🚨 बड़ी खबर!
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस में व्यापक दंगों के लिए डोनाल्ड ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया।
उनका कहना है, “जो देश अमेरिका का विरोध करते हैं, उन्हें अक्सर अशांति, दंगों और सत्ता परिवर्तन की कोशिशों का सामना करना पड़ता है।”
ॐ जयन्ती मङ्गला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तु ते॥
माँ भगवती जगदम्बा की आराधना व उपासना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ
माँ सभी के जीवन को सुख, स्वास्थ्य और सौभाग्य के आशीर्वाद से अभिसिंचित करें, यही प्रार्थना है।
शर्म से डूब के मर जा Arvind Kejriwal । तुमने आज सिखों के गुरुद्वारे में प्रदर्शन और राजनैतिक नारे लगवाए हैं जो इतिहास में कभी नहीं हुआ बो हरकत कराई है 😡 https://t.co/LRA340CXSl
आज पटना में मेरी अध्यक्षता में जे.पी. विचार मंच के तत्वावधान में लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मा. मंत्री श्री प्रमोद चंद्रवंशी, मा. श्री संजीव चौरसिया एवं श्रीमती किरण घई जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
माननीय केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री @gssjodhpur जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर यश प्रदान करें।
देश के पूर्व महामहिम राष्ट्रपति आदरणीय श्री @ramnathkovind जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना करता हूँ।
विकासखंड भेंटुआ के ग्राम पंचायत भीमी निवासी श्री दिलवंत सिंह जी श्री गया जगन्नाथ जी की पावन यात्रा के पूर्व आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उनके सुखद, मंगलमय एवं सफल यात्रा की कामना की।
आज पटना एयरपोर्ट पर माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री @nitin_gadkari जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
'बंदूक की नोक पर पति को धमकाया, पैसे ऑफर किए', RG कर केस में मृतका की मां का बड़ा आरोप
आरजी कर दुष्कर्म और हत्या मामल में एक नया खुलासा हुआ है. मृतका की मां और बीजेपी विधायक रत्ना देबनाथ ने आरोप लगाया है कि उनके परिवार पर खामोश रहने के लिए भारी दबाव बनाया गया था. रत्ना देबनाथ ने आरोप लगाया कि उनके पति को बंदूक की नोक पर धमकाया गया था और उन्हें पैसे भी ऑफर किए गए थे.
पूरी ख़बर: https://t.co/zN2h5bS8ww
#RGKarCase #RGKarHospital #RatnaDebnath #KolkataCrime #WestBengal #ATCard #AajTakSocial | @AnirbanSinhr
आज पटना में वी.वी. गिरि विश्वविद्यालय, चितामनपुर, दरौंदा, सिवान की आधिकारिक वेबसाइट के लॉन्च समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की डिजिटल यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव का साक्षी बना।
कार्यक्रम में माननीय उच्च शिक्षा मंत्री श्री @mlaarrah जी एवं बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती अप्सरा मिश्रा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के लॉन्च के माध्यम से विद्यार्थियों एवं शिक्षण जगत को विश्वविद्यालय से जुड़ी शैक्षणिक एवं आवश्यक जानकारियाँ डिजिटल माध्यम से सहज रूप से उपलब्ध होंगी।
🌐 वेबसाइट: https://t.co/sSchb6qSd5
विश्वविद्यालय परिवार को इस महत्वपूर्ण पहल के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।
📍 पटना | ग्राम संसद बिहार चैप्टर-V: मुखिया संवाद कार्यक्रम
आज ताज सिटी सेंटर, पटना में आयोजित 'ग्राम संसद बिहार चैप्टर-V: मुखिया संवाद कार्यक्रम' का शुभारंभ बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी के कर-कमलों से हुआ।
उद्घाटन समारोह को बिहार के माननीय उच्च शिक्षा मंत्री श्री @mlaarrah जी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर पंचायतों के सशक्तिकरण, ग्रामीण समस्याओं के समाधान और तकनीक के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने जैसे अहम विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। 🌾
"ग्राम संसद" — जहाँ गाँव की आवाज़ बनती है नीति की दिशा।
#ग्रामसंसदबिहार #चैप्टर5 #मुखियासंवाद #पंचायतीराज #ताजसिटीसेंटर #पटना #बिहार
📍 बीका ऑडिटोरियम, हाजीपुर, वैशाली
आज “हमारा बिहार, नशामुक्त बिहार” अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर नशामुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त बिहार के निर्माण के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर प्राप्त हुआ।
नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को प्रभावित नहीं करता, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ता है। आइए, युवाओं को नशे से दूर रखने और जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए मिलकर प्रयास करें।
नशामुक्त बिहार—स्वस्थ बिहार, सशक्त बिहार। 🙏
#हमारा_बिहार #नशामुक्त_बिहार #नशामुक्त_समाज #स्वस्थ_बिहार #सशक्त_बिहार #युवा_शक्ति #MithileshTiwari #NashaMuktBihar
आज पटना के लोहियानगर माउंट कार्मेल हाई स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर बिहार सरकार के माननीय वरिष्ठ मंत्री श्री श्रवण कुमार जी के साथ उपस्थित रहने का अवसर मिला।
इसके उपरांत छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों एवं उनकी प्रतिभाओं का अवलोकन किया। बच्चों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और नवाचार देखकर प्रसन्नता हुई।
इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक मीनू सिंह जी, प्राचार्या शालिनी सिंह जी एवं भाजपा नेता श्री शेखर कुशवाहा जी भी उपस्थित रहे।
बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहन देना ही विकसित और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है।
बिहार की सांस्कृतिक और हस्तशिल्प विरासत को बड़ी पहचान मिली है — भोजपुर की पारंपरिक पीढ़िया पेंटिंग को GI (भौगोलिक संकेतक) टैग प्रदान किया गया है। यह भोजपुरी अंचल की समृद्ध कला परंपरा के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है।
पीढ़िया पेंटिंग सदियों से भोजपुरी संस्कृति की पहचान रही है। इसे GI टैग मिलने से न केवल इस कला को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी, बल्कि इससे जुड़े कलाकारों और शिल्पियों को भी आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से बल मिलेगा।
इस उपलब्धि के लिए भोजपुरी अंचल के समस्त कलाकारों, शिल्पियों एवं इस कला को संजोए रखने वाले सभी लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।