*अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) की अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा से वार्ता सम्पन्न*
*तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण और पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों पर शीघ्र निस्तारण का दिया आश्वासन*
जयपुर 05 अगस्त 2026,
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) के प्रतिनिधि मण्डल की वार्ता प्रदेशाध्यक्ष रमेशचंद्र पुष्करणा के नेतृत्व मे मुख्य सचिव, स्कूल शिक्षा राजेश यादव के साथ संपन्न हुई।
संगठन के प्रदेश महामन्त्री महेंद्र कुमार लखारा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा में स्टाफिंग पैटर्न लागू कर 2019-2020 से 2025-2026 तक क्रमोन्नत विद्यालयों में पदों का शीघ्र आवंटन, शिक्षकों से विभिन्न प्रकार की वसूलियों को रोके जाने और पे-प्रोटेक्शन दिए जाने,जी.पी.एफ./ एस.आई.ऋण एवं उपार्जित अवकाशों के नगद भुगतान के समय पर मिलने की व्यवस्था करने, शालादर्पण एवं अन्य पोर्टलों को गुणवत्तापूर्ण विकसित कर समस्त सूचना शाला दर्पण से लिए जाने, 33,000 संविदा शिक्षकों को प्रबोधकों की भांति नियमित किए जाने ,शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किए जाने, 31 दिसंबर के बाद नियुक्त शिक्षकों को प्रथम नियुक्ति से सभी परिलाभ दिए जाने के लिए वेतन भुगतान हेतु विकल्प पत्र की बाध्यता में शिथिलता प्रदान करने के आदेश जारी करने, राजस्थान में सरकारी विद्यालय में कंप्यूटर विज्ञान शिक्षा को सशक्त बनाने हेतु कंप्यूटर अनुदेशक कैडर के सुदृढ़ीकरण किए जाने तथा इनका कैडर संशोधन समिति का निर्णय लागू करने, शिक्षकों के सभी संवर्गों की पदोन्नति किए जाने, विशेष रूप से तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति जो 6 सत्रों से बकाया है , उच्चतम् न्यायालय में जल्दी सुनवाई का प्रार्थना पत्र देकर पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कराए जाने, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में नियुक्त शिक्षकों को पुनर्स्थापना का विकल्प दिए जाने, शिक्षा विभाग में नए जिलों के गठन उपरांत शिक्षकों एवं कार्मिकों की वरिष्ठता यथावत रखे जाने, विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में शिक्षकों की ड्यूटी एक ही पारी में लगाए जाने एवं उच्च शिक्षा तकनीकी शिक्षा के शिक्षकों को भी परीक्षा जैसे कार्य में सहयोग लिए जाने, समसा द्वारा दिए जाने वाली ग्रांट, प्रशिक्षण, पाठ्य पुस्तक खेलकूद सामग्री आदि का वार्षिक कैलेंडर जारी करने, शिक्षक कल्याण बोर्ड का गठन किए जाने, संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा दिए जाने, एमडीएम योजना के अंतर्गत बाल गोपाल योजना में दूध पाउडर के स्थान पर पशुपालकों से दूध क्रय कर दिए जाने एवं मोटा अनाज से बने खाद्य पदार्थ दिए जाने, शिक्षा विभाग में पारदर्शी स्थानान्तरण नीति बनाए जाने, तृतीय वेतन श्रृंखला के शिक्षकों सहित शारीरिक शिक्षक,पुस्तकालय अध्यक्ष एवं प्रयोगशाला सहायकों के भी स्थानांतरण किए जाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर वार्ता आयोजित की गई ।वार्ता में शासन की ओर से उपशासन सचिव मोनिका बराला एवं निदेशक संस्कृत शिक्षा विभाग प्रियंका जोधावत एवं सलाहकार शिक्षा बी.के.गुप्ता उपस्थित रहे।
संगठन की ओर से वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के नेतृत्व में प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संपत सिंह, अतिरिक्त महामंत्री बसन्त जिंदल एवं कोषाध्यक्ष कैलाश कच्छावा उपस्थित रहे। वार्ता सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।
भवदीय
महेंद्र कुमार लखारा
प्रदेश महामंत्री
@BhajanlalBjp@Bhajanlalofc@madandilawar@rajeduofficial
जयपुर
शासन सचिवालय
आज विद्या आश्रम, जयपुर के कक्षा 12 के छात्र अथर्व रंजन शर्मा द्वारा विकसित अभिनव "सहस्त्र बाहु जैकेट" की प्रस्तुति देखकर प्रसन्नता हुई।
यह नवाचारपूर्ण जैकेट सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म तथा भीषण गर्मी में शीतल बनाए रखने के साथ-साथ किसी संभावित हमले अथवा आपात स्थिति की सूचना देने में भी सक्षम है।
प्रतिभाशाली अथर्व रंजन और उनको मार्गदर्शन प्रदान करने वाले समर्पित शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएँ!
