आज रोहतक में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री @mlkhattar जी के साथ राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के चेयरमैन श्री बल्लब भाई कथिरिया जी के साथ मुलाकात करने का अवसर प्राप्त हुआ। कामधेनु दीपावली विषय को लेकर मुलाकात हुई। गाय के गोबर से बने उत्पाद मुख्यमंत्री जी को भेंट किए।
हरियाणा के गृह मंत्री माननीय श्री @anilvijminister जी के साथ एक स्नेहभरी मुलाकात हुई। जिसमें बेसहारा गौवंश को प्रदेश की सड़कों से आश्रय स्थल तक पहुंचाना आदि विषयों पर बातचीत हुई। हरियाणा गौ सेवा आयोग #HGSA के सदस्य श्री कुलबीर खरब जी भी साथ रहे।
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक श्री मनोज कुमार यादव जी से स्नेह भरी मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान गौ संवर्धन, Cow Task Force व अन्य कई विषयों पर विस्तार पूर्वक बातचीत हुई। इस अवसर पर एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर, हरियाणा गौ सेवा आयोग के सचिव डॉ कल्याण सिंह भी मौजूद रहे।
भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के पूर्व अध्यक्ष श्री @subhashbrala जी से चंडीगढ़ स्थित उनके निवास पर औपचारिक भेंट वार्ता हुई। गौ संवर्धन समेत अन्य कई विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय @mlkhattar जी का कोरोना को हराकर वापस लौटने पर कुशलक्षेम जाना व मार्ग दर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य भी मिला। मुख्यमंत्री जी को पुष्पगुच्छ और पंचगव्य उत्पाद भेंट किए।
ई-गोपाला एप पशुपालन सेक्टर के विकास और इसे डिजिटल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हमारे पशुपालकों और अन्नदाताओं के लिए यह एप भरोसेमंद साथी साबित होने वाला है।
राष्ट्रीय कामधेनु आयोग द्वारा आज एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की गई। जिसमें देश के सभी प्रदेशों के गौ सेवा आयोग के अध्यक्षों के साथ राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के अध्यक्ष @DrKathiria जी के साथ गौ रक्षण व संवर्धन पर विचार सांझे करने का अवसर प्राप्त हुआ।
नगर के महाराजा जन्मेजय खेल स्टेडियम में सामाजिक संस्था मधुवन द्वारा इको फ्रेंडली मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा गौसेवा आयोग के सदस्य श्रवण गर्ग व सफीदों विधानसभा के प्रभारी डॉ. राज सैनी ने शिकरत की।