कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है, क्योंकि SC/ST एक्ट और BNS की धाराओं में राहुल के ख़िलाफ़ हल्द्वानी में मुक़दमा दर्ज है। सूत्र दावा कर रहे हैं कि एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने पूरी योजना तैयार कर ली है, टीमों का गठन हो चुका है अब किसी भी समय रवानगी की जा सकती है। IG कुमाऊं निवेदिता कुकरेती इस मामले की क्लोज़ली मॉनिटरिंग कर रही है।
अब कभी भी उत्तराखंड की मित्र पुलिस राहुल गांधी को गिरफ्तार करके जेल भेज सकती है।
@nainitalpolice_@DIGKUMAUN@uttarakhandcops@DeepamSeth_IPS@pushkardhami
UP: आईएएस दिव्या मित्तल ने आईएएस की नौकरी छोड़ दी, अभी देवरिया की जिलाधिकारी थी। इस्तीफा दिया और जाते जाते कुछ कह गई।
आप भी सुनिए, आख़िर भारत की सबसे बड़ी सर्विस मात्र तेरह साल में छड़ने वाली दिव्या ने क्या कहा,,, महत्वपूर्ण है।
#DivyaMittalIAS
“रील बनी रोजगार”
बिहार में युवाओं की तो बल्ले बल्ले हो गई, सरकार एकदम झक्कास स्कीम लेकर आई है,
सरकार की तारीफ़ में रील बनाओ और पैसा कमाओ, एक लाख व्यूज के बाद प्रत्येक एक लाख व्यूज पर 10,000 रुपए मिलेंगे, और अधिकतम एक रील पर 1 लाख रुपए मिलेंगे।
@samrat4bjp
पुलिस कसाईपने पर उतर आई !!
देहरादून में इस छात्र को सुनिए, उसका कहना है कि हेलमेट नहीं होने पर चालान करने के बजाय पुलिस वाले पैसे मांग रहे थे, उसने वीडियो बनानी शुरू कर दी तो पुलिस वालों ने चौकी के अंदर ले जाकर बर्बरता से पीटा।
साथ में जा रही छात्रा का आरोप है कि उसके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। मामला बिधोली पुलिस चौकी का है।
@DehradunPolice कृपया संज्ञान ले, @DIGGarhwalRange कुछ कीजिए, @uttarakhandcops एक जाँच तो बनती है।
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देहरादून के परेड ग्राउंड में तिरंगे से बनी शानदार पोशाक पहनकर आई 7 साल की छोटी बच्ची तेन्जिंग को देखिए, आकर्षण का केंद्र बनी थी। मासूमियत से परिपूर्ण नार्थ-ईस्ट की रहने वाली इस खूबसूरत गुड़िया को देखिए।
सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ
#HappyIndependenceDay
#Bharat
विघटित समाज का घिनौना चरित्र देखिए। औलाद को कामयाब बनाने वाले पिता की मृत्यु एक वृद्ध आश्रम हुई, और जब अंतिम संस्कार होना था तो तीनों बेटियों के पास समय नहीं था, बाप की धधकती चिता को वीडियो कॉल करके देखकर रस्म अदायगी की।
वीडियो में ये जो चिता जल रही है, ये मुंबई के बड़े कपड़ा व्यापारी रहे शिवचरण गुप्ता (74) की है जिनकी हरियाणा के सोनीपत स्थित एक वृद्धाश्रम में मौत हो गई। वे पिछले तीन साल से आश्रम में रह रहे थे। दो साल पहले इनकी पत्नी का भी इसी आश्रम में निधन हुआ था।
मंगलवार को जब शिवचरण कि मौत हुई तो आश्रम वालों ने इसकी सूचना उनकी तीनों शिक्षक बेटियों को दी। लेकिन तीनों में से कोई नहीं आई। किसी ने समय के अभाव तो किसी ने दूर होने का बहाना बनाया। ऑनलाइन 5100 रुपए भेजकर अंतिम संस्कार सोनीपत में ही कराने को कह दिया। और वीडियो कॉल के माध्यम से जलती चिता देखी, जिसमें इन बेटियों के संस्कार भी जलकर भस्म हो गए।
ये तीनों शिक्षिकाएं बच्चों को क्या पढ़ा रही होंगी ?
