.@myogiadityanath@myogioffice योगी जी, कहने को नोएडा शहर @UPGovt उत्तर प्रदेश का शो विंडो है, लेकिन दुर्भाग्य है कि इस शो विंडो में किसी आम इंसान के जान की कोई कीमत नहीं। आम इंसान की जान बचाने को कोई इंतजाम नहीं है। @SDRF_UP की टीमें भी जान बचाने में नाकाम रही। जिले में तैनात सभी अधिकारियों को आत्म मंथन की जरुरत है कि यह कैसा शो विंडो है जहाँ आपात स्थिति से लड़ने का कोई इंतजाम ही नहीं। @CP_Noida@dmgbnagar@CeoNoida लोकेश जी, इंजीनियर की जान जाने में सर्वप्रथम आपका @noida_authority प्राधिकरण दोषी है। जिम्मेदार केवल आपके अधिकारी ही की नहीं, आप खुद भी है। नकारे अधिकारियों की फ़ौज भरी पड़ी है आपके प्राधिकरण में जिन्हे अपने कर्तव्यों से कोई लेना देना नहीं, बस कमीशन आने दो। वर्क सर्किल और बिल्डर विभाग यह सुनिश्चित क्यों नहीं करता कि जो भी प्लॉट बिल्डर को आवंटन पश्चात काम शुरू हुआ वहां उचित बैरिकेडिंग और रिटेनिंग वॉल का निर्माण क्यों नहीं होता?
@Mihirlawyer@DhaorAshni
नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ!
जैसे कि अथॉरिटी और बिल्डर 2010 से लगातार देते आ रहे हैं। हर साल शुभकामनाओं के साथ “अगले साल सारी सुविधाएँ मिल जाएँगी” का भरोसा और जब अगला साल भी निकल जाए, तो कोई बात नहीं 2027 की शुभकामनाएँ पहले से तैयार रहेंगी।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो और सिटी बस सर्विस..??
ऐसी ख्वाहिशें, जो 2025 में भी हक़ीक़त बनने से पहले ही दम तोड़ चुकीं।ये वो योजनाएँ हैं जो फाइलों में पैदा होती हैं, काग़ज़ों पर जवान होती हैं और वहीं अंतिम साँस ले लेती हैं।अब देखना ये है कि 2026 में जनता की ज़रूरतें पूरी होंगी या फिर एक बार फिर मुंगेरी लाल के हसीन सपनों की नई क़िस्त परोसी जाएगी। हक़ीक़त ये है कि कुछ सरकारी योजनाएँ जनता के लिए नहीं, बिल्डरों के ब्रॉशर सजाने और फ्लैट बिकवाने के लिए होती हैं। बाबुओं के लिए स्थानीय निवासियों और घर ख़रीदारों की ज़रूरतें आख़िरी पायदान में जीता हैl
पहले सगुफ़ा छोड़ो,
फिर बिल्डरों को ज़मीन बेचो,
फिर उन्हें मुनाफ़ा दिलाओ,
और उसके बाद, गहरी शांति धारण कर लो।
निवासी और घर ख़रीदार?वो तो रोज़ी-रोटी की जुगाड़ में इतने व्यस्त हैं कि सुविधाओं की माँग के लिए अधिकारियों के चक्कर कैसे लगाएँ? और अगर लगाएँ भी, तो ये भी तय नहीं कि कितने साल तक उन्हीं चक्करों में घूमते रहेंगे।
बस यही है ग्रेनो वेस्ट का विकास मॉडल—
सपने हर साल नए, तारीख़ हर साल आगे, और सुविधाएँ… हमेशा अगले साल।
@rashtrapatibhvn@MoHUA_India@Secretary_MoHUA@mlkhattar@narendramodi@narendramodi_in@PMOIndia@anandibenpatel@CMOfficeUP@myogiadityanath@myogioffice@ChiefSecyUP
दलालों का साथ पड़ा भारी, बदले जाएंगे इकोविलेज-1 के चुनाव अधिकारी
@eco_village1 निवासियों संग बैठक के लिए विशाल श्रीवास्तव समेत अन्य व्यक्तियों को अपने साथ अनाधिकृत रूप से लाने पर डिप्टी रजिस्ट्रार GZB के शो कॉज़ नोटिस के उत्तर मे चुनाव अधिकारी @FDepar2 के आशीष मौर्य ने किसी अन्य अधिकारी को यह दायित्व देने की बात कही। डिप्टी रजिस्ट्रार ने कहा बदले जाएंगे चुनाव अधिकारी।
