कानपुर देहात में रविवार को दंगल हुआ। पंजाब के मौसम अली और टाइगर के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ।
मौसम अली ने महज 5 सेकेंड में टाइगर को 4 बार पटकनी दी। इसके बाद टाइगर वहां से भाग गए। फिर मौसम अली ने राणा पहलवान को पटखनी देकर मुकाबला जीत लिया।
JNU से ग़ायब हुए नजीब के लिए दिल्ली की सड़कों पर एहतेजाज करने वाले का नाम Barrister @asadowaisi था।
क्या किसी भी पार्टी का कोई भी लीडर नजीब को ढूंढने के लिए आजतक आवाज़ बुलंद किया? नहीं
🚨 ब्रेकिंग: होर्मुज़ जलडमरूमध्य में एक और सुपर टैंकर समुद्री बारूदी सुरंग की चपेट में!
इस सप्ताह यह दूसरा टैंकर है। ट्रंप ने तो दावा किया था कि सभी समुद्री बारूदी सुरंगें हटा दी गई हैं। क्या तेल की कीमतें कम करने के लिए जहाज़ों की सुरक्षा को जोखिम में डाला गया?
IRGC नौसेना का बयान:
आज दोपहर होर्मुज़ जलडमरूमध्य के दक्षिणी हिस्से में एक तेल टैंकर समुद्री बारूदी सुरंग से टकरा गया, जिसके बाद विस्फोट हुआ और इंजन कक्ष में आग लग गई।
बयान के मुताबिक, कच्चा तेल ले जा रहे इस जहाज़ को जलडमरूमध्य से बाहर निकलना था। जहाज़ ने अपने नेविगेशन सिस्टम बंद कर रखे थे और निर्धारित नियमों का उल्लंघन करते हुए अधिकृत मार्ग से हटकर यात्रा कर रहा था।
IRGC नौसेना का दावा है कि कल से अब तक अनधिकृत मार्ग पर चलने वाले तीन तेल टैंकर समुद्री बारूदी सुरंगों की चपेट में आए हैं, जिनमें आग लग गई।
IRGC नौसेना की चेतावनी: होर्मुज़ जलडमरूमध्य में अपने नेविगेशन और पहचान प्रणाली बंद करने वाले सभी जहाज़ों को शत्रुतापूर्ण माना जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हॉकी खिलाड़ी आमिर अली को यूपी पुलिस में मिली नियुक्ति, CM योगी ने सौंपा नियुक्ति पत्र
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 8 अक्टूबर 2026 को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों को सरकारी नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 470 खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश पुलिस में नियुक्ति दी गई।
इन खिलाड़ियों में हॉकी खिलाड़ी आमिर अली भी शामिल हैं। आमिर अली लखनऊ के रहने वाले हैं और एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे हैं। खेल के क्षेत्र में उनके प्रदर्शन के बाद अब उन्हें यूपी पुलिस में नियुक्ति मिली है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। यह नियुक्ति प्रक्रिया खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में अवसर देने से जुड़ी है।
#AmirAli #CMYogi #UpdateNews #muslim #SportsNews
दिल्ली में यह दो मुस्लिम बच्चे जो की नाबालिग हैं, कनॉट प्लेस पर टहल रहे थे।
मेरे सामने पुलिस ने बेवजह इन बच्चों को पकड़ लिया। मैं पीछे भागती रही और पूछती रही कि नाबालिग बच्चे हैं, पुलिस वाले ने जवाब नहीं दिया और बाद में इन बच्चों को यह कहकर नहीं छोड़ा कि यह सेना को गाली दे रहे थे जबकि ऐसा कुछ भी नहीं था।
रविवार को ओमान के सोहर तट में ड्रोन हमले की चपेट में आए MT पेट्रो डॉल्फिन का वीडियो। ISFU के मुताबिक़ 2 भारतीय क्रू मेंबर, बीर बहादुर यादव और अमित सिंह अभी भी लापता हैं। सवाल CENTCOM पर भी उठाया है और पूछा है कि हमले से पहले कितनी चेतावनी दी गई थी?
