*"माफ़ करना बहन, हम हार गए..."*
वह निकली थी घर से, हाथ में कलम और आँखों में सवेरा लिए,
सोचा था नन्हे-मुन्नों को 'क' से 'कबूतर' और 'ख' से 'खरगोश' सिखाएगी,
क्या पता था, सड़क के उस मोड़ पर... मौत उसका इम्तेहान ले जाएगी।
वह स्कूटी, वह बस्ता, वह जिम्मेदारियों का बोझ,
सब वहीं सड़क किनारे बेजान पड़ा रह गया,
अररिया की उस सुबह ने देखा, कैसे इंसानियत का दम घुट गया।
जो आई थी दूर से, यहाँ शिक्षा का दीप जलाने,
उसे हमने क्या दिया? चंद गोलियां और खामोश अफसाने।
उस पिता का सोचो, जिसने नाज़ से बेटी को भेजा था,
आज तिरंगे नहीं, कफ़न में लिपटी उसकी उम्मीदों का जनाज़ा था।
माफ़ करना शिवानी... माफ़ करना बहन!
तुम तो जीत गई अपनी ज़िम्मेदारियों की जंग,
मगर महफ़ूज न रख सके तुम्हें, आज फिर हार गया यह समाज तुम्हारे संग।
एक बार फिर 'बेटी' हार गई...
एक बार फिर हैवानियत जीत गई।
#JusticeForShivani
BPSC शिक्षक शिवानी की हत्या…
सोचकर मन टूट जाता है।
मां-बाप कितने सपनों, कितनी उम्मीदों के साथ अपने बच्चों को नौकरी करने भेजते हैं—
कि बेटा-बेटी घर का नाम रोशन करेंगे, अपना भविष्य बनाएंगे.
हम न्याय की मांग करते हैं।
#JusticeForShivani#justiceforshivani
दुखद खबर यूपी की शिवानी वर्मा बिहार के अररिया जिले में अध्यापिका थी गोली मारकर हत्या कर दी गई है,मृतका की पहचान शिवानी वर्मा के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश की रहने वाली थीं और अररिया जिले के नरपतगंज स्थित एक स्कूल में कार्यरत थीं.
अररिया में सरेआम शिक्षिका को गोली मार देने की घटना दिखाती है कि बिहार में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। एक महिला के साथ ऐसी घटना उस इलाके की सभी शिक्षिकाएं भयाक्रांत हैं।
@samrat4bjp जी से अनुरोध है कि अपराधियों को ऐसी सज़ा दें कि उदाहरण बन जाएं!
अररिया में सरेआम एक शिक्षिका को दिन-दहाड़े गोली मार दी गई! क्या यही है सम्राट जी का सुशासन? क्या हत्यारों का होगा एनकाउंटर? उनके घर पर चलेगा बुलडोजर? या बुलडोजर सिर्फ मेरी गरीब जनता के लिए है? अपराधियों के घर पर बुलडोजर चले तब तो हम मानेंगे कि बिहार में प्रशासन का खौफ है!
माननीय ACS महोदय @Rajenderb1995 sir, आप शिक्षक हित में क्या कार्य कर रहे हो जिससे शिक्षक तनावमुक्त होकर शिक्षण कार्य को अच्छे से कर सके।
आखिर mutual के ऑप्शन को बंद क्यों किये हुए है, जिनको अपना म्यूच्यूअल साथी मिल रहा है वो अपना म्यूच्यूअल करवाएँगे। इससे विभाग को क्या परेशानी।
सभी सम्मानित नागरिकों से अनुरोध है कि शिक्षिका शिवानी कुमारी की हत्या के प्रकरण में #JusticeForShivani यह विषय न केवल एक शिक्षिका की सुरक्षा से जुड़ा है, बल्कि संपूर्ण शिक्षा व्यवस्था और समाज की गरिमा से संबंधित है। आपकी सहभागिता न्याय की प्रक्रिया को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण
BPSC शिक्षक शिवानी की हत्या…
सोचकर मन टूट जाता है।
मां-बाप कितने सपनों, कितनी उम्मीदों के साथ अपने बच्चों को नौकरी करने भेजते हैं—
कि बेटा-बेटी घर का नाम रोशन करेंगे, अपना भविष्य बनाएंगे।
लेकिन जब ऐसे जघन्य अपराध की खबर आती है,
एक पूरा परिवार पल भर में बिखर जाता है।
शिवानी सिर्फ एक बेटी नहीं थीं,
वो एक सपनों की कहानी थीं—
जो किसी अपराधी की हैवानियत ने बीच में ही खत्म कर दी।
अब सिर्फ एक सवाल बचता है—
क्या हमारे शिक्षकों की सुरक्षा की कोई ज़िम्मेदारी नहीं?
