आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय
@UPGovt@jansunwai_up@CMOfficeUP@myogiadityanath@myogioffice@dmballia@cdoballia
ग्राम प्रधान एवं सचिव द्वारा जनसुनवाई ऑनलाइन शिकायत संख्या 40019325033009 (https://t.co/V1VhnGyJ6v) के संबंध में दिनांक 10 सितम्बर 2025 को स्थलीय निरीक्षण किया गया था।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने यह आश्वासन दिया था कि एक सप्ताह के भीतर सड़क के सबसे छोटे पैच लगभग 20 से 30 मीटर पर ब्लॉक ब्रिक से सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा और सड़क का बाकी काम धीरे धीरे सुरु कर के ख़तम किया जाएगा।
परंतु आज एक माह का समय बीत जाने के बाद भी उक्त कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। यह कार्य छोटेछोटे बजटों में क्रमिक रूप से किया जाना था, किंतु वर्तमान गति से कार्य होने पर आगामी 10 वर्षों में भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएगा।
इसके अतिरिक्त, अब तक किसी भी सफाई कर्मी को गाँव में सफाई हेतु नहीं भेजा गया है और न ही कूड़ाकचरा निस्तारण की कोई व्यवस्था की गई है, केवल आश्वासन ही दिया गया था।
तीसरा, एक महीने के पश्चात भी कहीं पर स्ट्रीट लाइट की स्थापना नहीं की गई है।
हम ग्रामवासी इस प्रकार के केवल औपचारिक और असत्य निस्तारण से असंतुष्ट हैं।
अतः निवेदन है कि कृपया उक्त शिकायत को पुनः ओपन कर आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करें।
#jansunwaiup
#jansunwaiscam
#jansunwai
#जनहित
#गांवकीआवाज़
#CleanCity
#SafeStreets
#RightToBasicNeeds
#FixAnandNagarRoads
#FixAnandNagarProblems
शायद आप सही कह रहे हैं प्रशांत जी।
जहां तक मेरा अनुभव है बिजली विभाग का "यहां संविदा कर्मचारी और कॉन्ट्रैक्टर अपने अधिकारियों की बात नहीं सुनता"।
विभाग को अपने कर्मचारियों के लिए ट्रेनिंग कैंप में अनुशासन, उपभोक्ता से व्यवहार करने का तरीका, नई चीजों को इंप्लीमेंट करने से पहले उसकी ट्रेनिंग करवाना आदि पर ध्यान देना चाहिए।
OTP बेस्ड कंप्लेंट रेजोल्यूशन इंप्लीमेंट करवाना चाहिए।
स्टेप बाय स्टेप सिस्टम में व्याप्त भ्रष्ट्राचार को दूर करने के लिए कदम उठाना चाहिए।
इस प्रकार गोल बेस्ड एक्टिविटी के द्वारा विभाग की छवि में सुधार लाया जा सकता है।
@narendramodi@myogiadityanath@AmitShah@JPNadda@Bhupendraupbjp@idharampalsingh@EMofficeUP@dmballia
श्रीमान हमारे घर के बगल में भी किसी दिन दुर्घटना को न्योता देता टेलीफोन के खंभे से विद्युत आपूर्ती की जा रही है। क्या @UPPCLLKO@PuVVNLHQ@puvvnlballia यहाँ भी किसी दिन दुर्घटना होने के पश्चात एक्शन मोड में आएगा? हमारे मोहल्ले में ऐसा कई स्थानों पर दिख जायेगा। अगर आपके विभाग के कर्मचारियों को नहीं दिखता है तो मैं अपने आस पास के इस तरह के फोटो उपलब्ध करवा दूंगा। कृपया किसी दुर्घटना का इंतज़ार किए बिना सुरक्षित विद्युत आपूर्ती बहाल करवाने की कृपा करें।