#फतेहपुर पंचायत सहायकों ने सड़कों पर उतरकर किया प्रदर्शन
➡️6,000 से बढ़ाकर 30,000 प्रतिमाह मानदेय करने की मांग
➡️सीएम के नाम 5 सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा
➡️मांगों पर निर्णय न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी
➡️15 जून को लखनऊ में करेंगे धरना प्रदर्शन.
@myogiadityanath@oprajbhar
*01 जून 2026 से निर्णायक आंदोलन शुरू*
1. निजी मोबाइल फोन से समस्त कार्यों का बहिष्कार
2. मोबाइल फोन से ऑनलाइन उपस्थिति का बहिष्कार
*अल्टीमेटम: 01 जून को दिए गए ज्ञापन/मांग पत्र पर 14 दिन के अंदर कार्यवाही न होने की स्थिति में 15 जून को ईको गार्डेन लखनऊ में धरना प्रदर्शन।*
दिनांक 01 जून 2026 को ही रात्रि 08:00 बजे से 09:00 बजे के बीच मीटिंग के साथ साथ #संसाधन_नहीं_तो_कार्य_नहीं हैशटैग के साथ ट्विटर अभियान है।
प्रयास कभी बेकार नहीं जाते।
प्रयास से अनुभव मिलता है,
अनुभव से सीख मिलती है,
सीख से हुनर निखरता है,
और हुनर ही एक दिन जीत दिलाता है ✊🔥
@PSKUnionUP*जनपद बदायूँ ✊🏻💞*
सोनभद्र - पंचायत सहायकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
➡️मानदेय बढ़ाने समेत पांच मांगों पर ज्ञापन
➡️मानदेय 30 हजार प्रतिमाह करने की मांग.
#Sonbhadra@DmSonbhadra
कानपुर देहात
➡पंचायत सहायक पहुंचे डीएम कार्यालय
➡कम मानदेय को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
➡सहायकों ने मानदेय बढ़ाए जाने की मांग
➡आश्वासन पर मिलने पर लौटे पंचायत सहायक
#KanpurDehat#PanchayatSahayak@DMKanpurDehat
सेवा में,
श्रीमान निदेशक महोदय,
पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ।
द्वारा
श्रीमान जिला पंचायत राज अधिकारी महोदय,
जनपद – ...................................
विषय: पंचायत सहायकों के मानदेय वृद्धि, सेवा नियमावली निर्माण, विभागीय सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने एवं अन्य मांगों के संबंध में।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि ग्राम पंचायत सचिवालयों के संचालन, डिजिटल सेवाओं के क्रियान्वयन तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं के सफल संचालन में पंचायत सहायकों द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। इसके बावजूद पंचायत सहायकों को आज तक न तो स्पष्ट सेवा नियमावली प्राप्त है और न ही कार्य के अनुरूप सुविधाएं एवं सम्मानजनक मानदेय उपलब्ध कराया गया है। अतः पंचायत सहायकों के हितों एवं ग्राम पंचायत सचिवालयों के प्रभावी संचालन को दृष्टिगत रखते हुए निम्नलिखित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर आवश्यक कार्यवाही किए जाने का कष्ट करें—
1. पंचायत सहायकों हेतु कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू की जाए।
2. पंचायत सहायकों के लिए पृथक "पंचायत सहायक पोर्टल" विकसित किया जाए।
3. ग्राम पंचायत सचिवालय संचालन हेतु आवश्यक फर्नीचर, कंप्यूटर, प्रिंटर एवं अन्य उपकरण उपलब्ध कराए जाएं।
4. इंटरनेट, प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी व्यय हेतु प्रत्येक माह निर्धारित बजट उपलब्ध कराया जाए।
5. विभागीय कार्यों के निष्पादन हेतु प्रत्येक पंचायत सहायक को विभागीय मोबाइल फोन प्रदान किया जाए।
6. पंचायतों के OSR खाते से लिंक करते हुए CSC सेवाओं के भुगतान हेतु समुचित पेमेंट गेटवे व्यवस्था विकसित की जाए।
7. पंचायत सहायकों के कार्य समय, अवकाश, दायित्वों एवं सेवा शर्तों के संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
8. वर्तमान ₹6000 प्रतिमाह के अत्यंत अल्प मानदेय में वृद्धि करते हुए ग्राम पंचायत सचिव के समकक्ष ₹30,000 प्रतिमाह मानदेय निर्धारित किया जाए अथवा उत्तर प्रदेश की न्यूनतम कुशल मजदूरी दर लागू की जाए।
9. अनुबंध आधारित व्यवस्था समाप्त कर पंचायत सहायकों की स्थायी एवं स्पष्ट सेवा नियमावली बनाई जाए।
10. विवाहोपरांत महिला पंचायत सहायकों के स्थानांतरण/समायोजन हेतु स्पष्ट नीति निर्धारित की जाए।
11. ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी की भर्तियों में पंचायत सहायकों को 50 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया जाए।
12. समस्त पंचायत सहायकों को आयुष्मान भारत योजना से आच्छादित करते हुए आयुष्मान कार्ड जारी किए जाएं।
13. सभी पंचायत सहायकों के विभागीय पहचान पत्र (आईडी कार्ड) तत्काल जारी किए जाएं।
14. पंचायत सहायकों से लिए जा रहे गैर-विभागीय कार्यों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि उपरोक्त मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए एक सप्ताह के भीतर सकारात्मक एवं ठोस निर्णय लेते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने की कृपा करें। यदि निर्धारित अवधि के भीतर हमारी मांगों पर कोई संतोषजनक कार्यवाही नहीं की जाती है, तो समस्त पंचायत सहायक अपनी न्यायोचित मांगों के समर्थन में दिनांक 15 जून 2026 को लखनऊ स्थित ईको गार्डेन में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली समस्त परिस्थितियों की जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।
आशा है कि पंचायत सहायकों की समस्याओं एवं मांगों पर संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ विचार करते हुए न्यायोचित निर्णय लिया जाएगा।
संलग्नक: 14 सूत्रीय मांगों का विस्तृत विवरण।
भवदीय,
समस्त पंचायत सहायक
जनपद – ...................................