ओवैसी की योगी-अखिलेश को सीधा चैलेंज! कहा—संभल से योगी, गोरखपुर से अखिलेश लड़ें चुनाव, दोनों को हराने की जिम्मेदारी मेरी!
आजमगढ़ में असदुद्दीन ओवैसी ने CM योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव को खुली चुनौती दी है।
#Owaisi#YogiAdityanath#AkhileshYadav#Azamgarh
रियाद हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ANI से कहा, "वे एयरपोर्ट पर उमराह के लिए मदीना जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी हमले की वजह से छत गिर गई, जिससे मिस्टर यूसुफ अली की मौत हो गई। उनके दो बेटे घायल हो गए, जबकि उनकी बेटी और पत्नी सुरक्षित हैं। मैंने रियाद में भारतीय दूतावास से भी बात की है। उन्हें स्थिति की जानकारी है और हम ज़रूरी कदम उठा रहे हैं। यह परिवार हैदराबाद का रहने वाला है।"
(फ़ाइल फ़ोटो)
बिजनौर के कलेक्टर उमेश प्रताप सिंह और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई समाधान दिवस में जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुहल्ला मकबरा में स्थित मस्जिद में रखे लाउडस्पीकर से अजान की आवाज सुनाई दी। एसपी ने तत्काल थाना प्रभारी अमित कुमार मलिक को मौके पर बुलाया। मस्जिद में रखा लाउडस्पीकर कब्जे में लेकर मौलवी फैजान को हिरासत में ले लिया।
आरोप है कि लाउडस्पीकर की आवाज निर्धारित मानकों से अधिक थी। दारोगा सौरभ कुमार की तहरीर पर मौलवी मोहम्मद फैजान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया और मौलवी फैजान को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया गया। @Uppolice को ‘दूसरों’ के लाउडस्पीकर से ही परेशानी है, या ‘अपनों’ के डीजे पर भी कार्रावाई होगी?
दो नाबालिग मुस्लिम बच्चों को इस तरह पकड़कर ले जाया जा रहा है, मानो वे कोई उपद्रवी हों! आखिर यह कैसा तरीका है दिल्ली पुलिस?
क्या BNS की धारा 163 में हंसना भी मना है?
आखिर इन मुस्लिम बच्चों के साथ इस तरह क्यों किया जा रहा है, जबकि असली उपद्रवियों और गुंडों पर कोई कार्रवाई नहीं होती।
दो दिनों से CP Circle के आस पास हाथों में डंडे लिए गुंडे देखे जा रहे हैं। ये गुंडे प्रदर्शनकारियों से लेकर महिला पत्रकार तक को अपना निशाना बना रहे हैं।
#GyaneshKumar #DelhiPolice
गोरखपुर जेल में सामाजिक कार्यकर्ता परवेज परवाज की मृत्यु आज गोरखपुर जेल मे हुयी
परवेज परवाज 2007 से लगातार योगी आदित्यनाथ के सांप्रदायिक कृत्यों का विरोध करते रहे हैं परिणाम स्वरूप योगी के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज हुए जिसके कारण परवेज परवाज हमेशा योगी के निशाने पर रहे। योगी आदित्यनाथ द्वारा इनके खिलाफ साजिशन अपने लोगों को खड़ा करके झूठे मुकदमे भी दर्ज कराए गए, परिणाम स्वरूप 2018 से जिला जेल गोरखपुर में कैद थे। जेल में रहते हुए परवेज परवाज की मृत्यु स्वाभाविक नहीं लगती। परवेज परवाज की मृत्यु की निष्पक्ष जांच स्वतंत्र एजेंसी द्वारा कराया जाना आवश्यक है।
प्रधानमंत्री @narendramodi आप ट्रेनें रोक सकते हैं, दिल्ली को बंद कर सकते हैं और बच्चों को हिरासत में ले सकते हैं, लेकिन हमारे नौजवानों और बेटियों के हौसले को कभी कमज़ोर नहीं कर सकते।
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी कहते हैं,
"नेहरू ने लिखा था कि अगर हमने मौलाना को हटा दिया, तो इससे नुकसान होगा। इसलिए, यह साफ़ हो गया कि सिर्फ़ मुस्लिम वोट चाहिए थे।
गांधी कह रहे थे, 'आज़ाद को नियुक्त न करें; उनकी जगह किसी और मुस्लिम को नियुक्त करें'... गांधी ने तब जो सुझाव दिया था, ठीक वैसा ही अखिलेश ने आज अमल में लाया है..."
