जब कान एक मीठी बात सुनने के लिए तरस जाए,आंखें एक प्रेम-दृष्टि के लिए,हृदय एक आलिंगन के लिए तरस कर रह जाये,घर में अपनी कोई बात न पूछे,ऐसा जीवन निरर्थक नही होगा तो क्या होगा...!
असफल व्यक्तियों में कोई गुण नहीं होता शायद इसी सोच के कारण जब मैं अपने अब तक के जीवन को देखता हूँ,तो वह मुझे असफलताओं से भरा हुआ दिखाई देता है कभी-कभी ऐसा लगता है मानो मेरी सारी कोशिशें और संघर्ष उन असफलताओं के पीछे कहीं खो गए हों,और बस वही नज़र आता है जो मैं हासिल नहीं कर सका..!
पढ़ाई लिखाई जोखिमों के अधीन है ,इसमें सामाजिक और वित्तीय जोखिम शामिल है ,कृप्या ज़िम्मेदारी से एवं अपने रिस्क पर पढ़े....
नौकरी की कोई गारंटी नहीं है....
कभी कभी सब कुछ तुम्हारे विपरित चल रहा होता है। बहुत सारी मुश्किले होती है, जिनका कोई समाधान भी नहीं दिखाई दे रहा होता है। तमाम तर्क लगा कर भी आपको अपना अच्छा समय दूर दूर तक नहीं दिखाई देता है। फिर भी एक उम्मीद होती है कि सब कुछ सही हो जाएगा। इसी आशावाद को साहस कह सकते हैं।
मैं ग्लानि में नहीं जीना चाहता, मुझे समझौते पसंद नहीं और न ही पछतावे में मरना चाहता हूं पर मुझे यकीन है मैं मारा जाऊंगा अपनी मृत्यु से नहीं वरन् मुझे मारेगी मेरी अधूरी ईच्छाएं, टूटे स्वप्न का कोई टुकड़ा आ घुसेगा मेरी गर्दन पर...!!!
अगर तुम्हारी नियति में संघर्ष है तो यह बिल्कुल नहीं है कि हार ही उसका निष्कर्ष है बस तुम अपनी नियत में संयम रखना,अपनी नीतियों पर निष्ठा रखना,अपनी नजरों में लक्ष्य रखना,और नम्रता,अनुशासन रखना अपने जीवन मेंविश्वास रखना ईश्वर पर,सब कुछ आएगा तुम्हारे आंगन में ।जो कुछ भी चाहा है तुमने