। एसपीजी में पीएम की सुरक्षा का सबसे अंदरुनी घेरा होता है - क्लोज़ प्रोटेक्शन टीम जिसका नेतृत्व करने का अवसर मुझे मिला था। एआईजी सीपीटी वो व्यक्ति है जो पीएम से कभी भी दूर नहीं रह सकता। यदि एक ही बॉडी गार्ड रह सकता है तो साथ यह बंदा होगा। ऐसे में उनके साथ उनकी परछाई की तरह साथ रहने की जिम्मे��ारी थी मेरी।
डॉ साहब की अपनी एक ही कार थी - मारुति 800, जो पीएम हाउस में चमचमाती काली बीएमडब्ल्यू के पीछे खड़ी रहती थी। मनमोहन सिंह जी बार-बार मुझे कहते- असीम, मुझे इस कार में चलना पसंद नहीं, मेरी गड्डी तो यह है (मारुति)। मैं समझाता कि सर यह गाड़ी आपके ऐश्वर्य के लिए नहीं है, इसके सिक्योरिटी फीचर्स ऐसे हैं जिसके लिए एसपीजी ने इसे लिया है। लेकिन जब कारकेड मारुति के सामने से निकलता तो वे हमेशा मन भर उसे देखते। जैसे संकल्प दोहरा रहे हो कि मैं मिडिल क्लास व्यक्ति हूं और आम आदमी की चिंता करना मेरा काम है। करोड़ों की गाड़ी पीएम की है, मेरी तो यह मारुति है।
#ManmohanSingh
माफी तो पूरे देश को मांगनी चाहिए...अपनी तारीफ पर बस हल्की सी मुस्कारहाट यही होती है भारी आदमी की पहचान।
सोनिया गांधी की खुशी भी देखते ही बनती है❣️
#ManmohanSingh
माजी पंतप्रधान पद्मविभूषण डॉ मनमोहन सिंग यांचे दुःखद निधन झाल्याचे वृत्त वेदनादायी आहे. त्यांना भावपूर्ण श्रद्धांजली!
रिझर्व्ह बँकेचे माजी गव्हर्नर, भारताचे सर्वात प्रभावशाली ठरलेले अर्थमंत्री, इतिहासातील सगळ्यात मोठे गरिबी उच्चाटणाचे कार्य करणारे माजी पंतप्रधान, आपल्या दहा वर्षाच्या पंतप्रधान पदाच्या कार्यकाळात देशाचा जीडीपी तिप्पट करणारे अर्थतज्ज्ञ, विरोधकांना मित्रासारखी वागणूक देणारे अजातशत्रू म्हणून त्यांची ज��भरात ख्याती होती. त्यांच्या निधनामुळे भारताने आपले एक मौल्यवान बौद्धिक रत्न गमावले आहे.
क्या airtel, Jio और Vodafone हिंदुस्तान को जबरदस्ती महंगा पैक बेचना चाहते थे?
क्या ये षडयंत्र या रणनीति थी कि सरकार को पट्टी पढ़ाई जाय की पैक के दाम कम हो नहीं सकते?
एक तर्क देकर के कैसे ये बड़ी कंपनियां अपने पैक का दाम बढ़ाने का प्रयास कर रहे थे? -TheRedMike
देहरादून की घटना न तो पहली है, न अंतिम। पाँच मित्र, नई इनोवा कार, पार्टी, दारू, लॉन्ग ड्राइव की चर्चा और फिर ‘दारू प��ने से कन्सनट्रेशन बढ़ता है’ जैसे निरर्थक उपहास को सत्य मानने वाले लाखों बच्चों की तरह, अल्कोहल के नशे में सड़क पर।
एक BMW उन्हें ओवरटेक करती है। संभवतः, ‘भाई, इसने तो तुझे ओवरटेक कर दिया, ये क्या गाड़ी चला रहा है तू’ जैसी उकसाऊ ललकार जैसा मजाक और स्पीड 100 से 120-30-50 की ओर। दो लोग सनरूफ से बाहर देख कर ठिठोली करते हुए ‘उत्साहवर्धन’ कर रहे थे।
स्पीड और बढ़ती है, ट्रक आता है और गाड़ी टकराती है। दोनों बच्चों का सर सनरूफ के साथ कार और शरीर से अलग हो जाता है। बाकियों के देह की दुर्दशा ऐसी हो जाती है कि उसे लिखना भी मुश्किल है। इम्पैक्ट इतना भयावह की नई कार का ढाँचा पहचानने योग्य नहीं रह जाता। एक भी सवारी बचती नहीं, उन��ी देह क्षत-विक्षत।
शराब, नशा, गाड़ी और मित्र मंडली ऐसा कॉकटेल है, जिसे हर कोई तब तक हल्के में लेता है, जब तक वो स्वयं इसका शिकार नहीं हो जाते। सबको लगता है वो अजेय, अजित, अमर है, उस पर महादेव का हाथ है। ऐसा होता नहीं। उनके परिजनों के बारे में सोचिए।
ऋषभ पंत के साथ 2022 के 31 दिसंबर को जो हुआ, पूरे देश ने देखा। ऐसे एथलीट को भी रिकवर करने में बीस महीने लग गए जिसके पास हर व्यवस्था थी। वो नशे में नहीं था, केवल स्पीड में था।
शराब जानलेवा है, सड़क-गाड़ी-मित्र-रात्रि न हो तब भी। नशे में गाड़ी चलाना जानलेवा है, स्पीड-मित्र-समय से कोई मतलब नहीं। गाड़ी जानलेवा है, यदि मित्र आपको दारू पीने के बाद भी उस पर बिठाते हैं। मित्र मंडली जानलेवा है यदि उनमें से एक भी आपको ऐसी स्थिति में कार पर बैठने से रोक न रहा हो।
मैं न तो शराब पीता हूँ, न मेरे पास गाड़ी है, परंतु ऐसे मित्रों के साथ रहा हूँ जो ऐसा करना चाहते हैं। मैं ऐसी गाड़ी पर नहीं बैठता चाहे मुझे मित्रों द्वारा ‘डरपोक, कायर, फट्टू’ जैसे विशेषण सुनने पड़े। मेरे लिए उस क्षणिक ‘पौरुष’ प्रदर्शन से करोड़ों-गुणा कीमती मेरा जीवन है।
वीरता और पौरुष सड़क पर दू��री कार के पीछे भागते हुए मरने में नहीं है। वीरता है स्वयं पर संयम रखना और अपने मित्रों को किसी भी प्रकार से उस समय, उस अवस्था में, गाड़ी पर बैठने से रोकना।