आज राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, कुलपहाड के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यदायी संस्था UPPCL (ईकाई-13) बांदा द्वारा निर्मित कराए गए विभिन्न कक्षों, लाइब्रेरी, शौचालय तथा परिसर के अन्य निर्माण कार्यों को बारिकी से परखा गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों में कुछ कमियां पाई गईं, जिन्हें जल्द से जल्द पूरा करते हुए आगामी 15 दिनों के भीतर बिल्डिंग को हस्तांतरित करने के सख्त निर्देश कार्यदायी संस्था UPPCL को दिए गए हैं। इसके साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक को विद्युत विभाग से आवश्यक वेरीफिकेशन कराने तथा गठित जांच कमेटी को अनुबंध में तय मानकों के अनुसार कार्य का गहन परीक्षण कर जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया।
#Mahoba #UttarPradesh #Education #Inspection #developmentopportunity
@UPGovt@InfoDeptUP@EduMinOfIndia@DselEduMinistry@basicshiksha_up@upboardpryj@uppwdofficial@CMOfficeUP
#वृक्षारोपण_महायज्ञ_2026 के अन्तर्गत जनपद महोबा में वृहद वृक्षारोपण अभियान—2026 को सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद में चन्द्रावल नदी के किनारे स्थित 10 ग्राम पंचायतों में 25000 पेड़ लगाये जाने है। इसी क्रम में आज ग्राम सिंघनपुर बघारी में आयोजित कार्यक्रम में मा.सदर विधायक श्री राकेश गोस्वामी जी द्वारा चंद्रावल नदी के किनारे पौधारोपण कर #वृक्षारोपण_महायज्ञ_2026 का शुभारम्भ किया। इस दौरान ग्रामवासियों से वृक्षारोपण के महत्व की जानकारी सांझा करते हुए, मा. विधायक जी द्वारा "वृक्षारोपण महायज्ञ",कार्यक्रम/अभियान से जुड़ने की अपील की गई। जिससे अभियान को जन-सहभागिता से सफल बनाया जा सके।
🤝 12 जुलाई को चन्द्रावल नदी के तटों पर आएं और खुद अपने हाथों से पौधे रोपकर इस महाभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
#Mahoba #TreePlantation2026 #SaveEnvironment #JanBhagidari #UPGovt
@UPGovt@CMOfficeUP@uppanchayatiraj@UpRuralDev@UpforestUp@UPIrrigationWR@PIBWater@ChiefSecyUP@NagarVikas_UP
नेशनल हाईवे आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर जनपद में हतीसा बाईपास से नगला भुस कट तक विकसित की जा रही कॉलोनियों का जिलाधिकारी अतुल वत्स ने स्थलीय निरीक्षण किया और निर्धारित मानकों एवं नियमों का अनुपालन न करने पर संबंधित को नोटिस जारी करने के साथ ही नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कॉलोनाइजर्स द्वारा विकसित की जा रही कॉलोनियों के मुख्य गेट पर मानचित्र और आवश्यक अभिलेखों एवं स्वीकृतियों का सार्वजनिक प्रदर्शन न किये जाने तथा आमजन को गुमराह किए जाने की संभावना पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं विनियमित क्षेत्र के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे सभी मामलों की तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
@myogioffice@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@ChiefSecyUP@dm_hathras
#Hathras #UrbanDevelopment #GoodGovernance
प्रिय जन,
मैं प्रतिदिन सुबह लगभग पाँच हज़ार अपने शुभ चिंतकों को सुप्रभात का संदेश भेजकर उनके अच्छे दिन की कामना करता था । ह्वाट्सऐप ने ३१ जुलाई तक मेरे द्वारा भेजे जाने बाले संदेशों पर पाबंदी लगा दी है । इसलिए मैं तब तक मेसेज नहीं भेज सकूँगा।@samajwadiparty
समाजवादी विचारधारा के सशक्त स्तंभ, प्रखर समाजवादी चिंतक, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं राज्यसभा सांसद आदरणीय प्रो. @proframgopalya1 जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
– अमित यादव
98 शिकोहाबाद विधानसभा
#HappyBirthday#ProfRamGopalYadav
दिनांक 23 जून, 2026 को जनपद हाथरस के औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर में मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन एस.के. भगत ने जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक ने कार्यक्रम स्थल, मंच, पंडाल, वीवीआईपी आवागमन मार्ग, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग, मीडिया दीर्घा, हेलीपैड एवं यातायात प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया तथा अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
