मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार पंचायत सहायकों की आवाज़ को अनसुना करना बंद करे।
लखनऊ के ईको गार्डन में प्रदेशभर से आए पंचायत सहायक अपने हक़, सम्मान और भविष्य की सुरक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मानदेय बढ़ाने, सेवा संबंधी समस्याओं का समाधान, नौकरी की सुरक्षा और अपनी अन्य जायज़ मांगों को लेकर वे लगातार आंदोलनरत हैं।
सबसे दर्दनाक तस्वीर यह है कि भारी बारिश और तपती दोपहर में हमारी बहनें पेड़ों के नीचे तिरपाल के सहारे रहने को मजबूर हैं। रात होने के बाद भी उनका संघर्ष नहीं थमता। अपने हक़ की आवाज़ बुलंद करने के लिए उन्हें ईको गार्डन के अंदर कैंडल मार्च निकालना पड़ रहा है। दूसरी तरफ प्रशासन उनकी समस्याएँ सुनने के बजाय उन्हें वहाँ से हटाने पर आमादा है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी याद रखें, बारिश में भीगते हुए और अंधेरी रात में मोमबत्तियाँ लेकर न्याय मांग रहे पंचायत सहायकों की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।
अगर जल्द ही पंचायत सहायकों की जायज़ मांगों पर ठोस और सम्मानजनक फैसला नहीं लिया गया, तो मैं स्वयं लखनऊ के ईको गार्डन पहुँचकर पंचायत सहायकों के बीच बैठूँगा। जरूरत पड़ी तो उनके साथ वहीं दिन-रात रहूंगा भी।
बारिश हो, तपती दोपहर हो या अंधेरी रात, अपने हक़ के लिए संघर्ष कर रही हमारी बहन-बेटियों को अकेला नहीं छोड़ेंगे।
@UPGovt आंदोलनकारियों को हटाने की कोशिश बंद करे, उनकी मांगें सुने और तत्काल समाधान निकाले।
जय भीम! जय भारत! जय मंडल! जय संविधान!
#पंचायत_सहायक_का_मानदेय_बढ़ाओ
#पंचायत_सहायक_नियमित_करो
आज की यह भीड़ सिर्फ संख्या नहीं, पंचायत सहायकों के संघर्ष और एकता की आवाज़ है। ✊
पंचायत सहायक वर्षों से ग्राम पंचायतों में जमीनी स्तर पर जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।
अब समय है कि हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार हो—
🔴 मानदेय वृद्धि
🔴 सेवा में स्थायित्व
🔴 सचिव व ADO भर्ती में आरक्षण
🔴 सम्मानजनक कार्य व्यवस्था
अभी तो नापी है मुट्ठी भर ज़मीं हमने,
अभी तो नापने को पूरा आसमान बाकी है। 🔥
@myogiadityanath@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@ChiefSecyUP
मीडिया बंधुओं से विनम्र अनुरोध है कि पंचायत सहायकों की इस आवाज़ को प्रमुखता से उठाएँ।
#पंचायतसहायक
#पंचायतसहायकएकता
#मानदेयवृद्धि
#पंचायतसहायक_मानदेय_वृद्धि
#स्थायित्व
#आरक्षण
#पंचायतसहायक_अधिकार
#PanchayatSahayak
#PanchayatSahayakEkta
#UPPanchayat
#UttarPradesh
#Lucknow
#HonorariumIncrease
#EqualRights
📍 लखनऊ | ईको गार्डन
आज उत्तर प्रदेश के पंचायत सहायक अपनी आवाज़ लेकर ईको गार्डन, लखनऊ में एकजुट हैं। ✊
हमारी मांग स्पष्ट है—
🔹 मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि
🔹 सचिव एवं ADO पंचायत भर्ती में आरक्षण
🔹 पंचायत सहायकों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए स्पष्ट नियमावली
हम गाँव-गाँव सरकार की योजनाओं और पंचायत व्यवस्था को धरातल तक पहुँचाने का काम करते हैं।
अब समय है कि हमारे श्रम, जिम्मेदारी और भविष्य का भी सम्मान हो।
🙏 माननीय @myogiadityanath जी , पंचायती राज मंत्री @oprajbhar जी एवं सभी जिम्मेदार अधिकारियों से विनम्र आग्रह है कि हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार करें।
हमारी आवाज़ दबेगी नहीं—जब तक न्याय नहीं, संघर्ष जारी रहेगा। ✊
@myogiadityanath@CMOfficeUP@UPGovt@oprajbhar@DirectorUPPR@uppanchayatiraj
#पंचायतसहायक #मानदेयवृद्धि #आरक्षण #ईकोगार्डन #लखनऊ #पंचायतसहायक_एकता #UPPanchayatSahayak #मानदेय_बढ़ाओ
₹6000 के नाममात्र मानदेय में हमारा शोषण बंद हो। हमारी मुख्य माँग नियमितीकरण और सम्मानजनक वेतनमान है। यूपी का युवा अब रुकने वाला नहीं है।#पंचायत_सहायक#panchayatsahayak
#लखनऊ
♦️पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन का हजरतगंज चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन।
♦️पंचायत सहायकों ने जमकर नारेबाजी कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
♦️हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर प्रदर्शनकारियों ने कहा- “आश्वासन नहीं, परिणाम चाहिए।”
♦️पोस्टर पर लिखा- “हमें हमारा अधिकार चाहिए, हम किसी से भीख नहीं मांगते।”
♦️पंचायत सहायकों की मांग- स्थायीकरण और मानदेय में बढ़ोतरी की जाए।
♦️पंचायत सहायकों का मानदेय ₹6,000 से बढ़ाकर ₹30,000 करने की मांग।
♦️समान काम के लिए समान वेतन समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन।
♦️प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेजा
@lkopolice
क्या अब उत्तर प्रदेश में होनहार युवाओं की नियति सिर्फ सड़कों पर बैठकर अनवरत धरना देना ही रह गई है।
जब प्रदेश के विद्यालयों में पद खाली पड़े हैं, तो आखिर आयोग और प्रदेश के शिक्षा मंत्री जी उन पदों पर भर्ती निकालने से क्यों कतरा रहे हैं।
8 साल के लंबे वनवास के बाद अगर कोई शिक्षक भर्ती आती भी है, तो नाम मात्र ही आती है। सड़कों पर उतरे युवाओ कि मांग साफ हैं,
हमें 60,000 पदों पर प्राथमिक शिक्षक भर्ती चाहिए। जब पद मौजूद हैं और योग्य अभ्यर्थी भी तो फिर यह लेटलतीफी क्यों।
सरकार को युवाओं के सब्र का और इम्तिहान नहीं लेना चाहिए और अविलंब युवाओं के मांग के अनुसार शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करना चाहिए!
@myogiadityanath@BasicShikshaUP@UPGovt@upessc
#UPTeacherVacancy #शिक्षक_भर्ती_दो