If you've suffered because of paper leaks, exam issues, or high fees
If this education system has shattered your dreams
If your family has invested a lifetime of savings in your education
Then “Chhatron Ki Goonj” is your voice.
This isn't just a campaign - it's a platform to take your demands directly to the government.
Affordable education. Fair examinations. Dignified employment.
Join the movement:
1️⃣ Click the link below.
2️⃣ Fill in your name and share your ideas.
3️⃣ Sign the petition - that's it.
Your signature will strengthen this movement. More the signatures, louder the goonj!
👉 Sign the petition now: https://t.co/g6mbw7X5XC
#ChhatronKiGoonj
पश्चिम बंगाल के भाइयों-बहनों,
विचारधारा की इस लड़ाई में BJP को सिर्फ कांग्रेस ही हरा सकती है। वो अधिकार छीनते हैं, हम दिलाते हैं। वो संविधान मिटाते हैं, हम बचाते हैं।
वो भारत की विविधता मिटाना चाहते हैं, हम बंगाल के साथ हर संस्कृति, हर भाषा का सम्मान करते हैं।
आइए, कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाकर बंगाल में न्याय, सम्मान और प्रगति की सरकार बनाएं।
ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में आग लगने की दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
सभी शोकसंतप्त परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं।
I warmly congratulate Shri B. Sudershan Reddy Garu on being nominated as the joint Opposition candidate for the Vice President of India.
A distinguished jurist and champion of justice, he represents the spirit of our Constitution - safeguarding people’s rights, equality and our Democracy.
We stand united in this ideological battle and wish him all the very best.
"ECI has completely failed in discharging its constitutional duty of ensuring a free and fair electoral system in the country. It has now become clear that the ECI is not being led by officers who can ensure a level playing field. To the contrary, it is now clear that those who lead the ECI divert and thwart any attempt at a meaningful inquiry into voter fraud and instead opt to intimidate those who challenge the ruling party. This is a serious indictment."
Here's a joint statement by the Opposition parties regarding the Election Commission's press conference on 17 August 2025 👇
Dear EC,
You are a Constitutional body. Releasing unsigned, evasive notes to intermediaries is not the way to respond to serious questions.
If you have nothing to hide, answer the questions in my article and prove it by:
• Publishing consolidated, digital, machine-readable voter rolls for the most recent elections to the Lok Sabha and Vidhan Sabhas of all states including Maharashtra
• Releasing all post-5pm CCTV footage from Maharashtra polling booths.
Evasion won’t protect your credibility. Telling the truth will.
श्रीमती सरला श्रीवास्तव जी का निधन एक स्तब्ध करने वाली सूचना है।
रायपुर के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांसें लीं।
वे वरिष्ठ अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता सुदीप श्रीवास्तव और कई चर्चित फ़िल्मों के लेखक संदीप श्रीवास्तव की माता थीं।
उनका स्नेह मुझे निरंतर मिलता रहा। उनसे मिलना मेरे लिए हमेशा एक आत्मीय अनुभव रहा।
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को दु:ख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति:
आज राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक जी से मिलकर उनका हालचाल जाना।
मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं। सत्य की इस लड़ाई में मैं उनके साथ खड़ा हूं।
The greatest and most powerful disruption to hatred is the idea of love and affection.
While we may disagree on policy matters, the framework that we use and the lens we use for our politics must be love, affection and listening to the people that we represent.
पहलगाम में हुआ दुस्साहसी आतंकी हमला एक भयावह त्रासदी है।
मैं यहां के हालात को समझने और मदद करने आया हूं। जम्मू-कश्मीर के सभी लोगों ने इस भयावह हमले की निंदा की है और पूरी तरह से देश का समर्थन किया है। मैंने घायल हुए एक व्यक्ति से मुलाक़ात की। जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं और स्नेह हैं। मैं सभी को यह भरोसा दिलाना चाहता हूं कि पूरा देश एकजुट होकर साथ खड़ा है।
कल हमारी सरकार के साथ एक बैठक हुई, जिसमें संयुक्त विपक्ष ने इस हमले की निंदा की और स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार जो भी कदम उठाना चाहे, हम उसका पूरा समर्थन करेंगे।
इस हमले के पीछे की मंशा समाज को बांटने और भाई को भाई से लड़ाने की है। ऐसे समय में यह अत्यंत आवश्यक है कि हर भारतीय एकजुट रहे और साथ खड़ा हो—ताकि हम आतंकवादियों की इस साज़िश को नाकाम कर सकें।
यह दुखद है कि देश के बाकी हिस्सों में कुछ लोग हमारे कश्मीर के भाइयों और बहनों पर हमले कर रहे हैं। यह बेहद ज़रूरी है कि हम सभी एकजुट रहें, एक साथ खड़े हों, इस बर्बर हमले के खिलाफ लड़ें और आतंकवाद को हमेशा के लिए हराएं।
मैं मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल से भी मिला। उन्होंने मुझे बताया कि क्या हुआ है। मैंने उन्हें आश्वस्त किया कि मैं और कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से उनका समर्थन करेंगे।
हमलावरों को ऐसा सबक सिखाना चाहिए कि उनकी आने वाली नस्लें भी भारत की ओर नज़र डालने से पहले सौ बार सोचें.
पूरा देश आतंक के विरुद्ध इस युद्ध में सरकार के साथ है.
देश की तरफ़ आँख उठाकर देखने वालों को करारा जवाब मिलना चाहिए.
भारत माता की जय.
हिंदुस्तान ज़िंदाबाद.
भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी को उनकी जयंती पर सादर नमन।
देश के लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए, हर भारतीय के समान अधिकारों के लिए, हर वर्ग की हिस्सेदारी के लिए उनका संघर्ष और योगदान, संविधान की रक्षा की लड़ाई में हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।
कांग्रेस पार्टी को मूल नेतृत्व गुजरात ने दिया, जिसने हमें सोचने, लड़ने और जीने का तरीका सिखाया। गांधीजी के बिना कांग्रेस पार्टी देश को आज़ादी नहीं दिलवा पाती, और गुजरात के बिना गांधी जी नहीं होते। उनके एक कदम पीछे, गुजरात ने हमें सरदार पटेल जी को दिया।
आज वही गुजरात रास्ता ढूंढ रहा है। यहां के छोटे व्यापारी, उद्यमी, किसान - सब संकट में हैं। डायमंड, टेक्सटाइल और सिरेमिक इंडस्ट्रीज बर्बाद हो रही हैं। गुजरात के लोग कह रहे हैं कि हमें नया विज़न चाहिए, क्योंकि जो विज़न पिछले 20-25 साल से चल रहा है, वह पूरी तरह फेल हो चुका है।
गुजरात नया विकल्प चाह रहा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी उसे दिशा नहीं दिखा पा रही है। यह सच्चाई है, और इसे कहने में मुझे कोई शर्म या डर नहीं है। हमें कांग्रेस की उसी विचारधारा पर लौटना होगा, जो गुजरात की विचारधारा है - जो गांधी जी और सरदार पटेल जी ने हमें सिखाई थी।
हमें जनता के बीच जाना होगा, उनकी बातें सुननी होंगी। हमें दिखाना होगा कि हम सिर्फ नारे लगाने नहीं, बल्कि उनकी समस्याओं का समाधान ढूंढने आए हैं। 'भारत जोड़ो यात्रा' से हमने साबित किया कि कांग्रेस आसानी से जनता से जुड़ सकती है। जैसे ही हम यह बदलाव लाएंगे और अपने कर्तव्यों को निभाने लगेंगे, गुजरात के लोग हमारे साथ खड़े हो जाएंगे।