68,500 शिक्षक भर्ती आरक्षण विसंगति: 74वें दिन भी ईको गार्डन में अभ्यर्थियों का धरना जारी
आयोगों और विधान परिषद की समिति के आदेशों का अनुपालन कर परिणाम संशोधित करने तथा पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की मांग
लखनऊ। 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती की आरक्षण विसंगति के मामले में न्याय की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का अनवरत धरना प्रदर्शन जारी है। दीपावली के बाद भी अभ्यर्थियों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को आंदोलन के 74वें दिन भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थ��� राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन में धरने पर बैठे रहे और प्रदेश सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग है कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग, नई दिल्ली, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश तथा विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति द्वारा जारी आदेशों और संस्तुतियों का तत्काल अनुपालन कराया जाए।
अभ्यर्थियों का कहना है कि ओबीसी वर्ग को आरक्षित श्रेणी में मानते हुए 150 पूर्णांक में से 60 अंक यानी 40 प्रतिशत के आधार पर भर्ती का परिणाम संशोधित किया जाए और पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की जाए। इसके साथ ही आरक्षण विसंगति के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
अभ्यर्थियों ने प्रदेश सरकार और बेसिक शिक्षा मंत्री से मांग की है कि आयोगों के आदेशों एवं समिति की संस्तुतियों का शीघ्र अनुपालन कर भर्ती का संशोधित परिणाम जारी किया जाए तथा पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाए।
अभ्यर्थियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस नि��्णय लेकर न्याय नहीं दिया जाता, तब तक ईको गार्डन में उनका धरना प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा।
आशुतोष वर्मा और उत्कर्ष सिंह पटेल भूख हड़ताल पर बैठे। एक तरफ शिक्षा मंत्री के परिवार में सगाई का जश्न, दूसरी तरफ 68,500 भर्ती के अभ्यर्थी 75 दिनों से न्याय की आस में संघर्षरत। सवाल—आखिर कब मिलेगा न्याय? मांग: तत्काल नियुक्ति शेड्यूल जारी हो। @ashutoshIndia94@9410239800