भाकिय अराजनैतिक का बिजनौर के अलोपुर प्रकरण पर संघर्ष तेज़।
6 जुलाई को प्रस्तावित महापंचायत को लेकर किसानों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए निष्पक्ष कार्रवाई किसान परिवार पर दर्ज कार्रवाई वापस लेने और जेल भेजे गए व्यक्ति की रिहाई की मांग उठाई है।
लोकतंत्र में हर पक्ष को अपनी बात शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से रखने का अधिकार है अब सभी की नज़र 6 जुलाई की महापंचायत और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर रहेगी।
@DigamberSingh_@Harinambkua@RajeshBKUA
प्रदेश भर में लगभग 9 करोड़ कुंतल और अकेले बिजनौर में एक करोड़ 29 लाख 3 हजार कुंतल काम गन्ने की पेराई अकेले बिजनौर जनपद के किसानों को लगभग 600 करोड़ का नुकसान जिम्मेदार कौन ध्यान दें @UPCane@myogiadityanath@dmbijnor@AHindinews@PTI@Dmalikbku
पुलिस अधीक्षक बिजनौर ध्यान दें सोशल मीडिया पर कुछ लोग अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं जिसके कारण जनपद में माहौल खराब होने का अंदेशा बना हुआ है भाकियू अनुरोध करती है की अभद्र भाषा लिखने वालों पर कार्यवाही करें
@bijnorpolice@dmbijnor@dgpup@Uppolice
पुलिस अधीक्षक बिजनौर ध्यान दें सोशल मीडिया पर कुछ लोग अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं जिसके कारण जनपद में माहौल खराब होने का अंदेशा बना हुआ है मेरा अनुरोध है की अभद्र भाषा लिखने वालों पर कार्यवाही करें
@bijnorpolice@dmbijnor
🕉️ शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की सेवा = सच्ची सेवा 🕉️
शिवरात्रि के पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालु हरिद्वार से कांवड़ जल लेकर पैदल यात्रा कर रहे हैं।
इन शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रशासन से विनम्र अनुरोध है कि:
🔹 कांवड़ मार्गों पर पर्याप्त रोशनी (स्ट्रीट लाइट) की व्यवस्था हो
🔹 सड़कों पर पड़ी बजरी / गिट्टी तुरंत हटाई जाए
🔹 पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित किया जाए
श्रद्धालुओं की आस्था की रक्षा करना ही सच्ची सेवा है।
सुरक्षित यात्रा = सच्ची भक्ति।
#शिवरात्रि #कांवड़यात्रा #हरिद्वार #शिवभक्त #जनसुरक्षा #प्रशासन_से_अपील
@dmbijnor@myogiadityanath@bijnorpolice@uptrafficpolice@DigamberSingh_
मंडावली हाईवे से हुकूमतपुर केशो अंडरपास तक सर्विस लाइन निर्माण की सख्त आवश्यकता है।
इससे आसपास के 10 गांवों के विद्यार्थियों का रास्ता सरल, सुरक्षित और सुगम होगा तथा रोज़ाना कई किलोमीटर का चक्कर बचेगा।
@myogiadityanath@CMOfficeUP @UppwdGov @dmbijnor@AyushmanNHA@ANI
बजट में किसानों की सरकार से की गई अपेक्षाएँ पूरी नहीं हुई हैं। कृषि क्षेत्र के लिए तकनीक, प्रोत्साहन और विविध फसलों पर बातें तो की गईं, लेकिन MSP की कानूनी गारंटी और किसानों को सीधी आर्थिक राहत पर अब तक कोई स्पष्ट व ठोस निर्णय सामने नहीं आया।
#बजट
