Sambhal और moradabadमे @Shreetron_GoUP के नाम पर आधार सेंटर दिलाने के बदले श्रीट्रॉन की पार्टनर कंपनियो द्वारा दलालों के माध्यम से ऑपरेटरो से ₹60-80 हजार वसूल रहे है। टोल-फ्री नंबर पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। कृपया जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करें।
@CMOfficeUP@UIDAI
ये आभासी दुनिया धीरे-धीरे दिमाग से खेलती है,शुरू में मनोरंजन लगती है,लेकिन वक्त के साथ भीतर उतर जाती है इंसान अपनी तुलना दूसरों की दिखावटी ज़िंदगी से करने लगता है,और फिर बिना वजह ऐसे दुःख में जीने लगता है जो असल में उसका नहीं होता ये उसे भावनात्मक रूप से थका देती है,और मानसिक रूप से इतना सुन्न और निर्भर बना देती है कि सुकून भी अब आभासी लगने लगता है...!
जीवन में एक बार प्रेम जरूर करना और ऐसा प्रेम करना कि बाद में जब कोई तुमसे पूछे प्रेम क्या होता है
तो, तुम्हें किसी की परिभाषा नहीं केवल एक चेहरा, एक नाम, और एक आवाज़ की याद आए... ❣️🌻
कभी-कभी इंसान किसी रिश्ते में अचानक कठोर,शांत और दूर इसलिए नहीं हो जाता कि उसके भीतर भावनाएँ खत्म हो गई हैं बल्कि इसलिए कि बहुत कुछ महसूस करते-करते वह भीतर से थक चुका होता है कुछ बातें कहने से डर लगता है,कुछ समझाने से कोई फायदा नहीं दिखता और कुछ दर्द ऐसे होते हैं जिन्हें बार-बार शब्द देना भी मुश्किल हो जाता है फिर इंसान बहस नहीं करता, शिकायत नहीं करता बस चुप हो जाता है...!
स्त्री कभी स्वतंत्र नहीं होती और यदि वह स्वतंत्रता चाहती है तो उसके समक्ष होते हैं दो विकल्प, या तो विद्रोह करे और अपनों को खो दे, समाज में नीच बन जाए या फिर कर ले समझौता इच्छाओ से और जीवन भर घुट कर जियें, वो कुछ भी चुने दोनों ही विकल्पों में उसकी हार ही होती है...!!!
देर रात इंसान सबसे ज्यादा सोचता है, फोन शांत होता है दुनिया सो रही होती है, और दिमाग बिना रोक टोक सभी यादों को दोहराने लगता है जो दिन भर दरकिनार कर दी गईं थीं शायद रात सिर्फ सोने के लिए नहीं होती अपितु खुद से मिलने के लिए भी होती है...!!!