माँ विंध्यवाशिनी के तेज से तप्त दिव्यधाम,जो माता के कोप से दो भागो में विभक्त हो गया।सनातन काल से पूजित🚩ट्विटर अक॰ हैंड्लरः-सिद्ध पीठ माँ पहडिया दाई सेवा न्यास
#चित्रकूट के गोंडा गांव में सरंक्षित चंदेलकालीन मन्दिर घूमने आइए
बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे भरतकूप के पास जहां से शुरू होता है वहीं पास में यह अद्भुत मंदिर स्थित है ।।
भगवान राम की कर्मस्थली चित्रकूट ऐतिहासिक रूप से भी उतनी समृद्धशाली है जितना कि आध्यात्मिक । ऐसे बहुत से प्राचीन स्थल यहां आज भी पर्यटन की मुख्य धारा से दूर हैं जिनका ऐतिहासिक महत्व बहुत ज्यादा है। ऐसा ही एक स्थान है भरतकूप के गोंडा गांव में स्थित चंदेलकालीन भगवान शिव/विष्णु का प्राचीन मंदिर , ये स्थल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा सरंक्षित है। फिलहाल ये मंदिर अपनी बदहाली का गुणगान खुद कर रहा है, सरंक्षण के बावजूद जिम्मेदार चुप्पी साधे हैं।
धर्मनगरी चित्रकूट के ऐतिहासिक पर्यटन की दृष्टि से ये स्थल वैश्विक महत्व रखता है। फिलहाल इसके बारे में अधिकांश लोगों को नही पता है। सबसे जरूरी बात ये है कि इस मंदिर के चारो तरफ पहाड़ है जहां रात दिन बराबर वैध अवैध पत्थर खदान चलती रहती है। गांव वालों की मानें तो इसके कारण मन्दिर का दूसरा हिस्सा गिर गया है।
सरकारी नियमो की मानें तो किसी भी सरंक्षित ऐतिहासिक स्थल के नजदीक किसी भी तरह का खनन कार्य नहि हो सकता है। लेकिन इस स्थल पर ये नियम लागू ही नही होता । शायद यही कारण है कि धीरे धीरे ये अद्भुत मन्दिर भी और स्थलों की तरह धूल- धूसरित हो जाएगा ।
इस मंदिर की स्थापत्य कला आस पास के कई मन्दिरो से मिलती जुलती है जिसे देखकर इतिहासकार हतप्रभ हैं । फिलहाल इस मंदिर को पर्यटन की मुख्य धारा से जोड़ने की आवश्यकता है।
#गोंडा #चित्रकूट #ancienttemple
#चित्रकूट के कुछ नेता माननीय मुख्यमंत्री से अनगिनत बार मिल चुके हैं लेकिन जनहित में उनका स्कोरबोर्ड अभी भी शून्य है । एक दो नेता हैं जो जिले के मुद्दों के साथ मुख्यमंत्री से मिलते हैं। बाकी तो बस चेहरे पर मुस्कान लिए हाथ में कामतानाथ महराज या गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज की तस्वीरें ही गिफ्ट करते रहते हैं ।
मुख्यमंत्री से खूब मिलिए लेकिन कभी ऐसी फोटो भी डालिए जिसमें ये लिखा हो कि उक्त विषयों के निस्तारण हेतु मुलाकात की और इतने कार्य पिछली मुलाकात के पूरे हो गए
जिले के कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे इस प्रकार हैं -
•कोल समुदाय को ST का दर्जा दिया जाए
•चमरौहा में पुल बनाया जाये
•कर्वी बाईपास और मेडिकल कॉलेज का अता पता नहीं !
