मतलब नाहक ही CBI जांच, इतना हो-हंगामा और गिरफ्तारियां हो रही हैं। NTA चीफ के मुताबिक पेपर लीक नहीं हुआ, बस कुछ सवाल बाहर आ गए थे।
मतलब सवाल कहीं रखे हुए थे, उनमें से कुछ का मन नहीं लगा तो वे खुद चलकर बाहर आ गए। किसी ने लीक नहीं किया।
मतलब हद दर्जे की बेशर्मी है और जनता को मूर्ख समझने की प्रवृत्ति।
#BPSC की #AEDO / सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी व सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन परीक्षा को कदाचार के कारण रद किया जाना मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का साहसिक निर्णय है. भले ही परीक्षा रद करनी पड़ी हो, सम्राट ने बहुत ही बड़ा संदेश दिया है. मैसेज यह भी है कि मुख्यमंत्री सचेत हैं. केवल पदाधिकारी की सूचना को ही वे अंतिम सत्य नहीं मानने वाले हैं. ऐसा होता, तो बिहार लोक सेवा आयोग समझा देता और परीक्षा रद नहीं होती.
अच्छी बात है, सम्राट चौधरी का पब्लिक कनेक्ट बहुत ही बेहतर है. ऐसे समझिए, पुलिस या प्रशासन जब यह कहे कि वह अपराधी नहीं मिल रहा या फिर ये गलत है, तो सुराग पाने और सही जानने को सम्राट के पास पूरे बिहार में अपना स्ट्रांग नेटवर्क भी है. इसलिए, भरमा-बहला नहीं सकते. किसी को कहीं से भी वे अपने तंत्र से खोज सकते हैं.
AEDO की परीक्षा में 10 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे थे. पद शायद हजार से भी कम थे. परीक्षा रद होने से आम परीक्षार्थी की परेशानी को समझा जा सकता है. लेकिन, कदाचार स्पष्ट था, इसलिए उन्हें परिणाम भी ईमानदार नहीं मिलते. कई जिलों से प्रमाण आ गए थे. ऐसे में, परीक्षा रद करना और BPSC को स्ट्रांग मैसेज देना आवश्यक था.
याद कीजिए, जब हमने इस मुद्दे को सम्राट चौधरी जी के नाम संबोधित करते हुए उठाया था, तब आयोग कैसे तिलमिला गया था. दरअसल, मेरे पोस्ट के तुरंत बाद रिपोर्ट मांगी गई थी. EOU भी एक्टिव हो गया था. लेकिन, आयोग मेरी जानकारी और साक्ष्य को भोथर तर्क से भ्रामक साबित करने में लगा था.
हमने तब और साक्ष्य दिए. मुख्य मंत्री ने भी इंडिपेंडेंट इंफॉर्मेशन जुटाई. इसके बाद ही एग्जाम कैंसिल हुई. देखिए, बस एक एक्शन से आयोग को अब ठीक होना होगा, वरना वह भी नहीं बचेगा. हां, आरोप और शिकायत में हमेशा साक्ष्य आवश्यक होते हैं.
आगे BPSC ही नहीं, बिहार में परीक्षा लेने वाली तमाम एजेंसियों को सतर्क रहना होगा. अपने यहां के डेंगू मच्छर मारने ही होंगे. अब देखिए न, BPSC ही अंत-अंत तक उस Sai Educare Pvt. Limited, Jaipur को बचाने में लगी रही, जिसे परीक्षा लेने की जिम्मेवारी दी गई थी. यह पहले से गड़बड़ एजेंसी थी. पर, जब सबूत सामने आए, तो इसे भी ब्लैकलिस्टेड करना ही पड़ा.
वैसे एक और बात बता दें, विस्तार से कभी बाद में, ब्लैकलिस्टेड करते वक़्त भी जान-बूझ एक चूक कर कंपनी पर ऐसा अहसान कर दिया जाता है कि चुनौती देने पर हाई कोर्ट में पहली सुनवाई में ही ब्लैकलिस्टिंग खत्म कर दी जाए.
