तरल प्राकृतिक गैस-एलएनजी ले जा रहा टैंकर दिशाने होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रूप से पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू होने के बाद से इस जलमार्ग को पार करने वाला यह पहला भारतीय एलएनजी टैंकर है।
इस टैंकर में 62 हजार 370 मीट्रिक टन एलएनजी है और भारतीय शिपिंग निगम के अंतर्गत एक कंसोर्टियम इसका प्रबंधन करता है।
पूरी खबर पढ़ें 👇 :
https://t.co/we8u6X4dtI
FIrst visit by an Indian Prime Minister to Slovakia!
Historic visit celebrated with a touch of history: Bratislava Castle illuminated in the colours of the Indian 🇮🇳.
A special gesture reflecting the warmth of India–Slovakia friendship
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सिंगापुर के नेशनल यूनिवर्सिटी को अमरावती में वैश्विक शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित करने उद्देश्य से एक अंतरराष्ट्रीय शाखा स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया है, ताकि अमरावती को वैश्विक शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके।
सिंगापुर में एन.यू.एस के अध्यक्ष प्रोफेसर टैन इंग चाई के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने आंध्र प्रदेश में अकादमिक सहयोग, अनुसंधान साझेदारी और उच्च शिक्षा के विस्तार के अवसरों पर चर्चा की।
@ncbn | @NUSingapore
#समाचार_प्रभात
सरकार ने डीजल और विमान ईंधन पर निर्यात शुल्क बढ़ाया, पेट्रोल पर निर्यात शुल्क में कोई परिवर्तन नहीं।
भारतीय जलपोत दिशा 62,370 मीट्रिक टन एलएनजी के साथ हॉर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित निकला।
#समाचार_प्रभात
दक्षिणी कैलिफोर्निया में अमरीकी वायुसेना ठिकाने पर बी-52 बमवर्षक विमान हादसे में आठ लोग मारे गए।
फुटबॉल में, फीफा विश्व कप में बड़ा उलटफेर करते हुए काबो वर्डे की टीम ने स्पेन को 0-0 से बराबरी पर रोका, बेल्जियम और मिस्र का मैच भी 1-1 से ड्रॉ।
#समाचार_प्रभात
▪️स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान “ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस, फर्स्ट क्लास” से सम्मानित किया।
▪️प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज फ्रांस के एवियां में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। कनाडा और ब्रिटेन के प्रधानमंत्रियों तथा संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें अफगानिस्तान के तालिबान शासकों से महिलाओं पर हो रही कार्रवाई को तत्काल रोकने और अफगानिस्तान के भीतर विभिन्न गुटों से निपटने का आह्वान किया गया।
प्रस्ताव के तहत अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक मिशन का कार्यकाल अगले वर्ष 17 जून तक बढ़ाया गया है और मिशन को मानवीय सहायता पहुंचाने और बिना किसी भेदभाव के राष्ट्रीय और स्थानीय शासन को बढ़ावा देने का अधिकार दिया गया है।
#UNSC #Afghanistan
सरकार ने अपनी नवीनतम समीक्षा में डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (ATF) के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (SAED) में वृद्धि की।
डीजल पर निर्यात शुल्क 13 रुपये पांच पैसे प्रति लीटर से बढ़ाकर 14 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं एटीएफ निर्यात पर शुल्क 9 रुपये पांच पैसे प्रति लीटर से बढ़ाकर 12 रुपये पांच पैसे प्रति लीटर कर दिया गया है। यह वृद्धि आज से लागू हो गई है।
#SAED #Diesel #ATF
🌧️🌧️मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, केरल, माहे, पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्र, सिक्किम, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कारईक्काल के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाया है।
⛈️⛈️दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, आंतरिक कर्नाटक, जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख के कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवा चलने की संभावना है।
🌧️⛈️🌧️⛈️झारखंड, कोंकण, गोवा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कारईक्काल, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम में भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।
#IMD
