#UPCM श्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व की प्रदेश सरकार शहरों की सड़कों को और बेहतर करने के लिए मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट शहरी (सीएम-ग्रिड) योजना शुरू करने जा रही है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में ₹500 करोड़ इस योजना में खर्च किए जाएंगे।
पहले चरण में 17 नगर निगमों अयोध्या, अलीगढ़, आगरा, कानपुर, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, प्रयागराज, फिरोजाबाद, बरेली, मथुरा-वृंदावन, मेरठ, मुरादाबाद, लखनऊ, वाराणसी, शाहजहांपुर और सहारनपुर में इस योजना से काम कराया जाएगा।