3 दिन पूर्व ही चुनाव अधिकारी ने AOA सदस्यता शुल्क के अतिरिक्त 100रु नकद वसूली की बात कबूल किया था और वसूली को बंद कराया था। @som00in@dmgbnagar@MedhaRoopam@myogiadityanath@myogioffice@CMOfficeUP@Ecovillage1sos@Village1Eco@EcoShiv
.@dmgbnagar@MedhaRoopam@som00in निवासियों की शिकायत के बाद इकोविलेज-1 चुनाव अधिकारी आशीष मौर्या ने रु100 अतिरिक्त शुल्क को हटाया, साथ ही कबूल किया रु100 कि वसूली उनके आदेश पर हो रही थी। डिप्टी रजिस्ट्रार वैभव कुमार कृप्या आशीष मौर्या को अविलंब चुनाव अधिकारी के पोस्ट से हटाएँ।
🎉 Congratulations, PS Gazipur ( East District ) has won 1st prize!
Proud to share that PS Gazipur of East District has secured the 1st Prize at the All India Police Conference, Raipur for outstanding policing, effective crime control, and exemplary community engagement.
This achievement reflects the hard work, dedication, and professionalism of the entire team.
Well done, PS Gazipur — you have made Delhi Police shine!
Visible, Vigilant & Committed to Excellence
@CPDelhi@Delhipolice@Ravindra_IPS@JointCP_ER
AOA सदस्यता के निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त 100रु की वसूली और अनाधिकृत तरीके से विशाल श्रीवास्तव को अपने साथ लेकर आने पर चुनाव अधिकारी @FDepar2 आशीष मौर्या की शिकायत की Dy Registrar से की। Dy Registrar ने दिया आशीष मौर्या के खिलाफ कार्यवाई का आश्वासन। @som00in@dmgbnagar@UPGovt
RTI के जवाब से साफ है कि सुपरटेक इकोविलेज-1 मे @FDepar2 के आशीष मौर्या के साथ आए विशाल श्रीवास्तव को DR office GZB से अधिकृत नहीं किया गया था। @dmgbnagar@som00in कृप्या आशीष मौर्या द्वारा सोसाइटी मे अनाधिकृत व्यक्तियों को अपने साथ बैठक मे लाने के खिलाफ उचित कार्यवाई करें।
एक तरफ @OfficialGNIDA वायु प्रदूषण से लड़ने की बड़ी बड़ी बातें कर रहा, वहीं दूसरी तरफ सीवर विभाग के कार्यों में NGT नियमों की जम कर अवहेलना हो रही है। @DrArun_BJP जी, @anil24091974 जी, @MedhaRoopam जी पहले भी शिकायत किया गया था @UppcbN ने रिपोर्ट भी बनाया था, कोई सुधार नहीं हुआ।
🇮🇳भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ICC महिला वर्ल्ड कप 2025 जीतकर इतिहास रच दिया! शेफाली वर्मा की धमाकेदार 87 रन, दीप्ति शर्मा की शानदार गेंदबाजी और हरमनप्रीत की कप्तानी ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से धूल चटा दी।
यह जीत सिर्फ ट्रॉफी नहीं, लाखों बेटियों के सपनों की उड़ान है! 💪✨
🇮🇳🏏 #WomenEmpowerment #NefowaSalutes #WomenInBlue #ChampionsForever
#NefowaProud #ChampionsOfIndia
@BCCIWomen@ImHarmanpreet @shafali_6 @Deepti_Sharma
#WomensWorldCup2025
जेवर के लोकप्रिय जननायक, किसानों के मसीहा और विकास पुरुष माननीय विधायक श्री @DhirendraGBN जी को जन्मदिन की हृदयतल से बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ 💐
आपकी निष्ठा, संघर्ष और जनसेवा की गाथा हर दिल को छूती है। ईश्वर आपको स्वस्थ, दीर्घायु एवं असीम सफलता प्रदान करें। #HappyBirthdayDhirendraSinghJi
