इन पर्ची मुख्यमंत्री का घमंड तो देखो
मुख्यमंत्री जी आपका यह घमंड अहंकार जल्द ही टूटना तय है
मामला था नीमच के मनासा कस्बे का जहाँ एक पीड़ित महिला न्याय मांगने मुख्यमंत्री की गाड़ी की ओर बढ़ रही थी वह चिल्लाती रही, बात सुनो, गाड़ी रोकी बात बगैर सुने निकल गए मामा लानत है ऐसे अहंकारी मुख्यमंत्री पर...
@narendramodi@AmitShah@DrMohanYadav51@BJP4MP
अभी कल ही CAG की रिपोर्ट ने यह कहकर देश के आम आदमी के पैरों तले जमीन खिसकाई थी कि देश के 81 फीसदी ज्वेलर्स की दुकानों की कोई जांच ही नहीं हुई है, और आज दैनिक भास्कर की एक तहकीकात ने सोने के बाजार में चल रहे ऐसे महाघोटाले से पर्दा उठाया है जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए! अपनी बेटी की शादी या बुरे वक्त के लिए पेट काटकर जो सोना आप सरकारी हॉलमार्क देखकर खरीद रहे हैं, उसमें चीन से मंगाया गया रेनियम पाउडर मिलाकर आपके साथ सरेआम लूट की जा रही है—और सबसे डरावनी बात यह है कि हॉलमार्किंग सेंटर की सरकारी मशीनें भी इस चोरी को पकड़ने में पूरी तरह फेल साबित हो रही हैं!
जरा इस हाई-टेक ठगी के विज्ञान और गणित को समझिए। जोधपुर के सर्राफा बाजार में किए गए एक लाइव प्रयोग में 7.830 ग्राम शुद्ध सोने के भीतर महज 1 ग्राम रेनियम पाउडर मिलाया गया। रेनियम एक ऐसी भारी धातु है जिसका घनत्व सोने के बेहद करीब होता है और इसका गलनांक सोने से भी कहीं ज्यादा होता है। जैसे ही इसे सोने में मिलाया गया, गहने का वजन बढ़ गया। इसके बाद जब इस मिलावटी सोने को जांच के लिए सामान्य टेस्टिंग और हॉलमार्किंग सेंटर की XRF मशीनों के नीचे रखा गया, तो मशीन ने इसे 22 कैरेट (91.6% शुद्ध) सोना बताकर पास कर दिया, जबकि हकीकत में उसके भीतर असली सोने की मात्रा गिरकर महज 20 कैरेट के बराबर रह गई थी!
यानी साफ है कि एक्स-रे फ्लोरोसेंस (XRF) मशीनें सिर्फ गहने की ऊपरी परत को पढ़ पाती हैं और भीतर छिपे रेनियम के कणों को सोना ही समझ बैठती हैं। अब जरा एक मध्यमवर्गीय पिता या गरीब मां की बेबसी की कल्पना कीजिए, जो आज के अस्सी हजार रुपये तोले के आसमान छूते भाव में अपनी जीवनभर की जमा-पूंजी जोड़कर एक-दो तोला सोना खरीदते हैं। ग्राहक बेचारा सरकारी हॉलमार्क और HUID नंबर पर आंख मूंदकर भरोसा करता है और पूरे वजन की पाई-पाई चुकाता है, लेकिन उसे पता ही नहीं चलता कि वह असली सोने के भाव में चाइनीज धातु का वजन खरीदकर घर ला रहा है!
इस धोखे का असली दर्द तब सामने आता है जब आम आदमी किसी मुसीबत में, बीमारी में या बच्चों की पढ़ाई के लिए उसी गहने को गलवाने या बेचने के लिए सुनार के पास जाता है। जब गहने को भट्टी में गलाकर रिफाइन किया जाता है, तब रेनियम अलग हो जाता है और असली सोना कम निकलता है। उस वक्त हाथ में आता है सिर्फ पछतावा और ठगे जाने का अहसास!
कैग की रिपोर्ट पहले ही बता चुकी है कि भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के अफसर 80 फीसदी दुकानों में झांकने तक नहीं जाते, और अब हॉलमार्किंग मशीनों की इस नाकामी ने पूरे सिस्टम पर ही सवालिया निशान लगा दिया है। अगर सरकारी मुहर और जांच केंद्र भी इस मिलावट को नहीं पकड़ पा रहे हैं, तो आम नागरिक अपनी मेहनत की कमाई की गारंटी किससे मांगे?