अब यह भी तय मानिए कि परीक्षा की पवित्रता को भंग कर कदाचार की सौदेबाजी करने वाले सांई एडुकेयर प्रा. लिमिटेड, जयपुर के निदेशक मंडल का इंतजार भी बिहार की जेलें कर रहीं हैं, बचेंगे कैसे, आर्थिक अपराध यूनिट भी इस बार नहीं छोड़ने वाली है, बिहार का निजाम बदला हुआ है और उसे अपना इकबाल स्थापित करना है.
#samratchoudhary #BPSC #AedoExamination #PaperLeak #BiharPublicServiceCommission #ज्ञानेश्वर_की_डायरी
काश! पाकिस्तान में भी 8.69 करोड़ की जल जीवन मिशन योजना चल रही होती,
तो वहां के राज्य छत्तीसगढ़ में विकलांग महिला को ऐसे पानी न भरना पड़ता, शुक्र मनाओ कि हम भारत में है
बिना bet के बहाली नहीं होने देंगे
Bet करवाओ फिर असिस्टेंट प्रोफेसर को बहाल करो
Bet नहीं होगा फिर वही होगा खास लोग सेटिंग से ugc net पास है वो एग्जाम मे बैठेगा और सलेक्शन उसी का होगा
सब राज्य अपना एग्जाम करवाता है आप 2002 से bet नहीं लिए हो
बिना bet के ये बहाली नहीं होगा
‼️ये सिर्फ AEDO परीक्षा धांधली नहीं, पूरे सिस्टम में सेंध का खुलासा है।
🗨️व्हाट्सएप पर पेपर,AI से सॉल्व,फर्जी स्टाफ की तैनाती ये तो यह संगठित परीक्षा माफिया का नेटवर्क है।
❗सरकार को दोषियों पर सख्त कार्रवाई करनी होगी।
अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं।
#BPSC#AEDO
मेहनती अभ्यर्थियों के मेहनत को कुचल @BPSCOffice द्वारा आयोजित AEDO परीक्षा की पवित्रता को भंग कर छात्रों के सपनों का कत्ल करने वाले सिस्टम और सरकार के लोगों कम से कम ईश्वर से तो डरा करो अन्यथा ईश्वर जब तुम्हारी परीक्षा लेगा तो नर्क में भी जगह नहीं मिलेगी!
हाल ही में सम्पन्न हुई AEDO और अभी चल रही 71 वीं मुख्य परीक्षा BPSC द्वारा आयोजित परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए eye opening है। जो प्रश्नों के स्तर से सीख लेकर सचेत हो जाएंगे वे तो ठठ जाएंगे जो सचेत नहीं हुए उनका तो ............
मैं तो पिछले कई वर्षों से लगातार कह ही रहा हूं।
BPSC कहीं इसपर भी भ्रामक का मोहर न लगा दे।
BPSC से जितना भी One Day एग्जाम हुआ है सबमें बहुत अच्छे से धांधली हुआ है और सब धांधली आयोग के देखरेख में ही हुआ है।
#BPSC#BPSCAEDO#Bihar
पटना : AEDO परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा… SIT की टीम 5 आरोपियों को रिमांड पर लेकर कर रही पूछताछ, जांच के तार नालंदा से भी जुड़े, पटना EOU दफ्तर से सामने आई अहम जानकारी।
बिहार में AEDO परीक्षा में गड़बड़ी का मामला अब बड़ा होता जा रहा है…जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है और अब इस पूरे मामले में संगठित गिरोह की एंट्री के संकेत भी मिल रहे हैं |
BPSC AEDO की परीक्षा में जब हर जगह से धांधली की शिकायत आ रही है तो सरकार परीक्षा को रद्द क्यों नहीं कर रही है।
बार बार कह रहा हूं की नालंदा/नीतीश गैंग का पाप सम्राट चौधरी अपने माथे पे न ले।
CC : @samrat4bjp@officecmbihar#BPSC#AEDO#Bihar
AEDO परीक्षा देने वाले कई अभ्यर्थियों से बात हुई। सभी परेशान हैं ।Exam रद्द किया जाना चाहिए।
ऐसा लग रहा है मानों हर परीक्षा को उगाही कर ज़रिया बना दिया गया है! युवा सालों-साल मेहनत करते हैं और फिर पता चलता है सीटें पहले बिक गईं ! पेपर आउट था!
युवाओं का भविष्य सरकार की कमाई का ज़रिया नहीं हो सकता! युवाओं के भविष्य के साथ खेलना बंद करे।