सहारनपुर में तीन मुस्लिम विधायक हैं। दो MLA और एक MLC सहारनपुर में सांसद भी मुसलमान है। सहारनपुर मुसलमानों के सपोर्ट से सांसद में पहुंचने वाले चंद्रशेखर आज़ाद का गृह जनपद भी है। सहारनपुर से सटी हुई एक लोकसभा सीट से मुसलमान सांसद है, जबकि दूसरी सीट से सपा के हरेंद्र मलिक सांसद हैं। इसके बावजूद सहारनपुर में दशकों पुरानी मस्जिद को अवैध बताकर शहीद कर दिया गया।
अब सारे नेता कह रहे हैं कि संविधान की धज्जियाँ उड़ा दी गईं। सवाल यह है कि ये धज्जियाँ बचेंगी कैसे? तब एक ही रास्ता बचता है, और वो रास्ता संघर्ष का है, जिस जेल से ‘डराया’ जा रहा है, उसी जेल भरो आंदोलन का है। कितने ऐसे नेता हैं, जो संविधान की उड़ती धज्जियों के खिलाफ जेल भरो आंदोलन शुरू कर सकें? कुछ माननीय कह रहे हैं कि उन्हें ‘हाउस अरेस्ट’ कर लिया गया। यह अजीब कुतर्क है! ये ऐसे नेता हैं जिनकी पार्टी के सुप्रीमो जहां जाना चाहते हैं, वहां वो पहुंच ही जाते हैं, भले ही कितना बंदिशें लगी हों!
अगर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो प्रोटेस्ट करेंगे: मुस्लिम पत्रकारों के समर्थन में उतरी AISA अध्यक्ष नेहा.
#DelhiPolice#Muslim#Women#Neha
मोहम्मद जुनैद के साथ पुलिस ने क्या-क्या किया?
उनकी आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें कहां ले जाया गया?
मिल्लत टाइम्स से बातचीत में उन्होंने खुलकर अपना दर्द बयां किया। @INikhatAli
आज़म ख़ान के ड्रीम प्रोजेक्ट मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को ड्रोन फुटेज में देख लीजिए, यूनिवर्सिटी शानदार और आलीशान और हर एक इमारत को मज़बूत इसलिए बनाया था ताकि सरकारी स्कूलों की तरह बारिश में किसी इमारत की कोई छत न टपके, किसी छत के गिर जाने पर छात्रों की दबकर मौतें न हो, इस यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग्स बारिश में न गिरी और न टपकी तो अब प्रशासन ने इस यूनिवर्सिटी को बुलडोजर से गिराकर यूनिवर्सिटी की 40 में से 38 इमारतों को बुलडोजर से ख़त्म करने का आदेश दिया है। अगर विपक्षी दल आज़म ख़ान के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को नहीं पाए तो विपक्षी दलों को विपक्ष में बैठने भी शर्मिंदगी होगी और होनी भी चाहिए, अगर अन्य विपक्षी दल इसलिए ख़ामोश हैं कि आज़म ख़ान समाजवादी पार्टी के फाउंडर हैं इसलिए यूनिवर्सिटी के लिए सपा और आज़मवादियों की ही लड़ाई है तो विपक्षी दलों से अपील है कि भूल जाएं आज़म ख़ान कौन हैं किस दल और किस कौम से हैं, सिर्फ़ यूनिवर्सिटी बचाने की लड़ाई लड़ना है आपका एहसान कर जाएगा, देश के करोड़ों लोग आपके एहसानमंद रहेंगे, अल्पसंख्यक का दर्जा प्राप्त इस यूनिवर्सिटी को बचाना मुसलमानों पर एहसान होगा। आपका ताउम्र आभार व्यक्त किया जाएगा।
@RahulGandhi@priyankagandhi@yadavakhilesh@ArvindKejriwal@SanjayAzadSln@rautsanjay61@MahuaMoitra@digvijaya_28@ManojKJhadu@AsadOwaisi@YadavTejashwi
हाल ही में गाजियाबाद में कार और बाइक की मामूली टक्कर के बाद मोहम्मद जैद को राहुल द्वारा पीट-पीटकर जान लेने का मामला सामने आया था।
अब मिल्लत टाइम्स से बातचीत में मोहम्मद जैद के पिता ने दावा किया कि कार पर आए स्क्रैच के बदले जैद ने राहुल को पैसे भी दे दिए थे। इसके बावजूद, उनका आरोप है कि राहुल ने पहले जैद का नाम पूछा और फिर उसे अपने ऑफिस ले जाकर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।
उन्होंने मांग की कि जिस तरह खोड़ा के सूर्या प्रताप हत्याकांड में आरोपी असद का पुलिस एनकाउंटर हुआ था, उसी तरह उनके बेटे के मामले में भी उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए।