#MLAJewar
ग्रेनो वेस्ट के से०1, TZ4, स्पोर्ट्स सिटी, से०16B, KP-5 समेत कई क्षेत्र में सड़कों पर धूल मिट्टी उड़ती रहती है परन्तु वहाँ की सडकों की सफाई के लिए टेंडर नहीं है। @OfficialGNIDA से अनुरोध है कि ग्रेनो वेस्ट को QRT की 5+ टीम रोजाना दें ताकि सडकों की समुचित सफाई हो सके @myogioffice
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक मूर्ति घाट पर इस वर्ष भी सूर्य उपासना के पावन पर्व छठ महापर्व का आयोजन अत्यंत भव्य और जीवंत रूप से संपन्न हुआ। नेफोवा फाउंडेशन और पूर्वांचल एकता मंच प्रत्येक वर्ष की भांति इस आयोजन को @OfficialGNIDA के सहयोग से सजाया-संवारा, जिसमें 25 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर को उदयगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर समापन हुआ।
व्रतियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए इस साल दो भव्य घाटों का निर्माण करवाया गया, जो स्वच्छता, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर बनाए गए थे। नेफ़ोवा फ़ाउंडेशन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पिछले एक महीने से घाट की सफाई, सजावट और सुविधाओं को दुरुस्त करने में अथक परिश्रम किया तथा इस भव्य कार्यक्रम के आयोजन में व्रतियों की सुविधाओं तथा घाट के आसपास व्यवस्था को दुरुस्त रखने में भरपूर योगदान दिया।
छठ महापर्व के सांस्कृतिक कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने तथा भव्य बनाने के लिए भारत के सुप्रसिद्ध कलाकार स्वाती मिश्रा व धीरज कांत ने भक्तिमय संगीत गाकर
समां बांध दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान गाए गए छठ गीतों और लोक नृत्यों ने हजारों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिससे यह आयोजन न केवल धार्मिक उत्सव था, बल्कि पूर्वांचल की सांस्कृतिक एकता और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक भी बना।
इस महापर्व को सफल बनाने में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों, विशेष रूप से माननीय सीईओ महोदय के मार्गदर्शन और आदेशानुसार, एसीईओ श्री सुमित जी के कुशल नेतृत्व में, जिस प्रकार सिविल, इलेक्ट्रिक, हॉर्टिकल्चर, स्वास्थ्य व जल विभाग की टीमों ने छठ घाट को मात्र कुछ दिनों में स्वर्ग सा सुंदर और व्यवस्थित बना दिया, वह वास्तव में प्रशंसनीय है। उनकी इस असाधारण मेहनत और समर्पण की जितनी भी सराहना की जाए, वह कम है।
इसके अलावा जिला प्रशासन, पुलिस कमिश्नर नोएडा, डीसीपी सेंट्रल नोएडा, एसीपी तथा एस एच ओ बिसरख के सहयोग से छठ घाट के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही, जिससे किसी भी व्रतियों को किसी भी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा तथा छठ पूजा बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से सुगम व भव्य बना।