मुझे विश्वास है कि उनकी यह अभिनव सोच भविष्य में समाज और राष्ट्र के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।
#Bundi : टीईटी अनिवार्यता के विरोध में आज शिक्षक करेंगे आक्रोश प्रदर्शन
18 जून को दोपहर 3 बजे आजाद पार्क से कलेक्ट्रेट तक निकाली जाएगी रैली, प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षामंत्री के नाम जिला कलक्टर को सौंपा जाएगा ज्ञापन, वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के सेवा अधिकारों की रक्षा की उठाई जाएगी मांग, टीईटी अनिवार्यता से सेवा, वरिष्ठता एवं पदोन्नति अधिकार प्रभावित होने का शिक्षकों का आरोप, शैक्षिक महासंघ ने जिले के शिक्षकों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की
@ramphool_mehra #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
महत्वपूर्ण सूचना 🚨
“अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा)” द्वारा दिनांक 12 जून 2026 को आयोजित प्रेस वार्ता में TET विषय को लेकर शिक्षकों के समक्ष उत्पन्न आसन्न संकट पर संगठन की आगामी रणनीति की घोषणा की जाएगी।
@DIPRRajasthan
🕚 समय : प्रातः 11:30 बजे
🚨 महत्वपूर्ण सूचना 🚨
“अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा)” द्वारा दिनांक 12 जून 2026 को आयोजित प्रेस वार्ता में TET विषय को लेकर शिक्षकों के समक्ष उत्पन्न आसन्न संकट पर संगठन की आगामी रणनीति की घोषणा की जाएगी।
🕚 समय : प्रातः 11:30 बजे
📍 स्थान : 82, पटेल कॉलोनी, गवर्नमेंट प्रेस के सामने, कमलदीप वाली गली, सरदार पटेल मार्ग, जयपुर
शिक्षक हितों से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर मीडिया बंधुओं एवं शिक्षकों से सहभागिता का आग्रह है।
#TET #Teachers #Rajasthan #ABRSM #शिक्षक_हित #अखिल_भारतीय_राष्ट्रीय_शैक्षिक_महासंघ
"शिक्षक शक्ति, राष्ट्र की शक्ति" 🇮🇳
@DainikBhaskar@rpbreakingnews@MahanagarTimes_@zeerajasthan_@1stIndiaNews@DDNewsRajasthan@News18Rajasthan@airnewsalerts@htTweets@SachBedhadak@IndianExpress@the_hindu@JagranNews@DailyNavajyoti
शिक्षक हितों के प्रति संवेदनशील नेतृत्व एवं सकारात्मक संवाद का सुखद परिणाम।
माननीय शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर जी के साथ हुई सार्थक वार्ता एवं बनी सहमति के अनुरूप वर्ष 2026-27 के शिविरा पंचांग में संशोधन आदेश हुआ जारी।
✅ ग्रीष्मावकाश 35 दिन से बढ़ाकर 43 दिन।
✅ संस्था प्रधान द्वारा अधिकृत अवकाश 1 दिन से बढ़ाकर पुन: किया गया 2 दिन।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा,) शिक्षकों के हितों की रक्षा, संवाद आधारित समाधान और सकारात्मक सहयोग के लिए माननीय शिक्षा मंत्री महोदय का हार्दिक आभार व्यक्त करता है।
शिक्षक हित,संगठन शक्ति, सकारात्मक संवाद।
@madandilawar@rajeduofficial@ABRSM14121993
#ABRSM
#शिक्षकहित #RajasthanTeachers #शिविरापंचांग
#मदनदिलावर
#TeacherWelfare #RajasthanEducation
काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ सहित देश के अनेक तीर्थों, मंदिरों एवं धर्मस्थलों के जीर्णोद्धार में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
न्याय, सुशासन, जनकल्याण, धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित उनका जीवन भारतीय नारी शक्ति और लोकसेवा का अनुपम आदर्श है। उनके द्वारा स्थापित सेवा, श्रद्धा और राष्ट्रनिष्ठा के मानदंड आज भी समाज को प्रेरित कर रहे हैं।