गोवा में Minority Department से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए कांग्रेस के गोवा प्रभारी माणिकराव ठाकरे से मिलने पहुंचे Minority Department के प्रदेश चेयरमैन वसीम खान के साथ कथित तौर पर बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि उनकी बात सुने बिना उन्हें बाहर जाने के लिए कहा गया और वहाँ मौजूद कुछ लोगों ने धक्का देकर बाहर निकाल दिया।
बताया जा रहा है कि यह घटना कांग्रेस के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल की मौजूदगी में हुई। इस घटना को लेकर पार्टी के Minority कार्यकर्ताओं के सम्मान और उनकी बात सुने जाने को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि यदि एक प्रदेश स्तर के Minority Department के चेयरमैन के साथ ऐसा व्यवहार हो सकता है, तो आम Minority कार्यकर्ताओं के साथ होने वाले व्यवहार को लेकर भी चिंताएँ स्वाभाविक हैं।
"AIMIM उत्तर प्रदेश में गठबंधन करने के लिए तैयार है लेकिन सम्मान के साथ, मैं गठबंधन के लिए आधे रास्ते पैदल चलकर आऊंगा, भाजपा को रोकने के लिए गठबंधन के लिए तैयार है लेकिन बराबरी और सम्मान के साथ।"
@asadowaisi
संभल कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी मोहम्मद अनस शाम 7 बजे के बाद SDM कोर्ट से लौट रहा था, तभी नंदा फैक्ट्री के सामने 10-12 लड़के उसकी कार को घेर तोड़फोड़ करते हुए उसके साथ इतनी मारपीट करते हैं कि अब उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई हैं।
पुलिस ने अनुज, मनोज, नरेंद्र, शशांक, अजीत, ऋषभ समेत एक दर्जन लड़कों के विरुद्ध केस दर्ज कुछ लड़कों को गिरफ्तार किया है।
ASP कुलदीप सिंह ने मीडिया को बताया कि "क्रिकेट विवाद में अनस के साथ मारपीट की गई थी जिसके बाद अब उसकी मृत्यु हो गई हैं।"
मामला ये था कि अनस 18 तारीख की शाम शांतिभंग के मामले में SDM कोर्ट से जमानत के सिलसिले में लौट रहा था , अनस के परिजनों के मुताबिक़ नंदा फैक्टी के आस पास उसकी गाड़ी को एक दर्जन से अधिक लड़के घेर लेते हैं और उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर उसको किडनैप कर इतनी बेरहमी से उसे पीटते हैं कि उसकी सांसे चलने लगी, परिजनों को ख़बर मिली तो वह उसे अस्पताल लेकर गए जहां इलाज के दौरान 27 तारीख को उसकी मृत्यु हो गई हैं। अब परिजन हत्यारों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे लेकिन पीड़ित परिवार शायद भूल गया है कि बुलडोजर सूर्य के हत्यारोपी के घर पर चलता है न कि अनस के हत्यारों के घरों पर चलता है।
बिहार के मुजफ्फरपुर में दरोगा मुस्तकीम खान के खिलाफ़ SP ने इसलिए जांच बिठाई क्योंकि मुस्तकीम ने मुहर्रम ताज़िया के दौरान करतब दिखाया अपना हुनर दिखाया, अब मुस्तकीम खान को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
मैंने जो अन्य तस्वीरें पोस्ट की है उन्हें गौर से देखने की ज़रूरत नहीं क्योंकि ये तस्वीरें हर व्यक्ति की आंखों और यादों में हैं कि कैसे संभल का तत्कालीन CO अनुज चौधरी हाथ में गदा लेकर एक किष्किंधा रथयात्रा में गदा लेकर चल रहा था, तीसरी तस्वीर भी याद है कि कैसे अमरोहा के SP और पुलिसकर्मी कावड़ियों के न सिर्फ़ पैर दबा रहे थे बल्कि उनके पैरों की मालिश भी कर रहे थे, याद हैं वो तस्वीर भी जिसमें बड़े अधिकारी हेलिकॉप्टर में सवार होकर कैसे कावड़ियों पर फूल बरसा रहे थे, इन अधिकारियों के खिलाफ़ कार्रवाई तो छोड़े जांच तक नहीं हुई थी।
पासपोर्ट को मानेंगे नहीं
आधार को मानेंगे नहीं
पैनकार्ड को मानेंगे नहीं
वोटर कार्ड को मानेंगे नहीं
मार्कशीट को मानेंगे नहीं
नागरिक का प्रमाण भाजपा के सदस्य बनने से मिलेगा?
