पाकिस्तान के तरबेला 5वें विस्तार (T-5) हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट (लागत करीब 316-317 अरब रुपये) पर आज घटना हुई। खुदाई के दौरान कमजोर चट्टान/प्रोटेक्टिव बंड टूटा, जिससे इनटेक पिट का पानी टनल और अंडर-कंस्ट्रक्शन पावरहाउस में घुस गया। काम रोक दिया गया।
WAPDA के मुताबिक मेन टनल, पावरहाउस, टेलरेस व स्विचयार्ड को कोई नुकसान नहीं। सभी मजदूर सुरक्षित निकाले गए, कोई हताहत नहीं। मुख्य तरबेला डैम सुरक्षित है, डाउनस्ट्रीम बाढ़ का खतरा नहीं। प्रोजेक्ट पूरी तरह नष्ट नहीं हुआ।