Hon’ble Prime Minister Shri Narendra Modi inaugurated key CSR initiatives of Northern Coalfields Limited (NCL), Singrauli, in Varanasi on 28 April 2026, marking a significant step towards inclusive community development.
The initiatives include a 100-bed Old Age Home at Ramnagar, a 15-bed dispensary dedicated to providing healthcare support to its residents, and the rejuvenation of Government school infrastructure to enhance learning environments.
These efforts reflect a strong commitment towards advancing community welfare through care, health and education.
#CSR #MinistryOfCoal #Healthcare #Education
दिनांक 20.03.2026 को क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री आलोक कुमार ने VTC का निरीक्षण कर प्रशिक्षण,सेफ़्टी मानकों व “Safety First” पर बल दिया।सुरक्षित कार्य व्यवहार,जोखिम पहचान व स्किलिंग-अपस्किलिंग को प्राथमिकता देते हुए कुशल व सुरक्षित कार्यबल निर्माण पर जोर। @NCL_SINGRAULI@CoalIndiaHQ
Efficient coal logistics keeps India’s energy moving. From stronger rail connectivity to First Mile Connectivity, faster coal evacuation ensures a seamless supply from mines to power plants and industries.
#CoalLogistics#EnergyForIndia#MinistryOfCoal
एनसीएल सीएसआर मद से ट्रॉमा सेंटर सिंगरौली को उपलब्ध कराएगी अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण
कोल इंडिया लिमिटेड की सिंगरौली स्थिति अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) अपनी सीएसआर पहल के तहत सिंगरौली जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्टर सिंगरौली श्री गौरव बैनल की उपस्थिति में महाप्रबंधक (सीएसआर), एनसीएल तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिंगरौली के बीच जिला अस्पताल सह ट्रॉमा सेंटर, बैढन में आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने हेतु एक समझौता ज्ञापन (एमयओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
इस सीएसआर परियोजना हेतु प्रस्ताव माननीय सांसद, सीधी-सिंगरौली डॉ. राजेश मिश्रा द्वारा अनुशंसित एवं जिला कलेक्टर, सिंगरौली द्वारा एनसीएल को प्रेषित था।
इस परियोजना के अंतर्गत एनसीएल अपने सीएसआर मद से जिला अस्पताल सह ट्रॉमा सेंटर को अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराएगी। इन उपकरणों में कार्डियोलॉजी, सर्जरी एवं ऑपरेशन थिएटर, ऑर्थोपेडिक्स, दंत चिकित्सा, नेत्र चिकित्सा तथा आपात एवं ट्रॉमा सेवाओं से संबंधित उपकरण शामिल हैं। इन उपकरणों के आने के बाद जिला अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा और गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर कलेक्टर सिंगरौली ने एनसीएल द्वारा क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि यह पहल जिले के नागरिकों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
एनसीएल के महाप्रबंधक (सीएसआर) श्री राजीव रंजन ने कहा कि कंपनी अपने सीएसआर कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र के सामाजिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है ।
#MyNCL #CoalIndia #NCL_CSR
@kishanreddybjp | @satishdubeyy@DrRajesh4BJP | @CollectorSGL@CoalMinistry | @CoalIndiaHQ
Northern Coalfields Limited (NCL) organised an In-House Induction Training Programme for General Assistant CAT-I employees recruited under the R&R Policy of CIL & NCWA Clause 9.3.0. The programme was conducted at HRD / CETI, NCL, Singrauli from 23 to 27 February, focusing on organisational orientation, safety practices, and workplace responsibilities.
#MyNCL #CoalIndia
A One-Day Special Training Programme for Contractual Supervisors of Northern Coalfields Limited (NCL) was conducted on 27th February 2026 at CETI, Singrauli.
The programme covered key aspects of opencast mine safety, including safe OB dumping, haul road discipline, slope stability, accident analysis, SOP enforcement, and leadership for a Zero-Harm culture.
A total of 27 participants from different areas attended the programme, which was conducted by in-house faculties.
