हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी@NayabSainiBJP , आप नशे की रोकथाम और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए अपनी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की बात कर रहे हैं।
लेकिन यह भी बताइए कि हरियाणा में बेरोजगारी के कारण युवाओं में बढ़ रही निराशा और गलत दिशा की ओर बढ़ने की समस्या पर सरकार कब गंभीरता से ध्यान देगी?
जो युवा वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनकी भर्तियाँ नहीं हो रही हैं। हर साल 50,000 सरकारी नौकरियाँ देने का वादा किया गया था, लेकिन आज युवा भर्ती और परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं।
युवाओं को रोजगार और अवसर चाहिए, सिर्फ आश्वासन नहीं। भर्ती प्रक्रिया समय पर हो, परीक्षा की तारीखें घोषित हों और भर्ती कैलेंडर जारी किया जाए।
माननीय मुख्यमंत्री जी, आप पूरे हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं। कृपया हरियाणा के युवाओं की बेरोजगारी और उनके भविष्य पर भी गंभीरता से ध्यान दीजिए।
@cmohry@AmitShah@PMOIndia@mlkhattar@sumansainibjp@aajtak@BJP4Haryana@haryana_tak@advhimmatsingh@BhupinderShooda@SoniaDehati@Dkanwari@DhimanSurender1@amneet_p@sumitamisra@haryanvitai@anuragdhanda@anku_chahar@khurpenchh@TBhandari_BJP
क्या कोचिंग संस्थानों और उनके संचालकों की भूमिका पर भी सवाल नहीं उठने चाहिए?
हरियाणा के लाखों CET पास युवा आज अपने भविष्य और भर्ती परीक्षाओं की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन 7 लाख युवाओं में से यदि 10,000 युवा भी शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से HSSC के सामने अपनी मांग रखने के लिए एकजुट नहीं हो पाते, तो इसका फायदा निश्चित रूप से व्यवस्था को मिलता है।
युवाओं को समझना होगा कि केवल कोचिंग करना और परीक्षा का इंतजार करना पर्याप्त नहीं है। अपने अधिकारों और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से आवाज़ उठाना भी जरूरी है।
जब युवा संगठित होकर अपनी मांग रखेंगे, तभी भर्ती प्रक्रिया में जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग मजबूत होगी।
युवा जागेगा, तभी बदलाव आएगा।
@NaveenJaihind@anku_chahar@haryanvitai@HaryanaKesari@APillania@Crazybakchod@hellwala@DeependerSHooda@TeamDeepender@Dchautala@Dbdigital_@SoniaDehati@khurpenchh@VivekGa54515036@PureHaryanvi@kataria_nishit@ShweDhull
माननीय @NayabSaini जी और @BJP4Haryana
Haryana सरकार को अपनी और HSSC Chairman @advhimmatsingh जी के कार्यकाल की “उपलब्धियों” के pamphlet छपवाकर हर सड़क, हर चौक और हर गाँव में लगवाने चाहिए, ताकि हरियाणा का युवा भी देख सके कि पिछले दो वर्षों में उसे क्या मिला है।
लाखों युवा CET पास करके नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। जिन भर्तियों के आवेदन महीनों पहले हो चुके हैं, उनकी परीक्षाएँ और भर्ती प्रक्रिया आज भी लंबित हैं। MPHW Male, MPHW Female, Nursing Officer सहित स्वास्थ्य विभाग की भर्तियों के लिए युवा लगातार आवाज उठा रहे हैं।
किसी युवा को मजदूरी करनी पड़ रही है, कोई ट्रक चला रहा है, कोई दूसरे काम करने को मजबूर है जबकि उसने वर्षों सरकारी नौकरी की तैयारी में लगाए हैं।
चुनावी संकल्प पत्र में हर साल युवाओं को 50,000 सरकारी पदों पर भर्ती करने का वादा किया गया था।
माननीय गृह मंत्री @AmitShah जी, आपने यह संकल्प पत्र जारी किया था। क्या उसमें लिखी बातें सिर्फ कागज पर लिखने के लिए थीं, या उन्हें जमीन पर उतारना भी सरकार की जिम्मेदारी है?
