पैरों में जूते हो या ना हो, हाथ में कलम होनी चाहिए...Maths Wizard Vinod Veni Sir
Teacher,
Motivator,
Director of Vision Institute & Vision study परिवार
लेखपाल भर्ती परीक्षा में लगाए जा रहें आरोपों पर सरकार और UPSSSC की खामोशी छात्रों का भरोसा तोड़ रही है। पारदर्शिता पर उठे सवालों की निष्पक्ष जांच और आधिकारिक स्पष्टीकरण छात्रों का अधिकार है!
#UPSSSC_LEKHPAL_PAPER_LEAK
प्यारे साथियो!
UPSI 2025 की परीक्षा में बैठने वाले हर एक अभ्यर्थी ने अपनी जी-जान लगाई है। पारदर्शिता और निष्पक्षता किसी भी परीक्षा की आत्मा होती है। हर अभ्यर्थी को अपनी मेहनत का सटीक परिणाम जानने का पूरा हक है। आइए, एक साथ मिलकर अपनी जायज़ मांग रखें क्योंकि स्कोरकार्ड आपका अधिकार है!
सभी साथी आज सुबह 11 बजे पूरे दमखम के साथ ट्विटर अभियान से जुड़ें।
#Score_Card_जारी_करो
#Release_Score_Card
#UPSI2025 #UPSIScoreCard
@Uppolice@myogiadityanath @upprb
हम नहीं चाहते हैं कि समाज के बीच आग जले। हम चाहते हैं समाज में सौहार्द की फुहार हो। हमारी सकारात्मक राजनीति की स्वस्थ परंपरा ने हमें यही सिखाया है। इसीलिए हम भाजपा विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल जी से मिलने गये और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करके आएं हैं। राजनीति अपनी जगह है और मानवीय संबंधों का महत्व अपनी जगह।
सद्भाव बना रहे, सौहार्द बना रहे!
सेवा में,
माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
विषय: UPSI भर्ती 2025 (विज्ञापन संख्या-पीआरपीबी-बी (उपनिरीक्षक संवर्ग)-03/2025) में रिक्त पदों की संख्या बढ़ाने, लिखित परीक्षा परिणाम के साथ ही स्कोरकार्ड/अंकपत्र जारी करने और अंतिम चयन परिणाम के बाद खाली पदों के रहने की स्थिति में वेटिंग लिस्ट जारी कर पद भरने के संबंध में।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि हम उत्तर प्रदेश के प्रतियोगी छात्र हैं। हम पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर (SI) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित UPSI 2025-26 परीक्षा में शामिल हो चुके हैं। जो 14 और 15 मार्च 2025 को संपन्न हो चुकी है। महोदय हम आपके संज्ञान में वर्तमान में जारी भर्ती प्रक्रिया में पदवृद्धि और अन्य खामियों हेतू कुछ महत्वपूर्ण चीजें लाना चाहते है,
1. भारी कंपटीशन: इस वर्ष लगभग 16.5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने मात्र 4543 पदों के लिए आवेदन किया है, जो बताता है कि कंपटीशन बहुत ज्यादा है।
2. काफी समय से भर्ती न होना: यह भर्ती 05 वर्षों बाद आई है, जिसकी वजह से लाखों फॉर्म भरे गए और लगभग 10 लाख 77 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है।
3. रिक्त पदों की उपलब्धता: उत्तर प्रदेश पुलिस में अभी भी सब-इंस्पेक्टर के कई पद रिक्त हैं जिन्हें वर्तमान में प्रक्रियाधीन भर्ती में पदवृद्धि कर भरा जा सकता है।
4. पिछली बार UPSI भर्ती 2020-21 में कुल पदों की संख्या 9534 थी लेकिन इस बार लगभग 05 वर्षों के बाद 2025-26 भर्ती में 4543 पदों के लिए भर्ती हो रही है किन्तु पदों की संख्या पिछली बार से आधी से भी कम है। जो भारी कंपटीशन होने के कारण बहुत ही कम है। यदि वर्तमान परीक्षा में पदों की संख्या बढ़ाई जाती है, तो यह योग्य युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर होगा।
5. पुलिस भर्ती बोर्ड की पूर्व परीक्षाओं में देखा गया है कि केवल सफल उम्मीदवारों की सूची जारी की जाती है, जिससे बहुत से अभ्यर्थी यह जानने से वंचित रह जाते हैं कि वे कितने अंकों से अनुत्तीर्ण हुए हैं। अतः आपसे करबद्ध प्रार्थना है कि UPSI भर्ती 2025 का लिखित परीक्षा परिणाम घोषित करते समय DV/PST रिजल्ट के दौरान ही सभी अभ्यर्थियों (सफल और असफल) का स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाए। परिणाम के साथ ही नॉर्मलाइज्ड अंक (Normalized Marks) और विषयवार अंक (Sectional Marks) भी प्रदर्शित किए जाएं। इससे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और छात्रों का बोर्ड पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा।