कब तक बेटियों को ऐसे खतरे झेलने पड़ेंगे?
हम न्याय की मांग करते हैं।
शिवानी को न्याय मिलना ही चाहिए।
#JusticeforShivani
🙏 अपील 🙏
सभी शिक्षक साथी, शिक्षिका बहनें और बुद्धिजीवी वर्ग से निवेदन है कि कल सुबह 11 बजे अपने सारे काम छोड़कर कम से कम 10-10 ट्वीट और रीट्वीट जरूर करें।
यह लड़ाई एक साथी के अस्तित्व और सम्मान की है।
निवेदक:
समस्त शिक्षक परिवार, बिहार
#JusticeforShivani
टीचर रंजीत ने मेरी बहन को मार डाला
साल 2023 में जब शिवानी इस स्कूल में आई तो यहां पर मौजूद रंजीत नाम के टीचर ने उसे प्रपोज किया, लेकिन शिवानी ने उसे उसी समय मना कर दिया था। शिवानी ने रंजीत से कहा, मैं UPSC क्लियर करना चाहती थी। अभी मुझे पढ़ना है, शादी के लिए बहुत टाइम है। इसके बावजूद रंजीत नहीं समझा। वो स्कूल में हर दिन शिवानी से किसी न किसी बहाने से बात करता था।
ये सिलसिला करीब 1 साल तक चला, इसके बाद रंजीत ने अभी से कुछ महीने पहले दूसरी लड़की से शादी कर ली। 2-3 महीने तक वो ठीक रहा। इसके बाद फिर से वो वही हरकतें करना शुरू कर दिया था। शिवानी को तंग करने के लिए वो कभी बाइक से उसपर धूल उड़ाया करता था, तो कभी कुछ और हरकतें करता था।
- Dainik Bhaskar
रीजैक्शन बरदाश्त नहीं, इसलिए करवा दी हत्या
रंजीत को रीजैक्शन बरदाश्त नहीं हुआ होगा, इसलिए उसने मेरी बहन की हत्या कर दी। रंजीत को अभी लगा होगा कि उसपर शक नहीं जाएगा, क्योंकि वो अब शादीशुदा हो गया है, लेकिन उसने ही मेरी बहन को मार डाला है।
इसमें मेरी बहन के स्कूल के प्रिंसिपल उमेश कुशवाहा का भी हाथ है। जब हमलोगों ने रंजीत के बारे में उन्हें कंपलेन किया तो वो उसे बचाते नजर आए थे। उन्होंने रंजीत के बारे में थाने में शिकायत करवाने से भी रोक दिया था।
प्रिंसिपल भी करवा सकते हैं मेरी बहन का मर्डर
कुछ दिनों पहले मेरी बहन ने प्रिंसिपल से SL(स्पेशल लीव) मांगा था, लेकिन उन्होंने देने से मना कर दिया था। उनका कहना था ये सभी को नहीं मिलता है। इस मामले को लेकर हमलोग DEO के पास शिकायत लेकर पहुंचे थे। इसको लेकर प्रिंसिपल को DEO ने फटकार भी लगाया था। ये मामला मीडिया में भी आया था। इस वजह से हेडमास्टर के इमेज पर धक्का भी लगा था। इसका बदला लेने के लिए वो भी मेरी बहन की हत्या करवा सकते हैं।
BPSC शिक्षिका की हत्या के बाद लोगों ने निकाला कैंडिल मार्च
जिला पार्षद सबा ने बताया, 3 दिसंबर को अररिया में BPSC महिला टीचर की हत्या हो गई। हम सारी महिलाएं-पुरुष इसको लेकर कैंडिल मार्च निकाल रहे हैं। हमारी सरकार से यही मांग है कि हत्यारे को फांसी की सजा दी जाए। क्योंकि अगर इन्हें सजा नहीं मिली तो हम भी कभी अब यहां पर सेफ फील नहीं कर पाएंगे।
बता दें कि बुधवार की सुबह करीब 8:30 बजे शिवानी स्कूटी से स्कूल जा रही थी। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
खेत में काम रहे किसान सुधीर यादव ने बताया कि वो स्कूटी से जा रही थीं। तभी बाइक से 2 लड़के आए और पास से गोली मार कर भाग गए। गोली लगते ही वो जमीन पर गिर पड़ी।
इसके बाद मैंने आसपास के लोगों को बुलाया और सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से अररिया सदर अस्पताल 70 किमी दूर है।
शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा लागू कर पूर्ण केंद्रीय वेतनमान के अनुरूप वेतन दिया जाए। @iChiragPaswan
PRT को लेवल 6
TGT को लेवल 7
PGT को लेवल 8
प्रधान शिक्षक को लेवल 7
प्रधानाध्यापक को लेवल 9