•जिला चिकित्सालय वेंटिलेटर पर है ।
•हार्ट मरीज कहां जाए अब तक नहीं पता सिर्फ रेफर सेंटर हैं जिला अस्पताल ।
•पाठा क्षेत्र ने एक राजकीय विश्वविद्यालय का निर्माण हो
•रोजगार के सृजन हेतु बरगढ़ ग्लास फैक्ट्री को चालू कराया जाए अथवा ऐसा ही कोई उद्योग पुनः शुरू कराया जाए बरगढ़ क्षेत्र में
•एक बड़ा स्टेडियम चित्रकूट के हर विधानसभा क्षेत्र में युवाओं के लिए
•मानिकपुर और चित्रकूट से लखनऊ और दिल्ली के लिए ट्रेनों की संख्या में इजाफा किया जाए
• पाठा क्षेत्र और बरगढ़ जलजीवन मिशन प्रोजक्ट की जांच कराई जाए
नोट - प्लीज ऐसे नेता कृपया बुरा न मानें बल्कि सुधार करें क्योंकि जनहित करेंगे तो ज्यादा दिन चलेंगे नहीं तो एक दो पंचवर्षीय के स्वर्णिम युग के बाद कोई याद नहीं करेगा । उदाहरण के लिए पिछले दशक के नेताओं को देख सकते हैं आप सभी नेता जी ....
(मै तो मुख्यमंत्री जी से सिर्फ एक बार मिला था वो भी मुझे चारों तरफ से कमांडो पकड़े थे । चित्रकूट के जनहित से जुड़े मुद्दों के साथ लिखी पत्रिका को माननीय मुख्यमंत्री को भेंट किया था वो भी प्रोटोकाल तोड़कर )
~ अनुज हनुमत
पत्रकार
नियमित केवल दो समय भोजन करने से उपवास का फल प्राप्त होता है। [प्रतिदिन तीन बार भोजन और बीच-बीच में अल्पाहार से मधुमेह और मोटापे का फल मिलता है]
Eating only twice a day regularly is as beneficial as fasting. [Eating 3 meals a day + high tea + snacking leads to diabetes & obesity]
#प्रयागराज कुंभ में सेक्टर 5 स्थित इस्कॉन के वीआईपी शिविर में आग लगने की घटना सामने आई है। संतों और श्रद्धालुओं का आरोप है कि शिविर में एसी और गीजर जैसी सुविधाओं के चलते आग भड़की। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आग से काफी नुकसान हुआ है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है। @PrayagrajMela
*पुज्यपाद् गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर श्री मज्जगद्गुरु शंकराचार्य भगवान श्री स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज जी के 34वें पट्टाभिषेक(प्रथम माघ शुक्ल पंचमी 1992)की सभी को बहुत बहुत बधाई हो*।
अत्यंत खेद जनक है कि धाम स्थित सरोवर, #अमृतसरोवर घोसित होने के बावजूद दुर्दशा का शिकार है।
सरोवर को मनमाने तरीक़े से धन उगाही हेतु बिना कारण ही ख़ाली किया जा रहा है,जिससे कारण हजारों मछलियाँ एवं सैकड़ो कछुए व सर्पों का जीवन नष्ट होने की कगार में है जो इसमें रहते हैं
@DM_Banda1
प्राकृतिक स्रोतों को बचाने की पहल की थी बाँदा के पूर्व डीएम हीरालाल ने, जिले को मिला नेशनल अवार्ड
@myogiadityanath@heeralalias@shyamjinigam
देखिए यहां 👇
https://t.co/e8iT6LeysO
#Chitrakoot
आखिर क्यों 1857 की क्रांति के इकलौते गवाह को किया जा रहा जमींदोज ?
पेशवाई भट्टवाडा को क्यों किया जा रहा जमीदोंज ? जानिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट
पुरानी कोतवाली में देर रात गरज रहा बुलडोजर , ऐतिहासिक इमारत को किया जा रहा नष्ट
A thief who stole a Radha Krisha idol from a temple in the Prayagraj district of Uttar Pradesh returned it on 1st October and sought forgiveness from the priest
https://t.co/DKiwGa3sk2