संविदा नियमों के अनुसार पात्र कर्मचारियों को स्थायी करने की दिशा में आखिर कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया जा रहा है? 🤔
संविदा भर्तियों के माध्यम से चयनित कर्मचारियों के भविष्य को लेकर न कोई स्पष्ट रोडमैप नजर आ रहा है और न ही वर्तमान सरकार इस दिशा में गंभीरता दिखा रही है। कार्यवाही करना तो दूर, ऐसा लगता है मानो इस विषय पर विचार तक नहीं किया जा रहा है।
जबकि नियमानुसार अब तक हजारों पात्र कर्मचारियों को स्थायीकरण का लाभ मिल जाना चाहिए था। आखिर इन कर्मचारियों को कब तक इंतजार करना पड़ेगा? उनके भविष्य और वर्षों की सेवा का जवाबदेह कौन होगा?
संविदा कर्मचारियों को केवल आश्वासन नहीं, अपने अधिकारों के अनुरूप ठोस कार्रवाई चाहिए।
यह स्थिति वास्तव में पीड़ादायक है। 💔
#संविदा_कर्मचारी #स्थायीकरण #कर्मचारी_हित #राजस्थान @HANUMANKISAN
#Teachers_against_exploitation #ATUR #MGGS #Permanent_Assistant_Teachers #संविदाकर्मियों_को_परमानेंट_करो
🚩 विजयादशमी पर माननीय मुख्यमंत्री जी व आदरणीय मुख्य सचिव महोदय से विशेष अनुरोध 🚩
जिस प्रकार मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम ने अन्याय रूपी रावण का अंत कर धर्म, न्याय और सत्य की स्थापना की थी, उसी प्रकार माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी @BhajanlalBjp व मुख्य सचिव महोदय @svoruganti1466 , आपसे भी विनम्र अनुरोध है कि राजस्थान से "संविदा रूपी रावण" का शीघ्रातिशीघ्र अंत कर सभी संविदाकर्मियों को नियमित कर न्याय एवं सम्मान प्रदान करें।
श्रीराम ने अपने आदर्शों और न्यायप्रियता से लोगों के हृदय में स्थान बनाया था। मुख्यमंत्री जी, आप भी संविदाकर्मियों को नियमितीकरण का उपहार देकर उनके हृदय में सदैव के लिए स्थान स्थापित कर सकते हैं।
इस दशहरे पर केवल रावण का पुतला ही नहीं, बल्कि संविदाकर्मियों के शोषण और अनिश्चित भविष्य का भी अंत हो!
🙏 आशा है, यह विजयादशमी राजस्थान के हजारों संविदाकर्मियों के जीवन में स्थायित्व, सम्मान और खुशियों का नया सवेरा लेकर आएगी।
#संविदाकर्मियों_को_परमानेंट_करो #Teachers_against_exploitation #Permanent_assistant_teachers #विजयादशमी
#MGGS #ATUR
असिस्टेंट टीचर्स यूनियन आफ राजस्थान की तरफ से सभी प्रदेशवासियो को सपरिवार दुर्गाष्टमी रामनवमी एवं दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं। माता रानी आप सभी के परिवार में शक्ति साहस स्वास्थ्य और उन्नति का संचार करें।
#Permanent_Assistant_Teachers#ATUR#संविदाकर्मियों_को_परमानेंट_करो#MGGS #Teachers_against_exploitation