थकान होती है अब, समझ ही नहीं आता कि कर क्या रहा हूं.. कोई मंजिल भी नहीं रही फिर भी चल रहा हूं.. कभी कभी सब छोड़ देने का मन करता है लेकिन फिर सोचता हूं आगे का क्या होगा! बस यही सोच में दिन से हफ्ते और हफ्तों से महीने साल बीतते जा रहे हैं, सब कुछ स्वयं ही छूटता जा रह�� है...!!!
कभी-कभी तुम इतने करीब महसूस होते हो कि लगता है जैसे तुम्हारी साँसों की आहट तक सुन सकता हूँ फिर हज़ारों किलोमीटर की दूरी भी कोई मायने नहीं रखती,क्योंकि कुछ एहसास फ़ासलों के मोहताज नहीं होते तुम दूर होकर भी मेरे इतने करीब हो,जैसे मेरे आसपास ही कहीं हो...!
अंत में हर व्यक्ति भीतर के अनगिनत शोर के बावजूद अकेला रह जाता है।
कितनी ही आवाज़ें होती हैं भीतर, कितने ही अनकहे शब्द, कुछ अधूरी ख़्वाहिशें, कुछ बिछड़े हुए लोग और कुछ सवाल, जिनके जवाब वक़्त भी नहीं दे पाता।
हम हँसते हैं, लोगों से मिलते हैं, बातें करते हैं,
हम हर क���सी की भावनाओं के जिम्मेदार नहीं हैं। हम उन लोगों को जबरदस्ती ठीक नहीं कर सकते जो यह समझने में असमर्थ हैं कि आप सिर्फ उन्हें उनकी भावनाओं का अहसास कराने और उन्हें उनसे निपटना सिखाने की कोशिश कर रहे हैं।
मेरी समस्या यह है कि मैं हमेशा दूसरों के दर्द को अपना दर्द मान लेता हूँ। यहाँ तक कि अनजान लोगों के दर्द को भी बिल्कुल अपने दर्द की तरह महसूस करता हूँ।
हम किसी ऐसे इंसान को ठीक करने के लिए खुद को नहीं जला सकते, जो इस बात का अहसास तक नहीं रखता कि आप खुद अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी कठिनाइयों से गुजर रहे हैं। मैं यह नहीं कह रहा कि उन्होंने मुझसे मदद मांगे या वे मुझसे उम्मीद कर रहे हैं; बात यह है कि मैं खुद को रोक नहीं पाता।
मैं हमेशा क्रूर रूप से स्वार्थी बनने की कोशिश करता हूँ, लेकिन अंत में मैं उसी स्थिति में आ जाता हूँ। आज की दुनिया में इंसानी भावनाएं बेकार और थकाने वाली हैं। लोग आपकी भावनाओं को ऐसे देखते हैं जैसे आप अंदर से कमजोर हैं और लोग आपके साथ कचरे जैसा बर्ताव करते हैं।
विश्वास पर ही तो दुनिया जिंदा है,वरना अगर ये न होता,तो न जाने क्या होता न रिश्ते टिकते,न अपनेपन का एहसास होता,न कोई किसी के लिए कुछ कर पाता सोचिए,अगर हर इंसान हर इं��ान पर शक करने लगे,तो शायद दुनिया तो होती,लेकिन उसे जीने लायक बनाने वाला सुकून कहीं खो जाता...!
मैं तुम्हें ही नहीं, तुम्हारी ख़ामोशी को भी पढ़ने लगा हूँ
तुम्हारी आँखों में छिपे एहसासों को समझने लगा हूँ
तुम कुछ कहो या ना कहो, फ़र्क नहीं पड़ता,
मैं तुम्हारे अनकहे लफ़्ज़ों से भी मोहब्बत करने लगा हूँ ❤
जब मस्तिष्क शून्य की अवस्था में पहुँच जाता है,तो सही और गलत के बीच अंतर करना ही नहीं,निर्णय लेना भी कठिन हो जाता है विचार जैसे ठहर जाते हैं,संभावनाएँ धुंधली पड़ने लगती हैं और इंसान समझ नहीं पाता कि उसे किस दिशा में आगे बढ़ना है शायद यह वह अवस्था होती है,जब मन को जवाब नहीं,बल्कि कुछ समय के लिए ख���मोशी चाहिए होती है...!
कुछ लोगों से दूरी का कारण मेरा स्वाभिमान रहा है। जिसे त्यागना मेरे अस्तित्व से समझौता करने जैसा होगा, क्योंकि मैंने उसे सुविधाओं से नहीं, संघर्ष, धैर्य और आत्मसम्मान की अग्नि में अर्जित किया है और जो मूल्य कठिन यात्राओं से प्राप्त होते हैं वे किसी भी संबंध से अधिक प्रिय होते हैं।