मेरे जन्मदिन के अवसर पर आप सभी का प्यार भरा संदेश मिला. आपका ये प्यार मेरे लिए सम्मान है. एक पत्रकार के तौर पर आपने मुझे बहुत प्यार और सम्मान दिया. मैं सभी को प्रणाम करता हूँ और दिल से सभी को शुक्रिया कहता हूँ.
हस्ताक्षर तक हम करते हैं
एक विदेशी भाषा में
माना हम आज़ाद हो गए
लेकिन किस परिभाषा में?
बच्चों पर अँग्रेज़ी लादी
हमने किस अभिलाषा में?
माना हम आज़ाद हो गए
लेकिन किस परिभाषा में?
~ राजेश चेतन
निर्भया के आदरणीय माता एवं पिता जी! तो निर्भया के हत्यारों के फाँसी की तारीख़ तय हो ही गयी। बहुत पहले हो जानी चाहिए थी।आपके साथ करोड़ों हिंदुस्तानियों को इस फ़ैसले का इंतेज़ार था। लेकिन इन सात सालों में आपने हमें सिखाया कि धैर्य और क़ानून में विश्वास क्या होता है!! आदरभाव।🙏🙏
हैदराबाद की जो यह घटना घटित हुई है, मैं समझता हूं कि इससे बड़ा कोई और अमानवीय कृत्य नही हो सकता।
सारा देश इस घटना को लेकर शर्मसार हुआ है। सभी आहत हुए हैं। जो भी अपराधी है उनके खिलाफ कठोरतम कार्यवाही करने के लिए जो भी Provision करना होगा, यह सरकार वह Provision करने को तैयार है।
उसे हम, पर तो देते हैं मगर उड़ने नहीं देते
हमारी बेटी बुलबुल है, मगर पिंजरे में रहती है
~ रहमान मुसव्विर
आज #DaughtersDay है, संकल्प लें कि बेटों जैसे बेटियों को भी हर जगह समान अवसर देंगे।🙏
#daughters ❤️
सोचा था कि लंदन से लौट कर आपसे नई किताब 'फिर मेरी याद' के बारे में बात करूँगा। लेकिन इससे पहले ही आप लोगों ने इसे वो मुकाम दे दिया कि अब कहने को कुछ नहीं। 8 घंटों से भी कम समय में नम्बर 1 हो जाना और कुछ नहीं, आप की मुहब्बत है ❤️। किताब यहाँ -
https://t.co/qsHSaKlRzO
वर्मा न्यूज़ एजेंसी, रेलवे रोड हिसार (#हरियाणा) अगर आप किताब पढ़ने का शौक़ रखते हैं तो आपको यहाँ किताबों का खज़ाना मिलेगा!
#किताबों_की_दुकान
आप भी अपनी पसंदीदा किताब की दुकान के बारे में हम सबको बतायें।
मैं भागता हूँ और देखता हूँ:
यह खेतिहर मज़दूर भूख से मर गया,
यह चौपाए के साथ बाढ़ में बह गया
यह एक छोटे रोज़गार के सहारे
ज़िंदगी काट ले जाना चाहता था
पर जाने क्यों रेल से कट गया!
~ सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
देशभर में 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन साल 1949 में संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा बनाने का फैसला किया था।
#HindiDiwas#Hindi#hindidivas
https://t.co/WqxhmiTF2j