खून, दूध, पनीर, घी, मसाले और जीवन रक्षक दवाइयों के बाद अब बुरे वक्त की आखिरी पूंजी यानी सोने में भी मिलावट का यह जहर घोल दिया गया है। आखिर हमारा देश किस दिशा में जा रहा है, जहां चारों तरफ सिर्फ लूट और मिलावट का सिंडिकेट हावी है? सरकार और BIS को कुंभकर्णी नींद से जागकर तुरंत हॉलमार्किंग सेंटर्स की जांच तकनीक को अपग्रेड करना होगा और रेनियम तस्करी के इस नेटवर्क को कुचलना होगा, वरना आम आदमी का सरकारी मुहरों से बचा-खुचा भरोसा भी हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा!
**नोएडा सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-51 के अंदर तक अवैध पार्किंग और अवैध दुकानों का आखिर जिम्मेदार कौन है?**
नोएडा प्राधिकरण और पुलिस के अधिकारियों की कथित मिलीभगत से पूरे इलाके में अव्यवस्था का आलम है। आखिर किसकी शह पर सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध पार्किंग और दुकानें संचालित हो रही हैं?
सेक्टर के निवासियों ने लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करके घर इस उम्मीद में खरीदे थे कि उन्हें एक व्यवस्थित और सुरक्षित वातावरण मिलेगा, न कि इस तरह की अव्यवस्था और परेशानी झेलनी पड़ेगी।
मेट्रो के नीचे बैंक्वेट हॉल और व्यावसायिक गतिविधियों को अनुमति देने से पहले क्या अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों की सुविधा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था के बारे में सोचना भी जरूरी नहीं समझा?
**आखिर कौन है इसके पीछे? किसके संरक्षण में यह सब चल रहा है? और आम जनता की परेशानी के लिए जवाबदेह कौन है?**
नोएडा प्राधिकरण और पुलिस के कुछ अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या जनता की जिंदगी और उसकी सुविधाओं से बढ़कर अधिकारियों के लिए व्यावसायिक हित हो गए हैं?
**जनता को जवाब चाहिए, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई चाहिए और सेक्टर-51 व 52 के निवासियों को उनका अधिकार चाहिए।**
आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार अधिकारी?
@dmgbnagar@CP_Noida@Uppolice@dgpup@noida_authority@Noidatraffic@CMOfficeUP@lalclicks@News18UP@bstvlive
>ब्रो का नाम बृजेश नारायण सिंह है
>ब्रो उत्तर प्रदेश प्रोविंसीयल सर्विस का अधिकारी था
>ब्रो 2009 में प्रमोट होकर IAS बना
>ब्रो 2025 में रिटायर होकर मेहनत से कमाए पैसों से अमेरिका की हरियाली के मजे ले रहा है
>ब्रो वीडियो में न्यू यॉर्क सिटी की हरियाली की बड़ाई और नोएडा जैसे शहरों में कम हरियाली पर ज्ञान दे रहा
>ब्रो 2017 से 2022 तक, तकरीबन 5 साल खुद नोएडा का DM था ,
>ब्रो की चुनाव लड़ने की भी बहुत चुल्ल मची रहती थी,
>अगर इस व्यक्ति ने ईमानदारी से नोएडा DM की जिम्मेदारी निभाते हुए kaam किया होता तो आज नोएडा भी हरा भरा होता और इनको वीडियो ना बनाना पड़ता ,
>हमारे शहरों की ऐसी तैसी करके खुद विदेशों में ऐश कर रहे ये होती है राजा वाली मेंटैंलिटी,
>पूरे देश के नेता हमारे टैक्स के पैसों को लूटकर मस्त पदों में रहते हुए और बाद में ऐश करते हैं और अपने परिवारों को मस्त जीवन देते हैं
Driving a military vehicle with a military license in a civilian area- is that illegal? She needs to know the rules better. @CMOfficeAssam@himantabiswa My dear Himanta Da ,please send this DSP for a refresher course and penalise her for not knowing the rules and humiliating a soldier.
