सोमनाथ महादेव का ज्योतिर्लिंग केवल एक मंदिर नहीं बल्कि सनातन संस्कृति की अमर चेतना और भारत के आध्यात्मिक स्वाभिमान का प्रतीक है। इतिहास साक्षी है कि बीते एक हजार वर्षों में इस पावन धाम पर अनेक विदेशी आक्रांताओं ने आक्रमण किए, उद्देश्य था हमारी आस्था और सांस्कृतिक आत्मा को नष्ट करना। किंतु हर विध्वंस के बाद सोमनाथ पहले से अधिक भव्यता और दृढ़ता के साथ पुनः खड़ा हुआ।
जिन शक्तियों ने इसे मिटाने का प्रयास किया, वे समय की धारा में विलीन हो गईं, जबकि सोमनाथ आज भी अडिग खड़ा होकर यह संदेश देता है कि सनातन संस्कृति को आघात पहुंचाया जा सकता है पर मिटाया नहीं जा सकता। यही हमारी सभ्यतागत जीवटता है।
इसी भाव को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाने का निर्णय लिया गया है। आप सभी से आग्रह करता हूं कि इस #SomnathSwabhimanParv आयोजन से जुड़कर सनातन स्वाभिमान के इस संदेश के साक्षी बनें।
माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी के साथ सागर, मध्यप्रदेश में आयोजित "सागर गौरव दिवस" में सम्मिलित होकर लाखा बंजारा झील सौंदर्यीकरण सहित अन्य विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। सभी क्षेत्रवासियों को सागर गौरव दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
भोपाल, मध्यप्रदेश में आदरणीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी से भेंट की। इस अवसर पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी उपस्थित रहे।
इस दौरान माननीय केंद्रीय मंत्री जी से राज्य में प्राकृतिक व क्लस्टर आधारित कृषि के साथ ही किसान कल्याण के संबंध में विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
देहरादून में आयोजित 'विजय दिवस श्रद्धांजलि समारोह' में पहुँचकर राष्ट्र की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया। वर्ष 1971 में आज के ही दिन हमारे सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य एवं पराक्रम के कारण ही हमने पाकिस्तान को हराया था और पाकिस्तानी सेना के 93,000 सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था।
देहरादून में सौर कौथिग मेले का शुभारंभ कर वहां उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी और स्टालों का अवलोकन किया, जो सौर ऊर्जा और ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों को दर्शाते हैं। साथ ही, सौर ऊर्जा से संचालित वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
हमारी सरकार प्रदेश के समग्र और सतत विकास के लिए निरंतर कार्यरत है। इसी कड़ी में श्रीनगर में ₹4.88 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक रोडवेज बस अड्डा और पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना से न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
दो दिवसीय रुद्रप्रयाग दौरे पर आज सुबह उखीमठ में स्थानीय जनता से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं एवं उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को अविलम्ब कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसमस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण हमारी प्राथमिकता है। हमारी सरकार सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण के मूलमंत्र को आत्मसात् करते हुए जनसेवा हेतु समर्पित हो कर कार्य कर रही है।
शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री @Dev_Fadnavis जी से भेंट कर उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी।
निश्चित तौर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन और देवेंद्र जी के ऊर्जावान नेतृत्व में महायुती सरकार सभी वर्गों का सम्रग उत्थान कर जनकल्याण सुनिश्चित करेगी और महाराष्ट्र की विकास यात्रा में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।