🚨 पंचायत सहायकों की बिगड़ती स्थिति पर गंभीर सवाल 🚨
हाल ही में प्रकाशित समाचार पत्रों में स्पष्ट रूप से सामने आया है कि पंचायत सहायक पद पर लगातार इस्तीफे हो रहे हैं, पद रिक्त हैं और युवा इस नौकरी के प्रति रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
📊 कारण साफ हैं:
❌ अत्यंत कम मानदेय
❌ अस्थिर भविष्य
❌ समय पर भुगतान नहीं
❌ स्पष्ट सेवा संरचना का अभाव
👉 यह स्थिति केवल कर्मचारियों की नहीं, बल्कि ग्रामीण डिजिटल सेवाओं की गुणवत्ता पर भी सीधा प्रभाव डाल रही है।
📢 पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन, उत्तर प्रदेश की प्रमुख मांगें:
✔️ मानदेय बढ़ाकर ₹18,000–₹26,910 प्रति माह किया जाए
✔️ हर महीने समय से भुगतान सुनिश्चित हो
✔️ पंचायत सहायकों का स्थायीकरण (Regularization) किया जाए
✔️ सेवा नियमावली (Service Rules) बनाई जाए
✔️ PF एवं ESI जैसी सामाजिक सुरक्षा लागू की जाए
✔️ कार्य का स्पष्ट निर्धारण एवं कार्यस्थल सुरक्षा सुनिश्चित हो
✔️ मानदेय का भुगतान सीधे (DBT) बैंक खातों में किया जाए
⚠️ यदि समय रहते इन मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया, तो पंचायत व्यवस्था और डिजिटल सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होंगी।
🙏 सरकार से निवेदन है कि पंचायत सहायकों के भविष्य एवं ग्रामीण हित को ध्यान में रखते हुए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं।
@myogiadityanath@UPGovt@ChiefSecyUP@uppanchayatiraj@CMOfficeUP@DirectorUPPR@Manojkmr_singh@ChiefSecyUP@oprajbhar@uppanchayatiraj@mopr_goi@Bsp4u@yadavakhilesh@RahulGandhi@INCUttarPradesh@khurpenchh@myogiadityanath@myogioffice
#PanchayatSahayak #UPNews #RuralDevelopment #DigitalIndia
#PanchayatSahayak
#JusticeForPanchayatSahayak
#PanchayatSahayakSamman
#FixPanchayatSahayakSalary
#RegularizePanchayatSahayak
#GramPanchayatCrisis #कम_मानदेय_बंद_करो
#पंचायत_सहायक_शोषण
#ग्रामीण_व्यवस्था_संकट #UPGovernment
#YogiAdityanath
#UPRD
#PanchayatiRaj
#RuralDevelopment
#UPNews
#DigitalIndiaGroundReality
#RuralServiceCrisis
#SalaryJustice
📢 पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ाओ!
हम पंचायत सहायक दिन-रात मेहनत करके सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाते हैं,
लेकिन आज भी हमें मात्र ₹6000 मानदेय मिलता है।
👉 हमारी मांग:
न्यूनतम मानदेय ₹18,000 से बढ़ाकर ₹26,910 तक किया जाए, ताकि हम सम्मानजनक जीवन जी सकें।
❗ डिजिटल इंडिया की रीढ़ बनने वाले पंचायत सहायकों के साथ यह अन्याय क्यों?
अब समय आ गया है कि हमारी आवाज सुनी जाए ✊
@myogiadityanath@UPGovt@CMOfficeUP@ChiefSecyUP @UP_PanchayatiRaj
@DDNewsLive@ABPNews@aajtak@News18India@ZeeNews
#PanchayatSahayak #मानदेय_बढ़ाओ #SalaryIncrease
#DigitalIndia #UPGovernment #BreakingNews #Viral
#Trending #Panchayat #ग्रामीण_विकास
@PSKUnionUP@ShivaniYogiBlp@BrijeshMishraPA@PSKS_UP@psunionup
गांव में फैमिली आईडी बनाने गए पंचायत सहायक पवन कुमार जयसवाल GP_पटना खरगौरा हरिहरपुर रानी पर वापस लौटते समय कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया।
कुल्हाड़ी से किया गया हमला बेहद गंभीर और निंदनीय है।
दोषियों पर तुरंत कड़ी कार्रवाई हो और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए
जल शक्ति राज्य मंत्री श्री रामकेश निषाद जी व माननीय विधायक श्री मनोज कुमार प्रजापति जी व श्रीमान जिलाधिकारी घनश्याम मीणा महोदय द्वारा चंद्रावल नदी जीर्णोद्धार में उत्कृष्ट कार्य करने के परिणाम स्वरूप प्रमाण पत्र देकर पंचायत सहायक को सम्मानित किया गया @RamkeshBJP@dmhamirpurup