@DivyaMaderna गर्व का पल! दिव्या मदेरणा जी ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में लोकतंत्र और समानता के मूल्यों पर चर्चा की। मारवाड़ का स्वाभिमान आज वैश्विक मंच पर है। #DivvyaMahepalMadernnaAtOxford
पश्चिमी राजस्थान धोरों की धरती से निकलकर जब मुझे University of Oxford के वैश्विक मंच पर अपनी बात रखने का अवसर मिला, तो मैंने तय किया कि मैं अपने साथ केवल शब्द नहीं, बल्कि अपनी मिट्टी की पहचान, अपनी विरासत और पश्चिमी राजस्थान की आत्मा भी लेकर जाऊँगी।
ऑक्सफोर्ड में पहनी गई मेरी यह पट्टू से बनी जैकेट केवल एक परिधान नहीं थी, बल्कि राजस्थान के उन बुनकरों के संघर्ष, धैर्य और शिल्प का प्रतीक थी, जो आज भी शुद्ध ऊन पर गांधीजी के चरखे की परंपरा को जीवित रखे हुए हैं। पट्टू की हर बुनाई में महीनों की मेहनत, लोक संस्कृति की गरिमा और राजस्थान की सांस्कृतिक आत्मा बसती है।
कभी हजारों परिवारों के जीवन का आधार रही यह कला आज मशीनों के दौर में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। एक समय था जब पश्चिमी राजस्थान के गाँवों में हजारों परिवार इस शिल्प से जुड़े थे, लेकिन आज मुश्किल से कुछ दर्जन कारीगर ही इस विरासत को बचाए हुए हैं।
मेरे लिए यह जैकेट उन हाथों का सम्मान थी, जिन्हें अक्सर कोई अंतरराष्ट्रीय मंच नहीं मिलता। दुनिया राजनीति को अक्सर केवल सत्ता और भाषणों से जोड़कर देखती है, लेकिन मेरे लिए राजनीति का असली अर्थ उन लोगों को पहचान दिलाना है, जिनकी आवाज़ सबसे कम सुनी जाती है।
अगर इस पट्टू जैकेट के माध्यम से रेगिस्तान के किसी बुनकर को गौरव महसूस हुआ हो, अगर किसी कारीगर को यह लगा हो कि उसकी मेहनत धोरों से निकलकर दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित मंचों तक पहुँची है, तो यही मेरे इस सफर की सबसे बड़ी सार्थकता है।
एक धागा, एक सपना और महीनों की मेहनत… यही है धोरों की धरती का ‘पट्टू’।
#DivvyaRepresentsHeritagePattuAtOxford #RajasthanHeritage #Pattu #OxfordUniversity
#HandloomOfIndia @BlavatnikSchool@UniofOxford
ओसियां से सात समंदर पार Oxford तक का सफ़र दिव्या मदेरणा जी के कठिन परिश्रम का परिणाम है। आपने साबित किया कि अगर इरादे मज़बूत हों, तो गांव की बेटी भी दुनिया के किसी भी मंच पर राज कर सकती है। @rssurjewala@UdayBhanuIYC#DivvyaMahepalMadernnaAtOxford
भारत देश की शक्ति उसकी स्वतंत्र आवाज में है, न कि किसी की 'जी-हुजूरी' में।
नेहरू जी के गुट निरपेक्ष आंदोलन (Non Aligned Movement, NAM) से लेकर इंदिरा जी की निडर कूटनीति तक, भारत कभी किसी महाशक्ति के दबाव में नहीं झुका। हम सभी को 2013 का देवयानी खोबरागड़े मामला भी याद करना चाहिए जब डॉ. मनमोहन सिंह जी की सरकार ने अमेरिकी राजनयिकों की सुविधाएं छीनकर 'जैसे को तैसा' जवाब दिया था। भारत ने कभी भी किसी दूसरे देश के दबाव में आकर अपनी संप्रभुता एवं नीतियों से समझौता नहीं किया।
परन्तु हमारे ही समुद्री पड़ोस में #MILAN2026 के मेहमान #IRISDena का शिकार होना और हमारी 'रणनीतिक चुप्पी', भारत की साख पर सवाल उठाती है। अमेरिका की इस मनमानी पर चुप रहना 'अतिथि देवो भव' के हमारे संस्कारों और सैन्य गौरव के खिलाफ है।
हिंद महासागर का असली रक्षक (Net Security Provider) कहलाने वाले भारत की 'चुप्पी' क्या कूटनीतिक दबाव का संकेत है? एक उभरती महाशक्ति को अपने क्षेत्र में होने वाली ऐसी हिंसक घटनाओं पर मूकदर्शक नहीं बने रहना चाहिए। अगर हम हिंद महासागर के असली रक्षक हैं, तो हमें अपनी स्वायत्तता और मेहमान की सुरक्षा को सर्वोपरि रखना होगा।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव दिव्या मदेरणा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आने वाला वर्ष आपके लिए मंगलमय हो। मैं ईश्वर से आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
@DivyaMaderna