साथियों माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से हमें अवसाद ग्रस्त नहीं होना है ,क्योंकि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने हमेशा कहा कि हमें टीईटी से मुक्ति संसद से ही मिलेगी जिसके लिए हमें और मुखर होकर संघर्ष करना होगा जिसके लिए हर शिक्षक भाई बहन को TFI के बैनर तले एकता का परिचय देना है।
दिल्ली चलो। दिल्ली चलो।
04 अप्रैल को दिल्ली चलो।
शिक्षकों के साथ न्याय करो।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ,
ब्लॉक मुरादाबाद ग्रामीण।
@DrDCSHARMAUPPSS@myogioffice@ANI
@TFI_2025
*अभी नही तो फिर कभी नही...*
*स्वस्थ शिक्षक* *स्वस्थ राष्ट्र*
समस्त सम्मानित शिक्षक साथियों भाइयों बहनों!
सादर अभिवादन!
आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 दिनेश चंद्र शर्मा जी के आह्वाहन पर TET अनिवार्यता के विरोध में दिनांक *4 अप्रैल 2026* को आत्म-सम्मान और अस्तित्व की लड़ाई हेतु 8AM पर दिल्ली पहुंचना ही है।
साथियों वास्तव में पूरे देश मे शिक्षकों पर हो रहे अन्याय अत्याचार के खिलाफ एक आक्रोश सभी के मन मे व्याप्त है,यही वह अवसर है जब आप सभी अपने इस आक्रोश को ज्वालामुखी का रूप देते हुए रामलीला मैदान दिल्ली में एकत्रित होकर अपनी ताकत दिखा सकते है!
साथियों अब यह लड़ाई न सिर्फ हम सबकी बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ी के भविष्य की है!आवश्यकता है कि निर्णायक मोड़ तक आ पहुंची इस लड़ाई को साकार रूप देते हुए एक मिशाल स्थापित किया जाय और साथ ही नजीर प्रस्तुत की जाय!
*समर शेष है, नहीं पाप का भागी केवल व्याध,*
*जो तटस्थ हैं, समय लिखेगा उनके भी अपराध"*
साथियों यह निर्णय अब आपका होगा कि अस्तित्व की लड़ाई में आप इस संघर्ष में स्वयं को किस पायदान पर स्थापित करना चाहते है।
*प्रसंगवश :*
एक बार जंगल में भयंकर आग लगी, जिससे सभी जानवर जान बचाकर भागने लगे। एक छोटी चिड़िया ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी चोंच में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास करने लगी। बंदर ने उसका मज़ाक उड़ाया, लेकिन चिड़िया ने कहा, *"जब जंगल में आग लगने का इतिहास लिखा जाएगा, तो मेरा नाम भागने वालों में नहीं, बुझाने वालों में होगा"।*
साथियों निश्चित रूप से यह प्रसंग वर्तमान में हमारे संघर्ष और चुनौती के प्रति हमारे द्वारा किये गए प्रयासों और हमारी भूमिका को दर्शाता है।
पुनः आप सभी से अनुरोध है कि विशाल जनसमूह की शक्ति के माध्यम से अपना प्रतिरोध दिल्ली रामलीला मैदान में प्रदर्शित करने हेतु अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करें।
धन्यवाद....!!
*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ*
@dpradhanbjp@DrDCSHARMAUPPSS
#JusticeForTeachers#NoTetBeforeRteAct
Rte लागू होने से पूर्व में नियुक्त शिक्षकों का टेट की अनिवार्यता के विरोध में काली पट्टी बाँधकर विरोध प्रदर्शन का क्रम अनवरत आज दिनांक 25 को भी जारी है..!कल सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा!
TFI जिंदाबाद 💥
डॉ 0 दिनेश चन्द्र शर्मा जिंदाबाद 💥
@PMOIndia@dpradhanbjp@DrDCSHARMAUPPSS
टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन
रायबरेली। टीचर्स फेडरेशन आफ इण्डिया (टीएफआई) के बैनर तले टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता के विरोध में जनपद के शिक्षकों ने दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। शिक्षकों ने शिक्षण कार्य, बोर्ड परीक्षा ड्यूटी तथा बीआरसी प्रशिक्षण में काली पट्टी के साथ सहभागिता कर सरकार के निर्णय के प्रति आक्रोश और असंतोष व्यक्त किया।
आगामी 26 फरवरी को विकास भवन में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर विकास क्षेत्र सरेनी में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिक से अधिक शिक्षकों से आकस्मिक अवकाश लेकर आंदोलन में सहभागिता सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा हुई।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, शाखा-रायबरेली के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि शिक्षक अपने भविष्य को लेकर भय और असुरक्षा की भावना से ग्रसित है। उन्होंने कहा कि शिक्षक वर्ग मानसिक दबाव झेल रहा है, किंतु सरकार इस पीड़ा के प्रति संवेदनशील नहीं दिख रही है। सरकार यदि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना चाहती है तो उसे शिक्षकों की आशंकाओं और समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
वहीं उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, शाखा-रायबरेली के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र यादव ने बताया कि 26 फरवरी को जनपद के शिक्षक आकस्मिक अवकाश लेकर विकास भवन में धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसके उपरांत प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षक हितों की रक्षा के लिए टीएफआई का आंदोलन जारी रहेगा।
बैठक में अध्यक्ष जिला संघर्ष समिति पंकज द्विवेदी, जिला मंत्री मुकेश चंद्र द्विवेदी एवं सिया राम सोनकर, जनपदीय कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह एवं शिवशरण सिंह, जनपदीय संगठन मंत्री संदीप बाजपेई एवं नीरज शुक्ला, जनपदीय संयुक्त मंत्री डॉ. चंद्र मणि बाजपेई, सरेनी अध्यक्ष राकेश द्विवेदी सहित अनेक पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
@basicshiksha_up@BJP4UP@bstvlive@DainikBhaskar@DrDCSHARMAUPPSS@JagranNews@INCIndia@myogiadityanath @TFI_2025 @news24tvchannel@ANI@RRTRIPATHIUPPSS@HMOIndia@RahulGandhi@yadavakhilesh