लोकसभा अध्यक्ष @ombirlakota आज नई दिल्ली में विकसित भारत युवा संसद 2026 का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने किया है।
मंत्रालय ने कहा है कि यह पहल लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में युवाओं की भागीदारी को नए सिरे से परिभाषित करती है और इससे युवाओं को शासन, नीतिगत विचार-विमर्श और संसदीय कार्यप्रणाली की व्यावहारिक जानकारी मिलती है।
52वां G7 शिखर सम्मेलन कल फ्रांस के एवियन में शुरू हुआ। इसमें विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के नेता प्रमुख अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों पर चर्चा कर रहे हैं।
पूरी खबर पढ़ें 👇 :
https://t.co/F69LWELH1H
#G7Summit
केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने NEET UG पुनर्परीक्षा से पहले सुरक्षा और तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने विद्यार्थियों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता पर विशेष ध्यान देते हुए इस पुनर्परीक्षा के लिए राज्य सरकारों की तैयारियों की समीक्षा की।
गृह सचिव ने सभी राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय एजेंसियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिया।
#NEETUG
केंद्रीय मंत्री @JoshiPralhad ने गोवा में वैश्विक पवन दिवस 2026 राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान पवन टरबाइन आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन - डब्ल्यूटी-मारुत पोर्टल का शुभारंभ किया।
इससे भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। यह देश का पहला डेडीकेटेड डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इसका उद्देश्य पवन ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला को सुसंगत बनाना है।
#GlobalWindDay
संघ लोक सेवा आयोग (#UPSC) ने इस वर्ष की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए।
UPSC ने उम्मीदवारों को बताया है कि उनके अंक, कट ऑफ अंक और उत्तर सूची अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://t.co/T0Xkzyzzv3 से प्रारंभिक परीक्षा परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
अयोध्या के राम मंदिर में दान और कीमती सामान के दुरुपयोग के आरोपों की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (#SIT) ने अपनी जांच शुरू की।
SIT की अध्यक्षता लखनऊ के संभागीय आयुक्त विजय विश्वास पंत कर रहे हैं और पुलिस महानिरीक्षक किरण एस और वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन इसके सदस्य हैं। सभी सदस्यों ने कल अयोध्या के आयुक्त और जिला मजिस्ट्रेट के साथ राम मंदिर परिसर का दौरा किया।
स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च राजकीय सम्मान The Order of the White Double Cross, First Class सम्मान से सम्मानित किया।
प्रधानमंत्री @narendramodi ने इस विशिष्ट सम्मान के लिए स्लोवाकिया के राष्ट्रपति, सरकार और वहां की जनता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान भारत के 140 करोड़ लोगों और भारत तथा स्लोवाकिया के बीच मित्रता के मजबूत संबंधों का सम्मान है।
#PMModiInSlovakia | #IndiaSlovakia | #SlovakiaVisit | #Bratislava | @IndiaInSlovakia
प्रधानमंत्री @narendramodi दो देशों के दौरे के तीसरे चरण में G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज फ्रांस के एवियन पहुंचेंगे।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों प्रधानमंत्री मोदी का औपचारिक स्वागत करेंगे। इसके बाद, श्री मोदी शिखर सम्मेलन के कार्यकारी सत्र में भाग लेंगे जिसका विषय है- "नई साझेदारी बनाना और अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता का पुनर्निर्माण करना" ।
इस सत्र में G7 देशों के नेताओं, सहयोगी देशों के प्रमुखों और विश्व बैंक तथा अफ्रीकी विकास बैंक के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे।
बैठक के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, इंग्लैंड के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।
#IndiaFrance #G7 #G7Summit
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पेलेग्रिनी के साथ वार्ता में मैन्युफैक्चरिंग, ट्रांसपोर्ट, इनोवेशन और इन्वेस्टमेंट लिंकेज, एनर्जी, बायोफ्यूल और अन्य कई विषयों पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।