किसी भी हाल में समाजवादी पार्टी को 57 सीटों से नीचे नही मानना चाहिए,55 पर सपा और 2 पर रालोद। मेहनत करे सपा और फ्री में 10 सांसद बसपा क्यों ले जाये? बसपा तो टिकट बेचने के लिए बदनाम है।
#AkhileshYadav
ये ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कसबे में रहने वाले विपिन शर्मा हैं। इनका यह हाल गली के गुंडों ने किया है, क्योंकि इन्होंने कार निकालने के लिए रास्ता मांगने की हिमाकत की।
@noidapolice 15 दिनों से हमलावरों को तलाश नहीं कर पाई। वैसे बक़ौल पुलिस, दिन-रात कोशिश जारी है। @Uppolice@CP_Noida
आज आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @yadavakhilesh जी के निर्देश पर लखनऊ एयरपोर्ट पर दिल्ली के मुख्यमंत्री आदरणीय @ArvindKejriwal जी एवं पंजाब के मुख्यमंत्री आदरणीय @BhagwantMann जी का स्वागत किया ।
कहासुनी: कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के ख़िलाफ़ दिल्ली में एक महीने से भी ज़्यादा समय से प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने अपने मेडलों को गंगा नदी में बहाने की घोषणा की है. इस मुद्दे पर आपकी राय? #Ganga#BrijBhushanSharanSingh
आज गोरखपुर में पूर्व मंत्री स्वर्गीय हरिशंकर तिवारी जी के तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर अर्पित की श्रद्धांजलि एवं शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर व्यक्त की संवेदना।
‘सदस्यता खत्म’ करने का मामला सिर्फ राहुल का ही चौंकाने वाला नहीं है।आजम खान का केस तो और गजब है।
जिस मामले में आजम को सजा मिली उस केस के मुद्दई ने बयान दिया कि उसने डीएम के दबाव में शिकायत दर्ज कराई थी।
यानी डबल इंजन सरकार में डबल धांधली !
नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई स्वर्गीय श्री रतन सिंह यादव जी की धर्मपत्नी और पूर्व सांसद श्री तेज प्रताप सिंह यादव की दादीजी श्रीमती सुभद्रा देवी (85वर्ष) के निधन का समाचार आते ही सैफई और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर छा गई।
सैफई आवास पर बड़ी संख्या में लोग अन्तिम दर्शन के लिए पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
श्रीमती सुभद्रा देवी काफी समय से बीमार थी। उनका सैफई मेडिकल कॉलेज में तड़के 03:00बजे आज निधन हो गया। समाचार मिलते ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव अपना बलिया एवं गोरखपुर जाने का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर सैफई अपनी ताई जी के अन्तिम दर्षन के लिए पहुंच गए।
सर्वश्री अभय राम, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव, राजपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, सांसद श्रीमती डिम्पल यादव, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, अनुराग यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, पूर्व पीसीएफ चेयरमैन आदित्य यादव, आर्यन यादव, कार्तिकेय यादव आदि पारिवारिक जनों सहित सर्वश्री पूर्व विधायक सोबरन सिंह यादव एवं पूर्व विधायक हरिओम यादव, एमएलसी मुकुल यादव, पूर्व एमएलसी अरविन्द यादव, डॉ0 अजय सिंह यादव, प्रदीप आढ़तिया, चंदगी राम यादव प्रधान, राजवीर सिंह ठेकेदार, भारत सिंह खदरी, राम बाबू यादव प्रधान, राम फल बाल्मीकि प्रधान, पप्पन सिंधी इटावा और करन पाल सिंह एमडी कुलदीप मोटर्स आदि भी अन्तिम संस्कार के समय मौजूद रहे।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने भी सैफई पहुंचकर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की और उनको श्रद्धांजलि दी।
सैफई महोत्सव ग्राउण्ड में बने समाधिस्थल पर श्रीमती सुभद्रा देवी का अन्तिम संस्कार किया गया। मैनपुरी के पूर्व सांसद श्री तेज प्रताप यादव ने अपनी दादी जी को मुखाग्नि दी। इस गमगीन माहौल में हर शख्स की आंखे नम थी।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने आज सेबी से कहा : हम आपको अडानी मामले की छानबीन में 6 महीने का वक्त नहीं दे सकते।आपको ये जांच तेजी से करनी होगी।अगस्त तक पूरी रिपोर्ट पेश करें।
एक व्यक्ति ईमानदार क्या आया, देश का सारा सिस्टम हिलने लगा।
सैल्यूट टू यू चंद्रचूड साहेब !!
@yadavakhilesh आदरणीय भैया जी सबसे पहले आपको अपने कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों से लड़ना होगा सारे चाटुकार बैठा रखे हैं अतिआवश्यक कार्य से भी आपसे मुलाकात संभव नहीं जबकि हर विधानसभा में कड़ी मेहनत की थी हमारे बीएड टेट2011साथियों ने आज भी देश का सबसे बड़ा जाग्रत संगठन🙏💐
कहा तो गया था कि उप्र में भाजपा के राज में बहन-बेटियां सोना-चाँदी पहनकर खुलेआम घूम सकती हैं, तो क्या उप्र की राजधानी लखनऊ उप्र से बाहर है जो सरेआम घर के पास ही चेन लूट ली गयी। इस बहादुर बहन ने जो साहस दिखाया है कम-से-कम उसी से प्रेरित होकर अपराधियों से डरी ये सरकार कुछ कर दिखाए।
#सफेदटोपी#बीएडटेट2011 जिन्होंने विगत विधानसभा चुनाव में अपने डीजल पेट्रोल से हर विधानसभा में प्रचार किया था आपकी पार्टी का आश्चर्य एक बार मुलाकात तक नहीं की इन हजारों शिक्षकों से निवेदन आदरणीय एक शिष्टाचार मुलाकात तो बनती है ,बाकी आपकी इच्छा @yadavakhilesh जी
ED कैसे काम करती है यह इन दो तस्वीरों से समझिए।
हरियाणा के नेता कुलदीप बिश्नोई बेनामी सम्पत्ति मामले में ED के रडार पर थे, लगाकार जाँच सख्त होती जा रही थी।
फिर वह ‘कमल छाप’ मुहर लगवा कर भाजपा में शामिल हो गए।
अब ED की क्या हैसियत जो इस जाँच में उन्हें दोषी करार दे सके। 😀
अत्यंत दुखद!
समाजवादी पार्टी जौनपुर के युवा एवं कर्मठ कार्यकर्ता श्री रिज़वान हैदर "राजा" का आकस्मिक निधन, हृदयविदारक!
दिवंगत आत्मा को शांति दें भगवान।
शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना।
भावभीनी श्रद्धांजलि।
श्री अखिलेश यादव जी अब उठते बैठते सिर्फ भाजपा का जाप करने में लगे है, श्री अखिलेश यादव जी आपको तब बहुत अच्छा लगता था जब श्री @oprajbhar जी वंचितों,अति पिछड़ों, दलितों, गरीबों के सशक्तिकरण के लिए आपके साथ रहकर खूब बोलते थे,लेकिन आप तो खुद भाजपा से डरे हुए थे क्यों डरे थे बताइए?