#लोकमाता_अहिल्याबाई_होलकर #AhilyabaiHolkarJayanti #भारतीय_संस्कृति
#नारीशक्ति
*टीईटी समीक्षा याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से प्रभावित लाखों शिक्षकों के लिए तत्काल विधायी राहत की अपील*
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM), जो देशभर में 14 लाख से अधिक शिक्षकों का प्रतिनिधित्व करने वाला शिक्षक संगठन है, शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) प्रकरण से संबंधित समीक्षा याचिका पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के हालिया निर्णय से उत्पन्न परिस्थितियों को लेकर गहरी चिंता एवं पीड़ा व्यक्त करता है।
इस निर्णय से देशभर के लाखों शिक्षकों में व्यापक असंतोष एवं गंभीर मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई है, जो वर्षों से समर्पण एवं निष्ठा के साथ विद्यालयों में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।
प्रभावित शिक्षकों की नियुक्ति उस समय लागू सरकारी नियमों एवं अधिसूचनाओं के अंतर्गत सक्षम प्राधिकरणों द्वारा विधिवत प्रक्रिया अपनाकर की गई थी। इनमें से अनेक शिक्षकों ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में समर्पित किए हैं तथा ग्रामीण, शहरी एवं वंचित क्षेत्रों के विद्यार्थियों को शिक्षित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।
ABRSM सरकार के समक्ष निम्नलिखित बिंदु प्रस्तुत करता है—
वर्तमान कानूनी स्थिति के कारण लाखों शिक्षकों को, वर्षों की सेवा देने के बावजूद, अपूरणीय क्षति उठानी पड़ सकती है। उनकी सेवा स्थितियों को लेकर उत्पन्न अचानक अनिश्चितता विद्यालयों के संचालन एवं समग्र शैक्षणिक वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगी।
यह विषय मानवीय एवं प्रशासनिक दोनों दृष्टियों से अत्यंत महत्वपूर्ण है, अतः इसमें सरकार के त्वरित हस्तक्षेप की आवश्यकता है।
पूर्व में भी इस प्रकार की परिस्थितियों में व्यापक जनहित एवं संस्थागत स्थिरता बनाए रखने हेतु विधायी उपायों के माध्यम से कर्मचारियों को संरक्षण प्रदान किया गया है।
उपरोक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, हम भारत सरकार से आग्रह करते हैं कि आगामी संसद के मानसून सत्र में उपयुक्त अध्यादेश अथवा विधायी संशोधन लाकर प्रभावित शिक्षकों को तत्काल राहत प्रदान करने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएँ। ऐसा कदम शिक्षकों के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ शिक्षा क्षेत्र में निरंतरता एवं स्थिरता सुनिश्चित करेगा।
हमें पूर्ण विश्वास है कि सरकार शिक्षकों की भावनाओं एवं चिंताओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए इस विषय में सहानुभूतिपूर्वक एवं निर्णायक कदम उठाएगी। शिक्षकों ने सदैव राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और वे न्याय एवं सेवा सुरक्षा के अधिकारी हैं।
ABRSM यह भी सम्मानपूर्वक कहना चाहता है कि यदि लाखों पीड़ित शिक्षकों को समय रहते राहत प्रदान नहीं की गई, तो वे अपने अधिकारों एवं आजीविका की रक्षा हेतु लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन करने के लिए बाध्य हो सकते हैं। हमें आशा है कि सरकार के सकारात्मक एवं सक्रिय हस्तक्षेप से ऐसी स्थिति उत्पन्न होने से बचा जा सकेगा।