सीनियर एडवोकेट मेनका गुरुस्वामी ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, "संविधान के आर्टिकल 358 में कहा गया है कि आर्टिकल 19 के तहत मिलने वाले अधिकारों पर तभी रोक लगाई जा सकती है जब इमरजेंसी लागू हो। क्या सरकार यह कह रही है कि उसने बिना औपचारिक घोषणा के ही इमरजेंसी लागू कर दी है?"
Yesterday, the nation's young came out in Delhi to peacefully protest. They came with love in their hearts, not hatred or anger. They were beaten, both by cops and BJP goons.
This is not the India we want.
Tomorrow, we will march to the Supreme Court as Indians, united beyond party, gender, caste, community and state.
Youth, all opposition parties, civil society groups, all those who believe in democracy and stand by the Constitution of India, will walk with us.
We will submit a memorandum to the Chief Justice on behalf of the nation, demanding an end to vote chori, halting of SIR and the resignation of Gyanesh Kumar.
Narendra Modi, Amit Shah, Ajit Doval and Mohan Bhagwat cannot silence India's voice. These cowards cannot intimidate us. They will have to step aside.
We will march together, with love, brotherhood and patriotism.
Daro mat.
Tomorrow, all of India will march to the Supreme Court.
कल दिल्ली में देश का युवा शांतिपूर्ण विरोध के लिए सड़कों पर उतरा। उनके दिलों में नफ़रत या गुस्सा नहीं, मोहब्बत थी। लेकिन उन्हें पुलिस और BJP के गुंडों, दोनों ने पीटा।
ऐसा भारत हम नहीं चाहते।
कल, सोमवार 12 अक्टूबर को, हम भारतीय होने के नाते सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। पार्टी, महिला-पुरुष, जाति, समुदाय और राज्य की हर दीवार से ऊपर उठकर, हम सब एक साथ चलेंगे।
देश का युवा, तमाम विपक्षी दल, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले, भारत के संविधान के साथ खड़े सभी लोग हमारे साथ चलेंगे।
हम देश की ओर से मुख्य न्यायाधीश को एक ज्ञापन सौंपेंगे। हमारी माँग है - वोट चोरी बंद हो, SIR पर रोक लगे और ज्ञानेश कुमार इस्तीफ़ा दें।
नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजित डोभाल और मोहन भागवत भारत की आवाज़ को दबा नहीं सकते। ये कायर हमें डरा नहीं सकते। इन्हें पीछे हटना ही होगा।
हम सब साथ चलेंगे - मोहब्बत, भाईचारे और देशभक्ति के साथ।
डरो मत।
कल पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा।
#ChaloDilli
उमर खालिद को अंतरराष्ट्रीय 2026 के फ्रंटलाइन डिफेंडर्स अवार्ड फॉर ह्यूमन राइट्स एट रिस्क के लिए एशियाई महाद्वीप श्रेणी में मिला।
डबलिन के ट्रिनिटी कॉलेज के समारोह में उमर खालिद के पिता अवार्ड लेने गए। क्योंकि उमर खालिद 2020 से बिना सुनवाई जेल में बंद हैं।
#SaveDemocracy