तिथि भोज::
जन्मदिन एक प्रेरणादायक पहल! 🎂✨
बंतीखेड़ा स्थित प्रा०वि० की स० अ० सुचित्रा जी ने 'तिथि भोज' के दौरान 318 छात्र-छात्राओं को विशेष भोजन कराया।
'निःशुल्क छात्र स्टेशनरी बैंक' का शुभारंभ किया गया तथा बच्चों को अध्ययन सामग्री वितरित की गई।
@dm_shamli@basicshiksha_up
🏆 ऐतिहासिक उपलब्धि!
'परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024' के परिणामों में जनपद शामली ने उत्तर प्रदेश के टॉप 10 जनपदों में शानदार स्थान बनाया है।
आज DG मैडम व SCERT उच्चाधिकारियों द्वारा मिला यह सम्मान शामली की पूरी शिक्षा टीम के समर्पण की जीत है। 📚✨
@dm_shamli@basicshiksha_up
पुलिस की कहानी सुनकर लगता है कि सब कुछ “स्क्रिप्टिड” था !!!
उधमसिंह नगर में शनिवार को हुए गैंगरेप के दो आरोपियों को क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए पुलिस मौका-ए-वारदात पर लेकर गई। अवसर मिलते ही आरोपी भाग निकले, पुलिस पीछे भागी, फिर अचानक हिंदूवादी संगठन भी आ गए और दोनों की पकड़कर धुनाई कर दी। पुलिस ने भी कड़ी मशक्कत की।
अब सवाल ये है कि गैंगरेप में मौके से क्या रिकवर करना था ? आरोपियों को हथकड़ी क्यों नहीं पहनाई और हिंदूवादी संगठन को कैसे पता चला कि ये रेप के आरोपी है ?
DGP @DeepamSeth_IPS साहब, आपको नहीं लगता कहानी में झोल है ? @DIGKUMAUN आपको नहीं लगता करना कुछ और था, कर कुछ और बैठे ? और @UdhamSNagarPol आपको भी तो कुछ न कुछ लगता होगा ? पुलिस को तरफ़ से ये बात भी आ रही है कि गाड़ी ख़राब हो गई थी।
@uttarakhandcops@pushkardhami
सियासी डिग्री और शैक्षिक डिग्री में बड़ा फ़र्क़ होता है, सियासत में सियासी डिग्री का महत्व है शैक्षिक का नहीं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय
: मंत्री : प्रहलाद जोशी, BA पास
: राज्यमंत्री : जयंत सिंह
लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से अकाउंटिंग और फाइनेंस में https://t.co/ViMg9YY4aP.
: राज्यमंत्री : सुकांत मजूमदार
वनस्पति विज्ञान में एम.एससी., बी.एड. और पीएचडी (उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय से)
@JoshiPralhad@jayantrld@DrSukantaBJP@BJP4India
कोई कुछ भी कहे, इस आंदोलन के पीछे किसी का भी हाथ बताए, लेकिन आप हकीकत से मुँह नहीं मोड़ सकते।
युवाओं में बहुत गुस्सा है, इस वीडियो को देखिए।
#JantarMantarprotests https://t.co/M9eKg5Xj2s
Uttarakhand. भाजपा के भीतर भी विरोध की चिंगारी भड़क उठी है। मसूरी में ABVP के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूँका, नारेबाजी की और इस्तीफा मांगा है।
काबिलेगौर है कि ABVP भाजपा का छात्र संगठन है और प्रधान ख़ुद ABVP के राष्ट्रीय पदाधिकारी रहे है।
@ABVPVoice@dpradhanbjp@BJP4India
दिल्ली में पेपर लीक को लेकर महीने भर से आंदोलन चल रहा है और इधर उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की परीक्षा का एक पेपर लीक हो गया, लेकिन दो परीक्षाएं निरस्त की गई। क्योंकि जिस शिक्षक ने पेपर लीक किया था, दूसरी परीक्षा का पेपर भी उसी ने तैयार किया था, इसलिए एहतियातन दूसरी परीक्षा भी रद्द कर दी गई। ये दोनों परीक्षाएं सात जुलाई को हो चुकी थी। कुलपति तृप्ता ठाकुर ने बताया कि ये दोनों परीक्षा अगस्त में आयोजित होंगी।
#Paperleek #uttarakhand
@PMOIndia
सोनम वांगचुक ने क्रांति की जो अलख जगाई थी, वो अब देश के सुदूरवर्ती राज्यों और क्षेत्रों तक पहुँच गई है।
ये नागपुर का कल का वीडियो है। आरएसएस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र, युवा, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। संविधान चौक पर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन में “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो” के नारे लग रहे है।
@RSSorg@Dev_Fadnavis@BJP4India@INCIndia