नेफोवा फाउंडेशन के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने सभी सहयोगियों, वॉलिंटियर्स तथा कार्यक्रम के स्पॉन्सर का आभार जताते हुए कहा कि यह सामूहिक प्रयास क्षेत्र की एकता को मजबूत करता है तथा यह छठ महापर्व इस क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध करने वाला एक यादगार आयोजन सिद्ध हुआ।
शिकायत का संज्ञान लेकर JKG Construction बिल्डर को ट्रांसफर चार्ज के संबंध में नोटिस जारी करने के लिए ACEO @IAS_SAUMYA जी एवं बिल्डर्स डिपार्टमेंट का बहुत बहुत धन्यवाद। उम्मीद है अब फ्लैट resale करने वालों को बिल्डर परेशान नहीं करेगा। @OfficialGNIDA@myogioffice@myogiadityanath
.@myogiadityanath@myogioffice@CMOfficeUP@NandiGuptaBJP@JaswantSainiBJP@UPGovt@ChiefSecyUP@OfficialGNIDA@IAS_SAUMYA कृप्या संज्ञान लें।
ग्रेनो वेस्ट गौर सिटी-2 स्थित @JkgPalmcourt JKG Palm Court के बिल्डर की मनमानियां बढ़ती जा रही है। परियोजना में घर खरीदार पहले ही फ्लैटों की रजिस्ट्री ना होने से परेशान है, ऊपर से मेंटेनेंस सर्विस भी ढंग की नहीं है। बिल्डर खरीदारों को फ्लैट resale नहीं करने दे रहा। बिल्डर का साफ कहना है या तो उसके द्वारा तय किये गए रेट पर फ्लैट सरेंडर कर दो या फिर ट्रांसफर के नाम पर रु 1500/- प्रति sq ft के हिसाब से शुल्क दो। कुछ फ्लैट जिनकी रजिस्ट्री हो चुकी है उनके resale के लिए NOC देने के नाम पर भी मनमानी रकम मांगता है। निवासियों द्वारा रजिस्ट्री शुरू कराने के लिए तरह तरह से विरोध प्रदर्शन भी किया जा रहा है जिससे नाराज बिल्डर विभिन्न तरीके से निवासियों को धमकियां भी दे रहा है।
लेकिन अब तो बिल्डर की टीम ने हद ही कर दिया। बिल्डर की सेल्स टीम द्वारा सोसाइटी निवासी महिला के घर पर जाकर धमकाना बहुत ही निंदनीय और गंभीर आपराधिक मामला है। पीड़ित ने पुलिस चौकी में शिकायत भी दिया है। @2_noida@SHObisrakh@noidapolice आपसे अनुरोध है कि कृप्या बिल्डर की सेल्स टीम के खिलाफ उचित कार्यवाई सुनिश्चित करें ताकि इस तरीके की घटना दुबारा ना हो।
.@myogiadityanath@myogioffice@CMOfficeUP@NandiGuptaBJP@JaswantSainiBJP@ChiefSecyUP@OfficialGNIDA@dmgbnagar@dcptrafficnoida@CP_Noida@Noidatraffic@dgpup कृप्या संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाई हेतु संबन्धित को निर्देशित करने की कृपा करें।
ग्रेनो वेस्ट के पंचमुखी हनुमान मंदिर गोलचक्कर पर आजकल रोजाना ही भीषण ट्रैफ़िक जाम लगने लगा है जो कि पहले केवल मंगलवार और शनिवार को होता था। इस अचानक से बदलाव की वजह क्या है - ट्रैफिक कर्मियों के बदलाव के साथ उनके कार्यशैली में बदलाव या कुछ ही समय में वाहनों की अत्यधिक वृद्धि?
जाहिर सी बात है आसपास के निवासियों और रोज यहाँ से गुजरने वाले वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति चाहिए। और इस गोलचक्कर पर जाम से मुक्ति का स्थायी समाधान फ्लाईओवर या अंडरपास से ही है। GNIDA सीईओ से गुजारिश है कि जल्द से जल्द पंचमुखी हनुमान मंदिर गोलचक्कर पर फ्लाईओवर या अंडरपास बनाने की कृपा करें।
फिलहाल ट्रैफिक जाम से त्वरित (अस्थायी) समाधान के रूप में गौर चौक से सूरजपुर आने जाने वाले 60m सड़क पर गोलचक्कर के दोनों तरफ U-turn बनाकर गोलचक्कर पर डायवर्सन लागु करने से क्षणिक राहत मिलेगी।