रेलवे विभाग द्वारा बिजनौर जनपद में बनाए गए किसी भी रेलवे अंडरपास के ऊपर अब तक टीन-सेट (Three-Tier Safety System) की व्यवस्था नहीं की गई है। इसके चलते जनपद के अधिकांश अंडरपास बरसात के मौसम में जलभराव की गंभीर समस्या से जूझते हैं, जिससे छोटे और बड़े दोनों प्रकार के वाहनों की आवाजाही जोखिमपूर्ण बनी रहती है। स्थिति यह होती है कि आवाजाही बिल्कुल बंद हो जाती हैं। इस स्थिति का सीधा असर किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों पर पड़ रहा है, जिन्हें रोज़मर्रा के आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई स्थानों पर लगातार दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, जो किसी भी समय बड़े हादसे में बदल सकती है। ऐसे में जनहित को ध्यान में रखते हुए यह आवश्यक हो गया है कि बिजनौर जनपद के सभी रेलवे अंडरपासों पर अविलंब तीन-सेट (Three-Tier) सुरक्षा प्रणाली लागू की जाए, साथ ही समुचित व स्थायी जलनिकासी व्यवस्था और मानक अनुरूप आवश्यक संरचनात्मक सुधार किए जाएँ, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और भविष्य में किसी भी बड़े हादसे से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।
@RailMinIndia@drm_mb@nr_forum@UPGovt@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@dmbijnor@ZeeUPUK@abpnewshindi@News18UP@JagranNews@AmarUjalaNews@Live_Hindustan
पहले भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। दिल्ली–पौड़ी नेशनल हाईवे बिजनौर नजीबाबाद बनकर तैयार है, फिर भी बुढ़पुर नैन सिंह क्षेत्र की सर्विस रोड आज तक अधूरी और बदहाल पड़ी है। हाईवे चालू होने के बाद सर्विस रोड छोड़ देना सीधे ग्रामीणों की अनदेखी है।
कीचड़, गड्ढे और जलभराव के कारण किसान गन्ना ढुलाई नहीं कर पा रहे, बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल है और आपात सेवाएं बाधित हो रही हैं।
कब तक सिर्फ शिकायतें दर्ज होती रहेंगी?
एनएच अथॉरिटी और जिला प्रशासन तत्काल स्थल निरीक्षण कर सर्विस रोड का निर्माण पूर्ण कराए और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करे।
@NHAI_Official@myogiadityanath@dmbijnor@CMOfficeUP@nitin_gadkari@CdoBijnor@JagranNews@AmarUjalaNews@Live_Hindustan
बिजनौर:-गोलबाग-फतेहपुर मार्ग पर गड्डे ही गड्डे सड़क में गड्डे नहीं बल्कि सिस्टम के अंदर गड्डे हैं जर्जर सड़क पर लोग चोटिल हो रहे है जगह जगह डामर पूरी तरह उखड़कर गिट्टी बाहर आ गई है
~तत्काल सड़क निर्माण कराए
@OfficeOfNG@CMOfficeUP@nitin_gadkari@dmbijnor@uppwdofficial@UPGovt
दिल्ली पौड़ी नेशनल हाईवे बिजनौर से नजीबाबाद तक बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन बुढ़पुर नैन सिंह क्षेत्र की सर्विस रोड अब भी अधूरी और बदहाल है। हाईवे निर्माण के बाद सर्विस रोड अधूरी रहने से आसपास के गांवों के किसान, मजदूर और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़, गड्ढे और जलभराव के कारण किसानो को गन्ना ले जाने, स्कूल आवागमन और आपात सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। एनएच अथॉरिटी व जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान लेकर सर्विस रोड का निर्माण पूर्ण कराए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
@NHAI_Official@dmbijnor@CMOfficeUP@JagranNews@AmarUjalaNews@Live_Hindustan
बिजनौर नगीना रोड पर शुगर मिल, बिजनौर के पास रेलवे फाटक पर रोज़ाना जाम, जनता बहुत परेशान है घंटों तक एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहती है। जनहित में यहाँ तत्काल फ्लाईओवर का निर्माण जरूरी है। @dmBijnor#FlyoverForBijnor#BijnorNagainaRoad#Bijnor