प्रिय JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच, एक प्यार भरी सलाह! 💌
प्रिय, @JPSCreformanch आप लोग झारखंड के युवाओं को समय-समय पर कथित रिफॉर्म का लॉलीपॉप देते रहते हैं। कभी परीक्षा रद्द कराओ, कभी रिजल्ट रद्द कराओ, कभी पूरे आयोग को कटघरे में खड़ा कर दो!
लेकिन कब तक यही रद्द-रद्द का खेल चलेगा? अब थोड़ा बड़ा सोचिए। रिफॉर्म का रथ रांची से मोड़कर सीधे दिल्ली में UPSC के दरवाजे पर खड़ा कर दीजिए!
झारखंड में चाहे जिस पार्टी की सरकार रही हो, JPSC के विवाद खत्म होने का नाम नहीं लेते। पहली-दूसरी JPSC की फाइलें आज भी CBI और अदालत के साथ आँख-मिचौली खेल रही हैं। पाँचवीं में आरक्षण-कटऑफ, छठी में बार-बार रिजल्ट और कोर्ट-कचहरी, सातवीं से दसवीं तक विवाद और आगे की परीक्षाएँ भी सवालों के घेरे में!
आप लोग भी कहते रहे हैं कि धांधली के कारण सफल नहीं हो पाए, वरना JPSC से सीधे IAS बन जाते! तो प्रिय, अबकी बार रद्द नहीं, JPSC की परीक्षाएँ UPSC से करवाने की मुहिम चलाइए!
संविधान में रास्ता भी है! अनुच्छेद 315(4) के अनुसार, राज्यपाल के अनुरोध, राष्ट्रपति की स्वीकृति और UPSC की सहमति से राज्य की भर्ती संबंधी आवश्यकताएँ UPSC को सौंपी जा सकती हैं।
तो राज्यपाल महोदय को ज्ञापन दीजिए, राष्ट्रपति महोदय तक बात पहुँचाइए और सरकार से पहल करवाइए।
यदि UPSC परीक्षा लेगी, तो उसके फायदे भी सुन लीजिए, प्रिय!
UPSC के व्यापक सिलेबस में इतिहास, भूगोल, संविधान, अर्थव्यवस्था, शासन व्यवस्था के साथ Ethics भी है, यानी नैतिकता, ईमानदारी और प्रशासनिक समझ की पढ़ाई! Optional विषयों से अलग-अलग क्षेत्रों के जानकार अभ्यर्थी मिलेंगे। देशभर की प्रतिभा को मौका मिलेगा और पारदर्शी, नियमित बहाली की उम्मीद भी बढ़ेगी। बस परीक्षा का पैटर्न उसी हिसाब से रखवाइएगा।
और हाँ प्रिय, झारखंड का पेपर भी रखवा लीजिए!
घबराइए मत! बाहर के लोग झारखंड को क्या जानेंगे, इसकी चिंता भी दूर कर देते हैं।
UPSC से झारखंड सामान्य ज्ञान का एक अलग पेपर रखवाने की माँग कर दीजिए।
अरे प्रिय, जब दर्जन भर विषय पढ़ सकते हैं, तो झारखंड का एक पेपर और पढ़ लेंगे! अच्छे अफसर चुनने की कसौटी तो मजबूत होगी!
और जाते-जाते एक प्यार भरी बात! ❤️
अगर मकसद सचमुच रिफॉर्म है तो व्यवस्था सुधारिए, और अगर मकसद सिर्फ रद्द करवाना है तो 'रिफॉर्म मंच' की जगह 'रद्द मंच' नाम ही रख लीजिए!
आपकी प्यारी, 💌
गुत्थी
सहमत हूँ, अगर ईमानदारी से प्रयास किया जाए तो सफलता मिल ही जाती है। निश्चित तौर पर कविता महतो जी का जज्बा और संघर्ष बहुत ही प्रेरणादायक और सराहनीय है।🫡
@SACHNAMA_@Jhar_Voice@Jhar_Voice@gutthi_org
रद्द मंच तो जेन-बुढ़ाऊ मंच है!
मेहनत करने वाले युवाओं के लिए कविता महतो जैसी महिला रोल मॉडल होनी चाहिए।
रामगढ़ की कविता महतो ईंट-भट्ठा में मजदूरी करती हैं, घर-परिवार संभालती हैं और फिर भी टाइम निकालकर रोज दौड़ की प्रैक्टिस करती हैं। थोड़ा इनसे भी सीख लीजिए!
इधर झारखंड के कुछ युवा हैं, जिनको परीक्षा का डेट आने के बाद तैयारी की याद आती है। परीक्षा नजदीक आई तो डेट बढ़ाओ, पेपर कठिन लगा तो परीक्षा रद्द करो! अपनी तैयारी सुधारने के बजाय छात्र नेताओं के पीछे भीड़ बनकर घूमने लगते हैं।
अरे भाई, हर बात पर रद्द-रद्द करने से नौकरी थोड़े मिलेगी !
याद रखिए, उम्र के साथ घुटने भी घिसेंगे, फिर दौड़ की प्रैक्टिस कम और घुटनों के दर्द की शिकायत ज्यादा होगी।
तब वैकेंसी का इंतजार करते-करते घुटनों का दर्द ही बता देगा कि बुढ़ापा दस्तक दे चुका है! 😂
सहायक कारापाल परीक्षा 2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा 28.10.2026 से 13.11.2026 तक आयोजित की जा रही है।
वैसे तो यह रद्द मंच दावा करता है कि इसके सदस्य हर तरीके से सबसे ज्यादा योग्य हैं, लेकिन अब कहीं जग-हँसाई न हो जाए, इसलिए पूरी कोशिश में लगे हैं कि किसी तरह यह परीक्षा फिर से टल जाए। दौड़ का समय बढ़वाने की भी कोशिश में हैं। मान लीजिए, दौड़ का समय बदल भी दिया गया, तो यही लोग फिर SOP का हवाला देकर केस कर देंगे कि बीच में नियम कैसे बदल दिया गया!
