उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में डंपर की टक्कर से गंभीर घायल हुए 2025 बैच के सिपाही प्रांशु सचान (22) की एंबुलेंस में ही मौत हो गई. आरोप है कि भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ' रैली के चलते कानपुर में लगे भीषण जाम में उनकी एंबुलेंस करीब डेढ़ से दो घंटे तक फंसी रही. बेटे को तड़पता देख पिता लोगों और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के सामने हाथ जोड़कर रास्ता देने की गुहार लगाते रहे, लेकिन एंबुलेंस समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सकी. हैलट अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्रांशु को मृत घोषित कर दिया. इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा है.
#Kanpur #Fatehpur #Ambulance #TrafficJam #UPNews #RoadAccident #ABPNews
उत्तर प्रदेश लेखपाल परीक्षा 44 जनपदों के 861 केंद्रों पर हुई परीक्षा में शामिल 3 लाख से अधिक अभ्यर्थियों की सालों की मेहनत और उनके भविष्य का सवाल है! आज आप सब ने मिलकर जो #UPSSSC_LEKHPAL_PAPER_LEAK का मुहिम ट्विटर पर चलाया और नंबर वन पर ट्रेंड कराया है यह आपकी एकजुटता की ताकत को दिखाता है पर हमें अभी यही नहीं रुकना है हमें फिर से इसी जोश के साथ कल यानी 25 मई को सुबह 11 बजे #LEKHPAL_EXAM_INVESTIGATION इस हैशटैग के साथ हमें फिर से कल ट्विटर पर ट्वीट करना है और इसे नंबर वन ट्रेंड कराना है और बहरी हो चुकी सरकार और यूपी UPSSSC आयोग के कानो में अपनी आवाज को पहुंचाना है क्योंकि आयोग अभी भी पेपर लीक और धांधली को भ्रामक एवं असत्य मान रहा है इसलिए जब तक निष्पक्ष तरीके से जांच नहीं होगी तब तक यह नहीं पता चलेगा कि इस पेपर लीक और धांधली मे कितने सेंटर और नकल माफिया शामिल है कल आप सब ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़कर सुबह 11:00 बजे इस #LEKHPAL_EXAM_INVESTIGATION के साथ ज्यादा से ज्यादा ट्विटर पर ट्वीट करें
#lekhpalexamleak #upsssclekhpal #paperleak
छात्रों के सब्र का और इम्तिहान मत लो,
दिन-रात एक कर के पढ़ने वाले युवाओं का भविष्य मत बेचो। लेखपाल भर्ती घोटाले के जो आरोप लगाए रहे हैं उनपर स्पष्टीकरण देना होगा, अब युवा जाग चुका है, अपना हक लेकर ही मानेगा!
#UPSSSC_LEKHPAL_PAPER_LEAK#लेखपाल_भर्ती#REEXAM
प्यारे साथियों नमस्कार 🙏
Delhi Police Constable Exam में हुई
घांधली के खिलाफ अब चुप नहीं बैठना है…
19 जनवरी सोमवार सुबह 11 बजे यानि आज Twitter पर महा-अभियान..
आप सभी को इस ट्विटर अभियान में भाग लेना है
SSC और Delhi Police को टैग करना है
⬇️
✅ Hashtag: #Delhi_Police_Scam
✅ Tag: @SSC_GOI@DoPTGoI
सभी प्यारे साथी इस अभियान में अपना
महत्वपूर्ण योगदान दें और मैं ऐसे साथियों से
भी कहना चाहूंगा जिन्होंने दिल्ली पुलिस का
एग्जाम नहीं दिया है वे भी इस अभियान में
अपना योगदान देकर अपने साथी भाई-बहनों
का हौसला बढ़ाए और इस गलत के खिलाफ
आवाज उठाएं 🇮🇳
जय हिंद 🙏
Delhi Police Constable की हाल ही में आयोजित परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में गहरी निराशा है। परीक्षा के बाद सामने आए कई सुबूत यह संकेत देते हैं कि कुछ परीक्षा केंद्रों पर पेपर लीक और अनियमितताएं हुई हैं। यह केवल एक परीक्षा का मामला नहीं है, बल्कि चयन प्रक्रिया की विश्वसनीयता से जुड़ा गंभीर विषय भी है।
एक अभ्यर्थी वर्षों तक मेहनत करता है—सुबह जल्दी उठना, आर्थिक कठिनाइयों से जूझना, परिवार की उम्मीदें और मानसिक दबाव सहना। ऐसे में जब उसे यह पता चलता है कि मेहनत के बजाय गलत तरीकों से कुछ लोग आगे बढ़ रहे हैं, तो उसका मनोबल टूट जाता है और पूरे सिस्टम से भरोसा उठने लगता है।
यदि इन गड़बड़ियों पर समय रहते संज्ञान नहीं लिया गया तो आयोग की विश्वसनीयता पर पर प्रश्न चिन्ह लगता हैं
आयोग इस विषय की गहनता से जांच कराए
#Delhi_Police_Scam
@SSC_GOI@DoPTGoI