“हम शांति चाहते हैं, ये तो दुनिया ने देखा… अब दुनिया ये भी देखेगी कि हम शांति की रक्षा के लिए अपनी शक्ति का प्रदर्शन भी कर सकते हैं।” — श्री अटल बिहारी वाजपेयी
#KargilVijayDiwas केवल एक सैन्य विजय की गाथा नहीं, बल्कि मां भारती के वीर सपूतों के अदम्य साहस, त्याग और अटूट राष्ट्रनिष्ठा का अमर प्रतीक है। हमारे जाबांजो ने दुर्गम पहाड़ियों पर तिरंगे की आन, बान और शान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
कारगिल विजय दिवस पर उन सभी अमर वीरों को शत्-शत् नमन, जिनकी वीरता ने इतिहास में भारत की विजय का स्वर्णिम अध्याय लिखा।