मतलब चित भी इनकी, पट भी इनकी!
जैसे ही कोई परीक्षा नजदीक आती है और अपनी योग्यता साबित करने का टाइम आता है, ये जी-जान लगाकर परीक्षा की तारीख आगे बढ़वाने में लग जाते हैं। नियम बदलवाने के लिए ज्ञापन देते हैं। नियम बदल जाए तो फिर से केस कर देते हैं। सीधी सी बात है, मुँह दिखाने लायक भी तो रहना चाहिए ना!
गलती से परीक्षा हो भी गई तो पेपर लीक हो गया। पेपर लीक नहीं हुआ तो SOP गड़बड़, परीक्षक गड़बड़, रिजल्ट गड़बड़ और आखिर में वही नारा— रद्द मतलब रद्द!
तो अब सहायक कारापाल के अभ्यर्थियों, आपकी भलाई इसी में है कि आपकी परीक्षा और फाइनल रिजल्ट 5–10 साल तक लटका रहे, क्योंकि रद्द मंच वालों का तो रिजल्ट निकलने से रहा। आपका रिजल्ट निकल गया तो ये लोग हुड़दंग तो करेंगे ही!
तो घर बैठिए और बोलिए—
सीताराम, सीताराम! 🙏
@SACHNAMA_@JHAR98765@Ek_yuva_aawaj@WarriorSahab@Mulwasi12@Jhar_Voice@Jrkndikhurpench@JPSCreformanch@ExamsFighters
क्या हार में क्या जीत में,
किंचित नहीं भयभीत मैं,
संघर्ष पथ पर जो मिले,
यह भी सही वह भी सही।
वरदान माँगूँगा नहीं।।
लघुता न अब मेरी छुओ,
तुम हो महान बने रहो,
अपने हृदय की वेदना,
मैं व्यर्थ त्यागूँगा नहीं।
वरदान माँगूँगा नहीं।।
चाहे हृदय को ताप दो,
चाहे मुझे अभिशाप दो,
कुछ भी करो कर्तव्य पथ से,
किंतु भागूँगा नहीं।
वरदान माँगूँगा नहीं।।
यह जान लो मैं विश्व की,
संपत्ति चाहूँगा नहीं,
वरदान माँगूँगा नहीं।।
#सत्यमेव जयते
#झारखण्डी 96% और न्याय की जीत 100%🔱
न्यायालय मे पूर्ण विश्वास है🙏🏻
@SACHNAMA_@gutthi_org@Ek_yuva_aawaj@VoiceOfJhr@Jhar_Voice@JHAR98765@YouthReporcp4z@harisharandevgn@RahulGandhi@1618_chandan@Tiger37412682
फर्जी X कैंपेन के जरिए सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश?
कुछ स्क्रीनशॉट सामने आए हैं, जिनमें कथित तौर पर X पर एक सुनियोजित कैंपेन चलाकर सरकार और CID पर दबाव बनाने की रणनीति की बात कही गई है।
अगर ये स्क्रीनशॉट वास्तविक हैं, तो सवाल सीधा है—
क्या सोशल मीडिया के ट्रेंड और दबाव के आधार पर जांच की दिशा तय होगी, या फिर निष्पक्ष जांच के तथ्यों और सबूतों के आधार पर फैसला होगा?
JSSC CGL मामले में न्याय का आधार ट्रेंड नहीं, सत्य और साक्ष्य होना चाहिए।
@HemantSorenJMM@JPSCreformanch@JmmJharkhand@kunalpratap86
#JSSCCGL #JSSC #JharkhandStudents #JusticeForStudents
युद्ध नहीं जिनके जीवन में, वे भी बड़े अभागे होंगे।
या तो प्रण को तोड़ा होगा, या फिर रण से भागे होंगे॥
अपना-अपना युद्ध सभी को हर युग में लड़ना पड़ता है,
और समय के शिलालेख पर खुद को खुद गढ़ना पड़ता है॥
ये अनवरत लड़ा जाता है, होता युद्ध-विराम नहीं है,
कौन भला स्वीकार करेगा, जीवन एक संग्राम नहीं है॥
#झारखण्डी 96% और न्याय की जीत 100%🔱
न्यायालय मे पूर्ण विश्वास है🙏🏻
जय माँ भवानी🙏🏻हर हर महादेव 🔱⚔️
@SACHNAMA_@gutthi_org@JHAR98765@Ek_yuva_aawaj@Jhar_Voice
3 लाख मे सिर्फ 26000 पेपर 1 पास 🤔.... क्या क्या ट्वीट करते हो भाई 🙆🏻♂️ बोरो प्लेयर हो क्या 😜 ठेकेदारी भी करनी है और बेसिक समझ भी नहीं है ... होमवर्क तो ठीक से किया करो... चलो समझ गए तुमसे न हो पाएगा...
विधायक भईया जी से कहते है.. थोड़ा टीम मे बदलाव का जरुरत है...
झारखण्डी 96% और न्याय की जीत 100%🔱
जय भवानी 🙏🏻हर हर महादेव 🔱
@JPSCreformanch@SACHNAMA_@gutthi_org@harisharandevgn@Ek_yuva_aawaj@Jhar_Voice