@narendramodi@narendramodi_in@PMOIndia@dpradhanbjp@EduMinOfIndia@BhajanlalBjp@Bhajanlalofc@DainikBhaskar@htTweets@IndianExpress@NavbharatTimes@TNNavbharat@DDNational@ABPNews@aajtak@airnewsalerts@1stIndiaNews@DDNewsRajasthan@madandilawar@rajeduofficial@rpbreakingnews@MahanagarTimes_@ABRSM14121993
#TET
#ABRSM
#Teachers
#सेवारत_शिक्षकों_को_टेट_से_मुक्त_रखिये
Implementation of Third Language (R3) under NCFSE 2023
In alignment with NEP 2020 and NCFSE 2023, R3 (Third Language) shall be introduced starting with class IX in the Academic Session 2026–27.
The initiative aims to strengthen multilingual learning and ensure that every learner studies at least two native Indian languages, in line with the aim of promoting India’s rich linguistic diversity.
Key highlights include:
* Phased implementation
* Structured R1, R2 and R3 framework
* Internal school-based assessment for R3
* No separate Board Examination for R3 at Class X level
* Special provisions for CwSN, foreign/transient students and CBSE Schools abroad
* Scheme of Studies/Curriculum is available at: https://t.co/gvdLsLFV6y
#CBSE #NCFSE2023 #NEP2020
#Bundi : केशवरायपाटन में शैक्षिक महासंघ का शक्ति प्रदर्शन
विभिन्न शिक्षक मांगों को लेकर उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन, तृतीय श्रेणी तबादले, पदोन्नति और वेतन विसंगति समाधान की मांग, संविदा शिक्षकों के नियमितीकरण व पीटीआई स्थायीकरण उठाया मुद्दा, मांगें नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी, अंकित गौतम, अनिल सामरिया सहित कई शिक्षक नेता रहे मौजूद
@ramphool_mehra #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
#बड़ी_खबर
*शिक्षक हितों की अनवरत अनदेखी : शिक्षक आक्रोश होगा अब मुखर*
शिक्षा के मंदिरों में ज्ञान का दीप जलाने वाले शिक्षक आज स्वयं उपेक्षा, विसंगतियों और प्रशासनिक उदासीनता के अंधकार में खड़े हैं।
👉राजस्थान सेवा नियमों की अनदेखी कर शिक्षकों के अवकाश में कटौती,
👉तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया वर्षों से पीड़ा का पर्याय बनना,
👉तृतीय श्रेणी अध्यापकों के तबादले इनके लिए दूर की कोड़ी बनना,
👉संविदा शिक्षकों के नियमितीकरण में अनिश्चितता
👉पदोन्नत कार्मिकों की अव्यवस्थित काउंसलिंग, नियमों की निरंतर अनदेखी, रिक्त पदों को उचित रूप से नहीं खोलना,
👉BCI कैडर सुधार,
👉गैर शैक्षणिक कार्य,
👉असंख्य ऑनलाइन प्रोजेक्ट्स
और बच्चों को पढ़ाने के अलावा सारे काम शिक्षकों से करवाने जैसे अनगिनत मुद्दों ने शिक्षक समाज को गहरे आक्रोश से भर दिया है।
इन्हीं ज्वलंत समस्याओं को लेकर
✊ अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा)
आज दोपहर करेगा प्रेस वार्ता।
📍 समय: आज दोपहर 12 बजे ।
📍स्थान : पिंक सिटी प्रेस क्लब, जयपुर।
सूत्रों के अनुसार, शिक्षक हितों की लगातार हो रही अनदेखी से क्षुब्ध महासंघ आज सरकार के विरुद्ध व्यापक आंदोलन की घोषणा भी कर सकता है।
यह केवल शिक्षकों की व्यथा नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था के भविष्य का प्रश्न है।
जब गुरु ही पीड़ित होगा, तो पीढ़ियों का निर्माण कैसे होगा?
