वो जानती थी मै उससे मोहब्बत करता हूं,
फिर भी वो चली गई।
वो जानती थी मै उसकी फिक्र करता हूं,
फिर भी वो चली गई।
वो जानती थी मै उसके लिए कुछ भी करूंगा,
फिर भी वो चली गई।
वो जानती थी मै उसके बिना मर जाऊंगा,
फिर भी वो चली गई। 🖤
"मैं जल्द लौटूंगा"
ये सिर्फ सांत्वना ही नहीं
किसी की मन की बैचेनी का सबब हैं
दिए गए उस दिलासे में
कितनी आँखें पथरा जाती हैं
और धड़कनें बेकाबू हो जाती हैं
कितने भारी होते है
वो #इंतज़ार के लम्हें
ये सिर्फ वहीं जानते हैं
जो इस आग में तिल-तिल जलते हैं ❣️
#छोटा_दरवाज़ा