6. श्रीमान अंतिम चयन परिणाम के बाद मेडिकल प्रक्रिया के बाद और कुछ चयनित उम्मीदवारों द्वारा जोइनिंग न लेने के कारण कुछ सीटें खाली रह जाती है। जिन्हें उसी भर्ती के अन्य अभ्यर्थियों में से वेटिंग लिस्ट जारी कर भरा जाना चाहिए जिससे कोई सीट खाली न जाए और कुछ अन्य अभ्यर्थियों को मौका मिल जाएं।
अतः आदरणीय मुख्यमंत्री जी आपसे हम सभी UPSI भर्ती 2025-26 के परीक्षार्थियों का विनम्र निवेदन है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा युवा बेरोजगारों को रोजगार देने के उद्देश्य से, UPSI भर्ती 2025- 26 की जारी भर्ती प्रक्रिया में पदों की संख्या 4543 से बढ़ाकर उसे कम से कम 6500-7000 करवाने, लिखित परीक्षा के स्कोरकार्ड दिखाएं जाने और अंतिम चयन परिणाम के बाद खाली पदों को वेटिंग लिस्ट से भरवाए जाने की कृपा करें। हम आपके सदा आभारी रहेंगे।
#UPSI भर्ती 2025-26 के परीक्षार्थियों की उत्तर प्रदेश सरकार से मुख्य 03 मांगे~
01. वर्तमान में प्रक्रियाधीन #UPSI भर्ती में कम से कम 02 हजार पदों की वृद्धि हो।
02. रिज़ल्ट के साथ व्यक्तिगत और सार्वजनिक रूप से स्कोरकार्ड तथा रैंक सूची दिखाएं जाए।
03.अंतिम चयन परिणाम के बाद खाली पदों को भरने के लिए वेटिंग लिस्ट जारी हो।
निवेदक~ समस्त #UPSI परीक्षार्थी..🙏🚩
#UPSI_INCREASE_2000_POST
#UPSI_SHOW_MARKS
#UPSI_GIVE_WAITING_LIST
#UPSI_BHARTI_4543
#UPSI_GIVE_RESERVE_LIST 🙏
@upprpb@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@myogiadityanath 🙏
100 में 100 नंबर भी आए हैं कई जीनियस के — अगर वो जीनियस ही हैं तो एक इंटरव्यू सब कुछ क्लियर कर देगा!
क्या @SSC_GoI को लगता है कि re-exam ही solution है? अगर फिर भी पेपर्स लीक हुए तो?
जहाँ GK/GS में 40 नंबर लाना मुश्किल है, वहाँ कुछ उम्मीदवारों को पूरे नंबर कैसे मिल रहे हैं?
हमारी साफ़ मांग: जिनके 90+ अंक आए हैं, उनका 2 मिनट का इंटरव्यू कर सही जांच की जाए।
@DoPTGoI से निष्पक्ष जांच चाहिए।
#SSC #Delhi_Police_Scam
एक अभ्यर्थी 300-400 km जाने से थककर पेपर कैसे देगा...न जाने के परिवहन साधन सही है, न डायरेक्ट कनेक्टिविटी है। बच्चों के साथ ज़्यादा अन्याय हो रहा है।
माननीय मुख्यमंत्री जी जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है, जागिए
#Upsssc_hosh_m_aao#upssscpet2025
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड से विनय पूर्वक आग्रह है कि नई भर्ती कब तक आएगी या नहीं आएगी? इस संबंध में अभ्यर्थियों से संवाद स्थापित करने की कृपा करें 🙏
अभ्यर्थियों की हताशा को दूर करने हेतु उम्मीद है सकारात्मक कदम उठाएं जाएंगे।
@upprpb @ChiefSecy_UP @myogiadityanath@CMOfficeUP
श्रीमान मुख्यमंत्री जी महोदय,
आपको आंकड़ों के आधार पर गुमराह किया जा रहा है सच यह है कि 2018-19 से उत्तर प्रदेश में कोई भी भर्ती नहीं हुई है और हर वर्ष होने वाले रिटायर्ड शिक्षकों की बावजूद भी अनुपात समानुपात नहीं बिगड़ा इस बात का क्या मतलब समझें? UPTET तक तो 2021 से नहीं हुआ है।
कन्नौज का लाल सौरभ पाल अभी कुछ ही साल पहले अग्निवीर में चयनित हुआ था. आज उनके शहीद होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई.होनहार छात्र था. क्लासरूम में मेरी सभी आज्ञाओं पालन किया करता था. दुःखद 😥
✍️
#Increase_NTPC_Vacancy
रेलवे में रिक्त पद= 3 लाख+
NTPC गैजुएट वैकेंसी =8113
NTPC इंटर लेवल वैकेंसी = 3445
कुल पदों पर भर्ती= 11588
रेलवे में फॉर्म भरने वाले छात्रो की संख्या =2 करोड़+
ये सिर्फ युवाओं को लॉलीपॉप दिया जा रहा है😡😡😡😡
@PMOIndia@AshwiniVaishnaw@narendramodi