मुख्यमंत्री जी, आप पड़ोसी राज्य में चुनावी प्रचार करते घूम रहे हैं, जबकि हरियाणा के युवाओं का आज यह हाल है।
माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी और माननीय गृह मंत्री जी, जब आप हरियाणा से सटे पड़ोसी राज्य में चुनावी सभा को संबोधित करने आएँ, तो हरियाणा के युवाओं को यह जरूर बताइएगा कि पिछले दो वर्षों से अधिक समय से CET का झुनझुना पकड़ा कर कितने युवाओं को बेरोजगारी झेलने के लिए मजबूर किया गया है।
अगर यही आपकी उपलब्धि है और आपको लगता है कि हरियाणा में सब सही चल रहा है, तो कृपया यह बात अपनी चुनावी सभा में हरियाणा से सटे पड़ोसी राज्य में जरूर बताइएगा।
अगर सरकार युवाओं के प्रति थोड़ी भी संवेदनशील है, तो तत्काल युवाओं के हक में ये फैसले लिए जाएँ—
1️⃣ लंबित भर्ती परीक्षाओं का जल्द से जल्द आयोजन किया जाए।
2️⃣ भर्ती कैलेंडर तुरंत जारी किया जाए।
3️⃣ हर वर्ष नियमित रूप से सरकारी भर्तियाँ की जाएँ, ताकि युवाओं को वर्षों तक इंतजार न करना पड़े।
4️⃣ HSSC Chairman को युवाओं के प्रति व्यवहार सुधारने और उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए जाएँ। यदि यह संभव नहीं है, तो ऐसे व्यक्ति को जिम्मेदारी दी जाए जो युवाओं की बेरोजगारी की पीड़ा और उनकी समस्याओं को समझे तथा उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करे।
युवा कोई एहसान नहीं मांग रहे। वे अपने हक की भर्ती और रोजगार की मांग कर रहे हैं।
@PMOIndia@AmitShahOffice@mlkhattar@bjparchanagupta@sumitamisra@ravish_journo@anilvijminister@BhupinderShooda@DeependerSHooda@TellingRavindra@TeamDeepender@Dkanwari@ShweDhull@anuragdhanda@abhijeet_dipke @Atmabharatiya17 @Rajbirrohilla@RahulGandhi@DivyanshuB_raja@GoyatKulkin@khurpenchh@VivekGa54515036@VinodJakharIN@anku_chahar@APillania@OkReport24@OfficialINLD@AbhaySChautala@Dchautala@ITCELLJJP@PureHaryanvi@SoniaDehati@haryana_tak@INCHaryana@NaveenJaihind@indianews_hr@News18Haryana@TheNewspinch@amitkilhor@hellwala@DiprHaryana@IEhindi@rssurjewala@Jassipetwar_inc@BBBatra
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में MPHW (Male/Female) के हजारों पद खाली पड़े हैं। विभाग द्वारा पदों की मांग/रिक्विजिशन भेजे जाने के बावजूद भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। HSSC की वेबसाइट के अनुसार MPHW(M) के 700 पदों का विज्ञापन 2026 में जारी हुआ है, फिर भी अन्य रिक्त पदों पर भर्ती की मांग बनी हुई है।
जनसंख्या और स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत लगातार बढ़ रही है, लेकिन स्वीकृत पदों के मुकाबले भी पद खाली हैं।
नतीजा कार्यरत कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार और अभ्यर्थियों का वर्षों से इंतजार।
29 सितंबर को MPHW युवा एवं कार्यरत कर्मचारी पंचकूला पहुंचकर HSSC कार्यालय पर भर्ती कैलेंडर, रिक्त पदों पर भर्ती और जिन पदों के आवेदन हो चुके हैं उनकी परीक्षा तिथि जल्द जारी करने की मांग उठाएंगे।
सभी साथी पंचकूला पहुंचें और अपनी आवाज मजबूती से उठाएं।
@NayabSainiBJP@advhimmatsingh@sumitamisra@ArtiSinghRao@TBhandari_BJP@BJP4Haryana@bjpsanjaybhatia@mlkhattar@BhupinderShooda@DeependerSHooda@anku_chahar @Atmabharatiya17 @Crazybakchod@Highonchoorma@Dkanwari@DhimanSurender1@News18Haryana@haryana_tak@APillania@OkReport24
माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी @NayabSainiBJP जी, आप हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं।