🖋️*“शिक्षक की आवाज को दबाया नहीं जा सकता, क्योंकि वही राष्ट्र के भविष्य की आवाज का निर्माणकर्ता है।”*
https://t.co/jwLFGfEhfv
शिक्षा विभाग के विभिन्न संवर्गों के कार्मिकों की वर्षों से लंबित पदोन्नतियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करवाने हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp, शिक्षा मंत्री श्री @madandilawar, अतिरिक्त मुख्य सचिव (शिक्षा) एवं निदेशक, माध्यमिक शिक्षा बीकानेर !
शिक्षा विभाग के विभिन्न संवर्गों के कार्मिकों की वर्षों से लंबित पदोन्नतियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करवाने हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp, शिक्षा मंत्री श्री @madandilawar, अतिरिक्त मुख्य सचिव (शिक्षा) एवं निदेशक, माध्यमिक शिक्षा बीकानेर (@rajeduofficial) का हार्दिक आभार एवं साधुवाद।
यह निर्णय न केवल कार्मिकों के मनोबल को सुदृढ़ करेगा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता को भी नई दिशा प्रदान करेगा।
@Bhajanlalofc@RajCMO@Directoratebkn
#शिक्षा
#Rajasthan
#DPC
"वर्ष 2023- 24 से वर्ष 2025 -26 की विभिन्न संवर्गों के पदों की रिक्तियां हेतु पदोन्नति समिति की बैठक का आयोजन किया गया! जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी, उप जिला शिक्षा अधिकारी-(शारीरिक शिक्षा), पुस्तकालयाध्यक्ष - ग्रेड 1, प्राध्यापक, कोच, वरिष्ठ निजी सचिव, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक सहित विभिन्न पद शामिल है!
विभागीय पदोन्नति समिति द्वारा कुल 12115 रिक्तियों के लिए अनुशंसा की गई है! उक्त पदोन्नतियां राज्य की शिक्षा व्यवस्था में रिक्त पदों को भरने एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था की सुनिश्चितता हेतु राज्य सरकार की प्राथमिकता की दिशा में महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक कदम है!
मैं उक्त डी पी सी से नव पदोन्नति राजसेवकों को बधाई देता हूं और उनसे राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने में योगदान हेतु विशिष्ट प्रयास किए जाने की अपेक्षा करता हूं!"
- माननीय शिक्षा मंत्री श्री @madandilawar
जी।
#पदोन्नति #शिक्षा
#Bundi में सामाजिक समरसता कार्यक्रम का आयोजन
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मुख्य अतिथि महेंद्र लखारा ने संगठन की विचारधारा पर रखे विचार, पंच परिवर्तन के ध्येय के साथ कार्य कर रहा संगठन, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वास, मुख्य वक्ता युधिष्ठिर सिंह ने बाबा साहब के संघर्ष को बताया प्रेरणादायक, वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए बाबा साहब ने किया संघर्ष, सामाजिक समरसता के लिए अथक प्रयासों पर दिया जोर
@ramphool_mehra #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
#बड़ी_खबर
संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेशाध्यक्ष श्री @RCPushkarnaRSSR के नेतृत्व में माननीय शिक्षा मंत्री श्री @madandilawar से मिल कर शिविरा पंचांग में शिक्षकों के अवकाश कम करने पर जताया विरोध।