@myogiadityanath@UPGovt@CMOfficeUP@InfoDeptUP@ChiefSecyUP@Uppolice@dm_hathras@hathraspolice
#Hathras #CMYogi #YogiAdityanath #UttarPradesh
मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री @myogiadityanath जी का दिनांक 21 जून को महोबा में प्रस्तावित कार्यक्रम एवं महोबा स्थित गोरखगिरी पर्वत पर गुरु गोरखनाथ जी की तपोस्थली के दर्शन व भ्रमण कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारियों का, आज पुलिस अधीक्षक महोबा के साथ जायजा लिया एवं अधिकारियों को इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।
#YogiAdityanath #Bundelkhand #Mahoba
@UPGovt@CMOfficeUP@mahobapolice@Uppolice@InfoDeptUP@myogioffice
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आज दिनांक- 10 जून 2026 को जनपद के पांच परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक महोदय प्रयागराज जोन, श्री ज्योति नारायण एवं पुलिस अधीक्षक महोबा के साथ परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान महोदय द्वारा परीक्षा केन्द्रों के प्रवेश द्वारा सहित परिसर की सुरक्षा व्यवस्था एवं कंट्रोल रूम (CCTV कैमरा निगरानी) सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गए।
#Mahoba #ExamUpdate #Transparency #UPPolice #upprpb
@UPGovt@CMOfficeUP@Uppolice@mahobapolice@upprpb@ADGZonPrayagraj@rangechitrakoot@dgpup@Commbanda1997@InfoDeptUP
जनपद के कुछ क्षेत्रों में विगत दिनांक को वर्षा के साथ हुई अत्यधिक ओलावृष्टि से फसलों की क्षति के आकलन के दृष्टिगत जिलाधिकारी अतुल वत्स ने तहसील हाथरस क्षेत्र के ग्राम नगला अनीगढ़ी तथा संटीकरा में पहुंचकर खेतों का निरीक्षण किया तथा प्रभावित फसलों की यथा स्थिति का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने किसानों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना तथा फसल क्षति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
@UPGovt@CMOfficeUP@InfoDeptUP@myogiadityanath@rahat_up@dm_hathras
#Hathras #CropDamageAssessment #FarmerWelfare #Agriculture
महिला कल्याण विभाग के द्वारा जनपद महोबा में निर्माणाधीन राजकीय महिला शरणालय का आज निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यदायी संस्था यू0पी0प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लि0 इकाई-13 बांदा द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं वर्तमान प्रगति का जायजा लेते हुए, 40 दिन के अन्दर निर्माण कार्य को पूर्ण कराते हुए सम्बन्धित विभाग को हस्तांतरित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
#Mahoba #Welfare #Infrastructure #UPGovt #WomenEmpowerment @UPGovt@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@UPMahilaKalyan@NCWIndia@MinistryWCD@Uppolice@mahobapolice@UPSamajKalyan
Welcomed Raghav Chadha Ji, Sandeep Pathak Ji, and Ashok Mittal Ji to the BJP family at the Party HQ today.
Also, best wishes to Harbhajan Singh Ji, Swati Maliwal Ji, Vikram Sahney Ji, and Rajinder Gupta Ji to work under the dynamic leadership of PM Shri @narendramodi Ji towards the goal of #ViksitBharat2047.
🛕जनपद में रामनवमी के पावन पर्व पर आज भव्य रथ यात्रा/शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक महोबा के साथ निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
🚩 निरीक्षण के दौरान निर्धारित शोभायात्रा मार्ग,भीड़ नियंत्रण,यातायात प्रबंधन एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।
🛕इस अवसर पर मा. विधायक गोस्वामी जी, मा.जनप्रतिनिधिगणों,सम्मानित नागरिकों एवं पुलिस अधीक्षक महोबा के साथ श्रद्धा एवं आस्था के साथ निकल रही रामनवमी की रथ यात्रा में शामिल होकर यात्रा का शुभारंभ कराया गया।
#RamNavami #MahobaPolice #PeacefulCelebration #LawAndOrder
@UPGovt@CMOfficeUP@MinOfCultureGoI@InfoDeptUP@upculturedept@tourismgoi@uptourismgov@BoardofRevenue@Uppolice@mahobapolice@MahobaTraffic@ChiefSecyUP