परसों ही @NTA_Exams ने नोटिफिकेशन जारी करके धार्मिक पहचान जैसे हिजाब ,पगड़ी और कलावा पहनकर छात्रों को एग्जाम देने की इजाजत दी थी फिर यह स्थानीय स्कूल के प्रिंसिपल कौन होती हैं किसी को रोकने वाली. किसी को भी छात्रों का कैरियर खराब करने की इजाजत नहीं दी जा सकती.इस बच्ची की उम्र छोटी है मगर इसने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया. शिक्षा मंत्री @dpradhanbjp जी इस मामले में संज्ञान लीजिए।
मैं फिर कह रहा हूं कि देशभर के अंदर स्कूल के प्रबंधन में बड़ी तादाद में जाहिल भरे बैठे है जो पिछले कई सालों से हिंदुत्व का एजेंडा चला रहे हैं. इसलिए जरूरत है कि अपने समाज के हित के लिए अपनी आईडियोलॉजी पर स्कूल और कॉलेज खोले जाए.
कल तक जो हमको B टीम बोलते थे आज वो सब के सब बीजेपी में चले गए।
सेक्युलरिज्म के नाम पर वोट लिया, बीजेपी की झोली में डाल दिया!
जो आंख में काबा, दिल में मदीना पढ़ा करते थे बीजेपी में चले गए,अब वहाँ मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाएँगे और मस्जिदों के नीचे मंदिर ढूंढेंगे।
अब असली गद्दार कौन है देश देख रहा है।
दिल्ली के त्रि नगर में सांप्रदायिक उकसावे का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक मुस्लिम परिवार को मानसिक और धार्मिक रूप से परेशान करने के लिए उनके घर के ठीक सामने दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा सूअरों के पिंजरे रख दिए गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे CCTV फुटेज ने इस पूरी साजिश की पोल खोल दी है, जिसमें साफ दिख रहा है कि कैसे परिवार को परेशान करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से पिंजरे लगाए गए। आरोप हैं की जब मीडिया मौके पर पहुँची; पकड़े जाने के डर से आनन-फानन में उन पिंजरों को वहां से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया, ताकि कैमरों के सामने यह झूठ बोला जा सके कि पिंजरे वहां कभी थे ही नहीं। इस घटना ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया है।
एक मौलाना सलीम चतुर्वेदी हैं। बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने दो साल पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर ‘अशोभनीय’ टिप्पणी की थी। उस टिप्पणी का वीडियो पिछले दिनों वायरल हुआ तो यूपी एसटीएफ मौलाना सलीम चतुर्वेदी को बिहार से गिरफ्तार करके लाई है।
एक यति नरसिंहानंद हैं। यूपी के ही रहने वाले हैं। उनके बहुत सारे ऐसे बयान हैं, जिसमें उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खूब बुरा-भला कहा है, खूब अशोभनीय एवं अमर्यादित टिप्पणी की हैं। क्या यूपी एसटीएफ यति नरसिंहानंद को भी ऐसे ही गिरफ्तार करेगी? जैसे मौलाना सलीम चतुर्वेदी को गिरफ्तार किया गया है!
आज भारतीय संसद में श्रीनगर के सांसद मित्र @RuhullahMehdi को भाजपाई सांसदों ने कहा है कि "ईरान चले जाओ" , मुसलमानों को पाकिस्तान भेजने वाले गुंडे सांसद और अधिकारी अब मुस्लिमों को ईरान भेज रहे हैं।
लेकिन सांसद रुहुल्लाह ने भी भाजपाइयों और सदन के चेयर को साफ़ कह दिया कि "मैं निंदा इज़राइल की कर रहा हूं आपको क्या तकलीफ़ हो रही है? आपने इज़राइल को अपना पिता श्री बनाया होगा हमने नहीं।"