#MyNCL #CoalIndia
एनसीएल से फ़रवरी माह में सेवानिवृत्त हुए 59 कर्मी
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की विभिन्न परियोजनाओं एवं इकाइयों से फरवरी माह के अंत में 59 कर्मी सेवानिवृत्त हुए, जिनमें 11 अधिकारी और 48 कर्मचारी शामिल हैं। इस उपलक्ष्य में मुख्यालय सहित विभिन्न परियोजनाओं में आयोजित अभिनंदन समारोह में कंपनी के उज्जवल भविष्य में उनके योगदान को याद किया गया।
एनसीएल मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों में महाप्रबंधक (उत्खनन) श्री प्रतीक सिन्हा, महाप्रबंधक (उत्खनन/सतर्कता) श्री उमाकांत यादव और केंद्रीय चिकित्सालय सिंगरौली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री निर्मल कुमार भौमिक जैसे अनुभवी अधिकारी शामिल रहे। इनके साथ ही सीएमसी विभाग के कार्यालय अधीक्षक श्री रविंद्र सिंह एवं निदेशक (वित्त) सचिवालय के सहायक परिवहन पर्यवेक्षक श्री भुवाल राम को भी उनकी समर्पित सेवाओं के लिए भावभीनी विदाई दी गई।
अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए निदेशक (मानव संसाधन), एनसीएल श्री मनीष कुमार ने सेवानिवृत्ति हो रहे कर्मियों को जीवन के इस नए पड़ाव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब उनके जीवन का एक नया दौर शुरू हो रहा है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों को परिवार के साथ संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने, अधूरे सपनों को पूरा करने और एनसीएल परिवार से हमेशा जुड़े रहने का परामर्श दिया।इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी) श्री आशुतोष द्विवेदी ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कंपनी की प्रगति में उनके परिश्रम की सराहना की। कार्यक्रम की बेला में सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे महाप्रबंधक(उत्खनन) श्री प्रतीक सिन्हा ने एनसीएल को एक 'वट वृक्ष' के रूप में परिभाषित करते हुए कंपनी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की, वहीं श्री उमाकांत यादव ने एनसीएल को एक परिवार बताते हुए कहा कि कंपनी ने हमेशा कर्मियों की व्यक्तिगत जरूरतों का ध्यान रखा है। उन्होंने नई पीढ़ी से कंपनी को और आगे ले जाने का आह्वान किया।
समारोह के दौरान अन्य साथियों ने भी सेवानिवृत्त कर्मियों की प्रशासनिक दक्षता, सूक्ष्म प्रबंधन और उनके सौम्य व्यक्तित्व के संस्मरण साझा करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
#MyNCL #CoalIndia
A six-day training programme for Workmen Inspectors of NCL Mines was conducted at CETI, Singrauli from 23rd to 28th February 2026 by Institute for Miners’ & Metalworkers’ Education.
The training covered statutory provisions, safety management, occupational health, and fire safety. A total of 34 participants from across NCL attended the programme, conducted by faculty members from IMME, Kolkata.
#MyNCL #CoalIndia
सोमवार को, भारत सरकार के निर्देशन में ‘सेवा तीर्थ’ में केंद्रीय मंत्रिमंडल की प्रथम बैठक में अंगीकृत ‘सेवा संकल्प प्रस्ताव’ के वाचन एवं उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर एनसीएल मुख्यालय में एक बैठक आयोजित की गई ।
इस अवसर पर ‘सेवा संकल्प प्रस्ताव’ का वाचन किया गया। तत्पश्चात प्रस्ताव के विभिन्न आयामों तथा एनसीएल की कार्यप्रणाली के अनुरूप उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर सार्थक चर्चा की गई। उपस्थित सभी ने अपने विचार साझा करते हुए सेवा भाव संगठनात्मक उत्तरदायित्व, पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं उत्कृष्ट कार्य-संस्कृति को और सुदृढ़ करने का संकल्प दोहराया।
बैठक में एनसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) श्री मनीष कुमार, निदेशक (तकनीकी) श्री आशुतोष द्विवेदी, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अजय कुमार जायसवाल तथा मुख्यालय के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। साथ ही कंपनी की सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों के महाप्रबंधक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
एनसीएल के विभिन्न परियोजनाओं, इकाइयों व विभागों में भी बैठकों का आयोजन किया गया एवं ‘सेवा संकल्प प्रस्ताव’ का वाचन किया गया व क्रियान्वयन पर चर्चा की गई ।
#MyNCL #CoalIndia #SevaSankalp