अजब-गजब मध्य प्रदेश: होटल में रोमांटिक होने आए पति-पत्नी को एएसपी ने फर्जी गांजा केस में फंसाने की साजिश रची। सिवनी के रहने वाले निहाल सिंह की 10 नवंबर को रिंग सेरेमनी हुई। 13 नवंबर को निहाल सिंह अपनी होने वाली पत्नी को लेकर जिले के एक बड़े होटल में गया। वहां प्रोग्राम शुरू होने से पहले पुलिस का छापा पड़ गया, जहां अन्य कपल्स के साथ पुलिस ने निहाल और उनकी पत्नी को भी पकड़ लिया। निहाल ने अपने फोन में रिंग सेरेमनी की फोटो निकालकर मौके पर मौजूद एएसपी दीपक मिश्रा को दिखाई, लेकिन मिश्रा जी एक ही बात पर अड़े रहे कि अपने-अपने माता-पिता को बुलाओ और यहीं शादी करो। निहाल सिंह ने साफ इनकार कर दिया, तब एएसपी बोले कि इन दोनों की पॉकेट में गांजा डाल दो। यह आदेश साहब ने बाकायदा फुल एचडी सीसीटीवी कैमरे के सामने दिया। अब आप शासन की कार्रवाई देखिए, सीसीटीवी फुटेज में जिस व्यक्ति ने एक लफ्ज नहीं बोला यानी टीआई साहब, उन्हें शासन ने लाइन अटैच कर दिया, जबकि जिसने कैमरे के सामने पूरी स्क्रिप्ट रची, उस पर रत्ती भर भी कार्रवाई नहीं हुई।
डॉ. मोहन यादव सर, ऐसे कितने निर्दोष लोगों को इन साहब ने फंसाया होगा?
मध्य प्रदेश की BJP सरकार ने आँगन बाड़ी केंद्रों के लिए “हज़ारों चम्मच 810 रू प्रति चम्मच के हिसाब से ख़रीदा”
अर्नब जी एंड गोदी मीडिया “Nation Wants to Know” क्या आप लोगों ने इस महाघोटाले पर कोई कार्यक्रम किया?
@AamAadmiParty से जुड़ा मामला होता तो कत्थक नृत्य कर कर के ख़बर दिखाई जाती @BJP4India का मामला है इसलिए सन्नाटा है।
यूपी के हापुड़ में थार सवार युवकों की लापरवाही का वीडियो वायरल हो रहा है. युवक बीच सड़क पर गाड़ी की छत पर चढ़कर डांस करते रहे, जबकि पीछे से सायरन बजाती सरकारी और निजी एंबुलेंस रास्ता मांगती रहीं. घटना को लेकर लोगों में नाराज़गी है.
#UttarPradesh#ViralVideo#ABPNews
महिला सुरक्षा के दावों के बीच दिल्ली की सड़कों पर खुलेआम हुड़दंग
एक तरफ दिल्ली पुलिस महिला सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाने के दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ सामने आया यह वीडियो कई गंभीर सवाल खड़े करता है
वीडियो में दो युवक Bullet बाइक पर सवार होकर स्कूलों के बाहर साइलेंसर से पटाखों जैसी तेज आवाजें निकालते और हुड़दंग करते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि उस समय स्कूल की छुट्टी के बाद छात्राएं बाहर निकल रही हैं
आखिर स्कूलों के बाहर इस तरह की हरकतें करने वालों पर लगाम कौन लगाएगा? क्या यह छात्राओं की सुरक्षा और आम लोगों की शांति के साथ खिलवाड़ नहीं है?
वीडियो में बाइक का नंबर भी स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
अब देखना होगा कि @DelhiPolice और @dtptraffic इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और इन युवकों के खिलाफ यातायात नियमों के तहत सख्त कदम उठाए जाते हैं या नहीं।
महिला सुरक्षा सिर्फ दावों से नहीं, जमीन पर कार्रवाई से सुनिश्चित होती है!
@LtGovDelhi@CPDelhi@DCPPCRDELHI
#DelhiPolice #WomenSafety #DelhiTrafficPolice #DelhiNews
Ghaziabad: Govindpuram स्थित Aggarwal Sweets & Confectioners पर छुटभैया दबंग नीरज चौधरी की दबंगई।
नीरज चौधरी जैसे छुटभैया दबंगों में इतनी हिम्मत आती कहा से है 🤔
गरीब आदमी को पहले झूठे मुकदमे में फँसाओ,
फिर उसे अपराधी बताकर डराओ ,
और अगर पैसे मिल जाएँ तो मामला भी “मैनेज” कर लो।
अगर पोल खुल जाए तो प्रेस नोट जारी कर दो कि “संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई कर दी गई है।”