बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक
15 अक्टूबर 2026 को BEO, SRG, ARP एवं सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक आयोजित हुई। निपुण आकलन, शैक्षिक गुणवत्ता, FLN, ऑपरेशन कायाकल्प, इको क्लब एवं ई-वेस्ट मैनेजमेंट सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
मिशन शक्ति अभियान से नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश
कानपुर देहात के संविलियन विद्यालय डेराकरीमनगर, विकास खंड राजपुर में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नारों और चार्ट-पोस्टर के माध्यम से नारी सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन का संदेश दिया। कार्यक्रम में बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा संकट के समय उपलब्ध आपातकालीन सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया।
बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश विद्यालयों में ऐसी गतिविधियों के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास विकसित करने, अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है।
#SchoolEducation #SamagraShiksha
#25CroreBachchonKeSapnoKaBharat
#SchoolsForViksitBharat
#MissionShakti #MissionShaktiUP
@BSAKanpurDehat
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में बीईओ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बेसिक शिक्षा, समग्र शिक्षा, जनगणना संबंधी मुख्य कार्यक्रम, समायोजन एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ की समीक्षा की गई।
मिनी बैंक से वित्तीय साक्षरता तक, बच्चों ने सीखा धन के सदुपयोग का पाठ
कानपुर देहात के संविलियन विद्यालय डेराकरीमनगर, राजपुर में शनिवार विशेष नो बैग डे के अंतर्गत बच्चों का मिनी बैंक एवं वित्तीय साक्षरता गतिविधि आयोजित की गई।
बच्चों ने मिनी बैंक में प्रतिभाग कर बैंकिंग प्रक्रिया और वित्तीय लेनदेन को समझा। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बैंक में होने वाले विभिन्न कार्यों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। स्मार्ट टीवी के माध्यम से वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम दिखाकर बच्चों को धन के सदुपयोग और जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार के प्रति जागरूक किया गया।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से बच्चों में व्यवहारिक ज्ञान, जीवनोपयोगी कौशल और वित्तीय समझ विकसित करने का प्रयास किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा को रुचिकर, व्यवहारिक और कौशलपरक बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
#SchoolEducation #SamagraShiksha #25CroreBachchonKeSapnoKaBharat #SchoolsForViksitBharat #SevaSankalpAbhiyan #MereSapnoKaBharat
इसे लापरवही की पराकाष्ठा ना कहा जाए तो क्या कहा जाए पिछले 5 दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित,स्वयं के प्रयास से पेड़ कटवाया फिर भी जिम्मेदार अधिकारी अभी बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं कर पाए,सिर्फ इस वजह से कि कनेक्शन कम हैं दोहरापुर-मुंगीसापुर सबस्टेशन @UPPCLLKO@dvvnlhq@aksharmaBharat
आदरणीय जिलाधिकारी महोदय दोहरापुर-मुंगीसापुर सबस्टेशन से संयोजित गांव कांधी में पिछले तीन दिनो से बिजली आपूर्ति बाधित हैँ जिसका कारण हैँ तारों पर पेड़ गिरना ना ही वन विभाग सुन रहा हैँ ना ही बिजली विभाग कृप्या संज्ञान में लें @UPPCLLKO@DMKanpurDehat@dvvnlkanpurdeha@dvvnlhq
श्री मान दोहरापुर मुंगीसापुर सबस्टेशन से संयोजित ग्रा कांधी में पिछले दो दिनों से हुई बारिश से बिजली आपूर्ति बाधित हैँ,अब मौसम साफ हो गया हैँ कृप्या बिजली आपूर्ति सुचारु करने की कृपा करें आपकी महान दया होगी @UPPCLLKO@dvvnlkanpurdeha@dvvnlhq@aksharmaBharat@bstvlive
श्री मान दोहरापुर मुंगीसापुर सबस्टेशन से संयोजित ग्रा कांधी में पिछले दो दिनों से हुई बारिश से बिजली आपूर्ति बाधित हैँ,अब मौसम साफ हो गया हैँ कृप्या बिजली आपूर्ति सुचारु करने की कृपा करें आपकी महान दया होगी @UPPCLLKO@dvvnlkanpurdeha@dvvnlhq@aksharmaBharat@bstvlive
अपने सपनों के भारत को रंगों में सजाते नौनिहाल, विकास की नई तस्वीर दिखाते बच्चे
जनपद कानपुर देहात के संविलियन विद्यालय डेराकरीमनगर, राजपुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय चित्रकला प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस पर विद्यार्थियों ने चार्ट पेपर पर अपने सपनों के भारत को उकेरा। कक्षा 7 एवं 8 के विद्यार्थियों ने ‘विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश’ विषय पर आकर्षक मॉडल बनाकर विकास की परिकल्पना प्रस्तुत की।
विद्यार्थियों ने अपने विचारों के माध्यम से सतत विकास, आत्मनिर्भरता और विकसित राष्ट्र की दिशा में भारत की प्रगति को समझाया।
बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नवाचार और राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयार कर रहा है।
#SchoolEducation #SamagraShiksha
#25CroreBachchonKeSapnoKaBharat
#SchoolsForViksitBharat
#SevaSankalpAbhiyan
#MereSapnoKaBharat
@BSAKanpurDehat
‘सेवा संकल्प अभियान’
प्रधानमंत्री जी के जन्मोत्सव पर आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गौर अमरौधा कानपुर देहात की बालिकाओं द्वारा 1000 दियों को प्रज्वलित कर शुभकामनाएं संदेश दिया
@basicshiksha_up@UPGovt@DMKanpurDehat
FLN प्रशिक्षण उपरांत श्री आलोक रंजन,(इं.प्र.अ) प्रा वि. भारामऊ, विकासखंड-रसूलाबाद, जनपद-कानपुर देहात द्वारा सन्दर्भदाताओ को अपना प्रतिवेदन सौंपा गया| @BSAKanpurDehat@basicshiksha_up@DMKanpurDehat