बैंक कर्मचारी हड़ताल पर हैं। कारण पूछने पर यही लगा कि जिस बैंक की नौकरी को अच्छी नौकरी में गिना जाता था, उसकी हालत बदतर हो गई है। टारगेट के नाम पर कर्मचारी देर शाम तक रोके जाते हैं, छुट्टी नहीं दी जाती है,
तनाव रोज़ का हिस्सा है। काम करने की जगह भी अच्छी नहीं है। ऐसा लगता है कि बैंकर को सज़ा दी जा रही है कि उन्होंने बैंक की नौकरी क्यों की। लोगों ने बताया कि अत्यधिक तनाव के कारण बीमारियाँ होने लगी हैं।
एक बैंकर ने यह भी बताया-
सुबह 8:00 बजे घर से निकलने वाला बैंकर रात को 8:00 या 9:00 बजे के बाद ही घर लौट पाता है, क्योंकि एनपीए (NPA - गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) को रोकने का भारी दबाव होता है। हर खाते की मंथली ईएमआई (EMI) होती है, और यदि वह 90 दिनों तक जमा न हो, तो खाता एनपीए हो जाता है। ऐसे में रीजनल ऑफिस से ब्रांच हेड पर दबाव आता है कि यह खाता आज किसी भी हाल में एनपीए नहीं होना चाहिए। पहले केवल महीने की आखिरी तारीख को एनपीए रोकने का दबाव होता था, लेकिन अब हर सिंगल डे (प्रतिदिन) यह प्रेशर रहता है।
रात के 9:00 बज रहे होते हैं और रीजनल ऑफिस से फोन आता है कि "किसी भी तरह इस खाते को बचाइए।" थक-हारकर जब ब्रांच हेड को लगता है कि उसे अब घर जाना चाहिए, तो वह अपनी जेब से 2,000, 4,000 या 10,000 रुपये तक की ईएमआई खुद भर देता है। बाद में ग्राहक वह पैसा लौटाता नहीं है, जिससे बैंक मैनेजर के अपने पैसे डूब जाते हैं।
बैंक में दिनभर कई तरह के मानसिक तनाव झेलने पड़ते हैं। आपको रिकवरी के लिए फील्ड में निकलना होता है। वहाँ कोई ग्राहक आपको ब्लैकमेल करता है कि "मेरे घर मत आओ, नहीं तो मैं पैसा जमा नहीं करूँगा, सिर्फ़ फोन पर बात करो।" फोन पर बात करने के दौरान ग्राहक कभी-कभी अभद्र और गाली-गलौज वाली भाषा का प्रयोग करते हैं। उस तनाव में यदि मैनेजर के मुँह से गलती से भी कोई गलत बात निकल गई, तो ग्राहक उसकी कॉल रिकॉर्डिंग करके ब्लैकमेल करने लगता है।
कृपया बैंकर की बात सुनें । कोई रास्ता निकालें।
@TNNavbharat@awasthis Aisi hi patrakarita agar janta ke liye ki hoti to log aaj news channel dekhte. Hum to chhod chuke the Channel dekhna, par ab kuchh badal raha hai
🔥 5 दिन की आवाज़, अब रुकनी नहीं चाहिए! 🔥
शनिवार की छुट्टी का हक़ हमारा,
मेहनत से चलता बैंक हमारा।
वादा हुआ था—वादा निभाओ,
5-Day Banking अब लागू कराओ!
चालीस मिनट अतिरिक्त काम करेंगे,
पर शनिवार को परिवार संग रहेंगे।
एकजुट होकर आवाज़ उठाएँ,
अपने हक़ की लड़ाई आगे बढ़ाएँ! ✊
एक मांग • एक आवाज़ • एकजुट बैंकिंग कर्मचारी
5 DAYS BANKING — IMPLEMENT NOW!
#5DayBankingNow #UFBU #AIBOC #FBOIOA
5-Day Banking & Fair PLI is about fairness, dignity & work-life balance
The 11 Sept strike showed our unity. Now, let’s make the 28–30 Sept strike even stronger.
If rigidity continues, we are ready for the next phase from 26 Oct 2026.
Are you with us?🫵
#5DaysBanking#FairPLI