#RestoreOldPension
पूरी जिंदगी देश,राज्य और समाज के नाम कर देने वाले सरकारी कर्मचारियों के बुढ़ापे को सुरक्षित करने के लिए पुरानी पेंशन योजना पुनः बहाल करना चाहिए।राज्य का काम होता है जनता का कल्याण करना और सरकार यदि जिनके हाथों कल्याण कराती है उनका ही भविष्य अंधकार में क्यों?
2004 में लागू NPS न केवल अन्यायपूर्ण है,अपितु कर्मचारियों को वृद्धावस्था के दौरान सामाजिक सुरक्षा के कानूनी अधिकार से भी वंचित करती है।इससे एकमात्र लाभ बीमा और शेयर बाजार को हुआ है। @PMOIndia लोक कल्याणकारी नीति का अनुसरण कर तत्काल पुरानी पेंशन योजना लागू करे।
#RestoreOldPension