हरियाणा के लाखों CET पास अभ्यर्थियों की मांग है कि भर्ती कैलेंडर जल्द जारी किया जाए और जिन पदों पर आवेदन हो चुके हैं, उनकी परीक्षा तिथियां घोषित की जाएं।
आपने स्वयं HSSC के वार्षिक भर्ती कैलेंडर को जल्द जारी करने की बात कही थी।
युवाओं की इस मांग को अनदेखा न करें। उन्हें बार-बार सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर न किया जाए।
युवाओं की मांगों पर जल्द निर्णय लेकर भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध किया जाए।
@cmohry@sumansainibjp@TBhandari_BJP@mlkhattar@BhupinderShooda@HaryanaKesari@haryana_tak@BJP4Haryana@INCHaryana@OfficialINLD@advhimmatsingh
हरियाणा के युवाओं की सबसे बड़ी मांग आज सिर्फ एक है HSSC भर्ती कैलेंडर जारी करे।
2024 के विधानसभा चुनाव में BJP ने युवाओं के रोजगार को लेकर बड़े वादे किए थे। लेकिन आज युवा उन भर्तियों के लिए इंतजार कर रहे हैं जिनके आवेदन महीनों पहले लिए जा चुके हैं।
जनवरी–फरवरी 2026 में HSSC द्वारा जारी कई भर्तियों के आवेदन पूरे हो चुके हैं, लेकिन अभ्यर्थी अब भी परीक्षा तिथियों का इंतजार कर रहे हैं।
सरकार से विनम्र मांग है
🔹 तुरंत भर्ती कैलेंडर जारी किया जाए।
🔹 जिन पदों के आवेदन लिए जा चुके हैं, उनकी परीक्षा तिथियां जल्द घोषित हों।
🔹 कम से कम tentative month बताया जाए कि किस भर्ती की परीक्षा किस महीने होगी।
🔹 HSSC की सभी आगामी भर्तियों के लिए पारदर्शी समय-सीमा तय हो।
युवा 200–300 किलोमीटर दूर से अपनी समस्याएं लेकर HSSC पहुंचते हैं। सरकार को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि अभ्यर्थियों की बात सम्मानपूर्वक सुनी जाए। HSSC के Chairman श्री Himmat Singh @advhimmatsingh और अधिकारियों से युवाओं के साथ संवाद और व्यवहार को लेकर भी गंभीरता की अपेक्षा है।
युवाओं का समय और उम्र दोनों महत्वपूर्ण हैं। भर्ती प्रक्रिया को अनिश्चितकाल तक लंबित रखना समाधान नहीं है।
अब सरकार और HSSC को स्पष्ट रोडमैप देना चाहिए
भर्ती कैलेंडर कब आएगा? परीक्षा कब होगी? परिणाम कब आएगा? नियुक्ति कब होगी?
युवा अब और अनिश्चित इंतजार नहीं चाहते। शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग उठाना उनका अधिकार है। सरकार समय रहते इस मांग पर ठोस कार्रवाई करे।
@NayabSainiBJP@cmohry@sumansainibjp@DeependerSHooda@BhupinderShooda@NaveenJaihind@HaryanaKesari@amitkilhor@APillania@HaryanaKesari@BJP4Haryana@INCHaryana@ArvindKejriwal@AamAadmiParty@AAPPunjab@mlkhattar@aajtak@IYC@PMOIndia@ITCELLJJP@PureHaryanvi@anku_chahar@ShweDhull @Atmabharatiya17 @DhimanSurender1@Dkanwari@haryana_tak@anuragdhanda
चेयरमैन महोदय@advhimmatsingh आज से करीब 2 साल 3 महीने पहले आपको HSSC का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। आपने अपने पहले इंटरव्यू में कहा था कि आपकी प्राथमिकता भर्ती कैलेंडर जारी करना होगी।
लेकिन आज तक आपके कार्यकाल में भर्ती कैलेंडर जारी नहीं हो पाया। आखिर ऐसी क्या वजह रही?
और साहब, क्या आप अपने व्यवहार में सुधार करेंगे? जिनसे आप नाराज़ हैं या जो काम नहीं कर रहे हैं, उनका गुस्सा युवाओं पर निकालना कहाँ तक सही है?
चेयरमैन साहब, ऐसा लगता है कि युवाओं को भाजपा @BJP4Haryana सरकार के खिलाफ सड़कों पर लाकर ही उनकी मांगें मनवाना चाहते हैं।
ताऊ @mlkhattar कृपया इस विषय पर संज्ञान लें और युवाओं की समस्याओं का जल्द समाधान करवाएं।
@NayabSainiBJP@BJP4India@cmohry@bjparchanagupta@TBhandari_BJP@labhsinghnain@sumansainibjp@narendramodi@bjpsanjaybhatia@PMOIndia