बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र से लगातार गंभीर शिकायतें सामने आ रही हैं।
सुरेश पासवान एवं बृजेश पासवान के मामले में दोनों पक्षों की FIR की निष्पक्ष जांच तथा परिवार के कथित उत्पीड़न की जांच की मांग पहले से उठ रही है।
इसी बीच 28 सितंबर को गांव के कुछ दबंग लोगों द्वारा जुग्गावती पासी के साथ कथित रूप से मारपीट की गई। जब पीड़ित परिवार इसकी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा, तो आरोप है कि थाना पयागपुर के प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह ने जुग्गावती पासी के पुत्र अनिल पासी को थाने बुलाकर उसके साथ उल्टा मारपीट की और जातिसूचक गाली-गलौज की।
एक तरफ गांव के दबंगों पर कार्रवाई की शिकायत, दूसरी तरफ उसी पीड़ित परिवार के बेटे को थाने बुलाकर कथित मारपीट, ऐसे आरोपों से पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है।
दीपक सिंह की कार्यशैली को लेकर स्थानीय स्तर पर “सिंघम” या “रॉबिन हुड” जैसी छवि बनाने की चर्चा भले ही हो, लेकिन पुलिस की वास्तविक पहचान कानून, निष्पक्षता और जवाबदेही से होनी चाहिए। वर्दी किसी को भी मनमानी का अधिकार नहीं देती।
इस पूरे प्रकरण की स्वतंत्र, निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच हो। यदि आरोप सत्य पाए जाते हैं तो जिम्मेदार पुलिसकर्मियों एवं अन्य आरोपियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
@Uppolice@dgpup@bahraichpolice @IGDevipatan तत्काल संज्ञान लें।
सुरेश पासवान व बृजेश पासवान के मामले में भी निष्पक्ष जांच और परिवार के कथित उत्पीड़न के विरोध में आज शाम भीम आर्मी बहराइच में लोकतांत्रिक आंदोलन की घोषणा करेगी। प्रशासन इसे चेतावनी नहीं, न्याय की मांग के रूप में गंभीरता से ले।
जनपद बहराइच के थाना पयागपुर में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पूर्व जिला संयोजक सुरेश पासवान एवं जिला सह-संयोजक बृजेश पासवान के विरुद्ध FIR संख्या 370/2026 में BNS की धारा 115(2), 352, 351(3), 191(2) व 109 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामले का दूसरा पक्ष समझना भी बेहद जरूरी है।
सुरेश पासवान के अनुसार, दीपक राव, आकाश गुप्ता, राहुल पाण्डे एवं अन्य लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर संगठन और सुरेश पासवान व बृजेश पासवान को बदनाम करने वाली आपत्तिजनक पोस्ट/बैनर प्रसारित किए जा रहे थे। इसी संबंध में 08 सितंबर 2026 को सुबह करीब 8:30 बजे पूछताछ करने पर विवाद हुआ और कथित रूप से गाली-गलौज व मारपीट की स्थिति बनी। इस मामले में सुरेश पासवान की ओर से थाना पयागपुर में मुकदमा संख्या 368/2026 दर्ज कराया गया था।
आरोप है कि इस शिकायत पर पुलिस द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई।
इसके बाद 10 सितंबर 2026 को शाम करीब 5–6 बजे, जब सुरेश पासवान एवं बृजेश पासवान खुटेहना-गिलौला मार्ग पर जा रहे थे, तो गोबर मंदिर के पास दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हुआ। सुरेश पक्ष का आरोप है कि विपक्षी पक्ष ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिसके बाद गाली-गलौज और हाथापाई हुई। इसी दौरान वहां से गुजर रही कांवड़ यात्रा की भीड़ की मदद से एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस चौकी ले जाने की बात भी सामने रखी गई है।
सबसे गंभीर सवाल यह है कि जब दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था और सुरेश पासवान की ओर से पहले ही शिकायत/मुकदमा दर्ज कराया गया था, तो बाद की कार्रवाई में केवल सुरेश पासवान और बृजेश पासवान को ही आरोपी बनाकर उनके परिवार को कथित रूप से परेशान क्यों किया जा रहा है?
यदि पहली शिकायत पर ही पुलिस ने समय रहते निष्पक्ष संज्ञान लेकर दोनों पक्षों को बुलाकर जांच और आवश्यक कार्रवाई की होती, तो संभव है कि विवाद आगे नहीं बढ़ता।
हम मांग करते हैं कि—
🔹 FIR 368/2026 और FIR 370/2026 दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच हो।
🔹 घटनास्थल के CCTV, वीडियो एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जाए।
🔹 दोनों पक्षों के मेडिकल एवं प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जाएं।
🔹 किसी राजनीतिक या बाहरी दबाव में एकतरफा कार्रवाई न हो।
🔹 यदि पुलिसकर्मियों द्वारा किसी पक्ष के साथ अनुचित व्यवहार/उत्पीड़न किया गया है तो उसकी भी जांच हो।
कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए। किसी संगठन के कार्यकर्ता होने के कारण किसी को फंसाया भी न जाए और किसी को संरक्षण भी न मिले।
यदि मामले में समय रहते निष्पक्ष जांच एवं न्यायपूर्ण कार्रवाई नहीं हुई तो भीम आर्मी भारत एकता मिशन, जनपद बहराइच लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
@Uppolice@bahraichpolice @IGDevipatan @CMOfficeUP
शाहजहानपुर जिले के थाना मदनपुर के गांव नवादा रुद्रपुर में यादव समाज के लोगो में दलित समाज के घर घुस कर महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की ओर महिलाओं को जाति सूचक बोलते हुए मारपीट भी की
@BhimArmyChief@dgpup@shahjahanpurpol
GBN के थाना दनकौर के सलारपुर गांव के पीड़ित परिवार पर फैसले पर अत्याधिक दबाव बनाया जाना और मुलजिमों की गिरफ्तारी न होना जिसके कारण पीड़ित परिवार गांव से पलायन के लिए मजबूर है
@BhimArmyChief@dgpup@noidapolice@CP_Noida
@arvindbauddh88 @SanjayAazad11 @jitu_rajoriya@VedJournalist बहन भी हो सकती हैं मगर तुम लोगो की मानसिकता समाज की बुराई करने मै और चुगल खोरी करने में अपनी जिंदगी बेकार कर लेते हो
बारात में आए दलित युवक ने खेत में की शौच तो गुर्जर समाज के लोगो ने पीटा जिसमे एक युवक के गंभीर चोट आई है पीड़ित युवक थाना दनकौर की चौकी F 1 में रिपोर्ट ले कर गया तो बाहा पर चौकी इंचार्ज दरोगा ने बदतमीजी की ओर कल से रिपोर्ट दर्ज नहीं की है
@dgpup@Uppolice@CP_Noida